NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बीज राखियों से रक्षाबंधन पर बिखरेगा हरियाली का संदेश, स्व-सहायता समूह की दीदियों की अनूठी पहल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बीज राखियों से रक्षाबंधन पर बिखरेगा हरियाली का संदेश, स्व-सहायता समूह की दीदियों की अनूठी पहल
रायगढ़

बीज राखियों से रक्षाबंधन पर बिखरेगा हरियाली का संदेश, स्व-सहायता समूह की दीदियों की अनूठी पहल

भाई की कलाई पर प्यार, धरती मां को उपहार की थीम पर एनआरएलएम बिहान की अभिनव पहल

lochan Gupta
Last updated: July 20, 2026 12:09 am
By lochan Gupta July 20, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। जिले में स्व-सहायता समूहों की दीदियां इन दिनों रक्षाबंधन को प्रकृति से जोडऩे की अनूठी मिसाल पेश कर रही हैं। इस बार रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट स्नेह के साथ हरियाली और प्रकृति संरक्षण का भी संदेश देगा। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिला पंचायत रायगढ़ एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) बिहान के सहयोग से जिलेभर में महिलाएं धान, मक्का, सेमी, करेला, बरबटी सहित विभिन्न देसी बीजों से आकर्षक बीज राखियां तैयार कर रही हैं। यह अनूठी राखी केवल भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक नहीं होगी, बल्कि धरती मां को हरियाली का उपहार देने का भी संदेश देगी। विशेष बात यह है कि यदि रक्षाबंधन के बाद यह राखी मिट्टी में चली जाती है या बाहर फेंकी जाती है, तो इसमें लगे बीज अंकुरित होकर पौधे का रूप ले लेंगे और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाएंगे। बीज राखी अभियान के माध्यम से जिले की स्व-सहायता समूहों की महिलाएं न केवल अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दे रही हैं, बल्कि समाज को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश भी दे रही हैं। इस पहल का उद्देश्य रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक पर्व को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए अधिक से अधिक लोगों को हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित करना है।
धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम दुलियामुड़ा-कोयलार में कृष्णा स्व-सहायता समूह की सक्रिय महिला कविता राठिया ने धान, भुट्टा, सेमी, करेला एवं बरबटी के बीजों से आकर्षक बीज राखियां तैयार की हैं। उनका समूह जय ठाकुर देव ग्राम संगठन, रोशनी महिला संकुल संगठन दुर्गापुर से जुड़ा हुआ है। कविता राठिया की यह पहल अन्य समूहों के लिए भी प्रेरणा बन रही है। इसी प्रकार रायगढ़ जिले के सभी सातों विकासखंडों में बीज राखी बनाने का कार्य पूरे उत्साह के साथ चल रहा है। रायगढ़ विकासखंड के बैसपाली (नंदेली सीएलएफ), जुनवानी ग्राम संगठन, लोइंग क्लस्टर, गोपालपुर एवं संबलपुरी सीएलएफ, धरमजयगढ़ में कृषि सखियों द्वारा, लैलूंगा, तमनार के लिबरा गांव में जननी स्व-सहायता समूह, घरघोड़ा के बड़ेगुमड़ा में गायत्री स्व-सहायता समूह तथा पुसौर के पुटकापुरी क्लस्टर सहित जिलेभर की महिलाएं पर्यावरण मित्र बीज राखियां तैयार कर रही हैं। गांव-गांव में आयोजित स्व-सहायता समूहों की बैठकों में भी इस अभियान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

सातों विकास से चुनी जाएगी सर्वश्रेष्ठ बीज राखी

अभियान के तहत 20 जुलाई को जिले के सभी सातों विकासखंडों से एक-एक सर्वश्रेष्ठ बीज राखी का चयन किया जाएगा। चयन के दौरान राखी की आकर्षक डिजाइन, नवाचार, देसी बीजों का उपयोग, पर्यावरण संरक्षण का संदेश तथा रचनात्मकता जैसे पहलुओं को आधार बनाया जाएगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को प्रेरित करना है।

जिले के शीर्ष अधिकारियों को बीज राखी बांधेंगी चयनित सात दीदियां, होंगी सम्मानित

20 जुलाई को चयनित होने वाली सातों विकासखंडों की विजेता दीदियों को 27 जुलाई को विशेष सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर वे कलेक्टर सहित जिले के शीर्ष अधिकारियों को अपने हाथों से बीज राखी बांधेंगी। इसके पश्चात सभी चयनित दीदियों को उनके नवाचार, उत्कृष्ट कार्य एवं पर्यावरण संरक्षण में योगदान के लिए सम्मानित भी किया जाएगा। यह अभियान केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का जनआंदोलन बनता जा रहा है। एनआरएलएम बिहान से जुड़ी स्व-सहायता समूहों की दीदियां अपनी मेहनत और नवाचार से यह संदेश दे रही हैं कि यदि हर त्योहार को प्रकृति से जोड़ा जाए, तो सामाजिक परंपराओं के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।

You Might Also Like

40वें चक्रधर समारोह की तैयारियां शुरू, रामलीला मैदान में तैयार हो रहा विशाल डोम

सिर में चोट लगने से वृद्ध महिला की मौत

दो बाइक में भिडंत, घायल ग्रामीण ने दम तोड़ा

एनआरव्हीएस स्टील प्लांट से 300 केजी स्क्रैप पाइप चोरी

शंकालू पति ने जहर सेवन कर दी जान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शहर के होनहार आमान खान ने खेल व शिक्षा में रचा इतिहास. राष्ट्रीय बैडमिंटन रैंकिंग से हिंदू कॉलेज तक कायम की सफलता
Next Article शराबी बेटे ने पीट पीटकर बाप को उतारा मौत के घाट

खबरें और भी है....

समाजिक समरसता से सशक्त हो रहा प्रदेश-सीएम साय
‘राम-नामी’ बनी सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री-सीएम साय
एनआरबीएस प्लांट में हाइड्रा की टक्कर से एचआर हेड की मौत
शराबी बेटे ने पीट पीटकर बाप को उतारा मौत के घाट
बीज राखियों से रक्षाबंधन पर बिखरेगा हरियाली का संदेश, स्व-सहायता समूह की दीदियों की अनूठी पहल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
समाजिक समरसता से सशक्त हो रहा प्रदेश-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?