रायगढ़। जिला के नेशनल हाईवे व मुख्य सडक़ों पर बेतरतीब ढंग से भारी वाहनों को खड़ी कर दिया जाता है। साथ हृ॥ रोड पर अतिक्रमण किया जा रहा है। जिसे देखे हुए नेशनल हाईवे टास्क फोर्स की टीम ने कार्रवाई करते हुए 4 वाहन चालकों पर स्नढ्ढक्र दर्ज कराया है। साथ ही 33 वाहन चालको का चालान काटने की कार्रवाई की गई है।
सडक़ सुरक्षा के लिए गठित नेशनल हाईवे टास्क फोर्स ने नेशनल हाईवे पर सडक़ के बीच व सडक़ किनारे खतरनाक तरीके से वाहन खड़ा करने और आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहन चालकों-अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। गुरूवार को काशीराम चौक से ट्रांसपोर्ट नगर चौक तक विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। इस दौरान 4 वाहन चालकों के खिलाफ जूटमिल थाना में धारा 285 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कराया गया। जबकि 33 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। वहीं सडक़ तक अतिक्रमण कर यातायात प्रभावित करने वाले 107 दुकानदारों व ठेले वालों को अतिक्रमण हटाने की नोटिस जारी की गई।
ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र के लोगों के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को शिकायत की गई थी कि क्षेत्र से होकर गुजरने वाले एनएच 49 पर मालवाहक वाहन, ट्रेलर, ट्रक और माजदा वाहन सडक़ पर बेतरतीब तरीके से खड़े रहते हैं। इससे यातायात प्रभावित होने के साथ ही दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ऐसे में नेशनल हाईवे टास्क फोर्स की टीम द्वारा काशीराम चौक से ट्रांसपोर्ट नगर चौक तक यह अभियान चलाया गया। इस दौरान एडिशनल एसपी ट्रैफिक पुष्पेंद्र बघेल ने वाहन चालकों और अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट समझाइश दी कि नेशनल हाईवे व सार्वजनिक मार्ग पर इस प्रकार वाहन खड़ा करना और अतिक्रमण कर यातायात बाधित न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नेशनल हाईवे टास्क फोर्स की एक्शन, वाहन चालकों पर एफआईआर 33 वाहनों पर चालानी कार्रवाई



