NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शहर के होनहार आमान खान ने खेल व शिक्षा में रचा इतिहास. राष्ट्रीय बैडमिंटन रैंकिंग से हिंदू कॉलेज तक कायम की सफलता
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शहर के होनहार आमान खान ने खेल व शिक्षा में रचा इतिहास. राष्ट्रीय बैडमिंटन रैंकिंग से हिंदू कॉलेज तक कायम की सफलता
रायगढ़

शहर के होनहार आमान खान ने खेल व शिक्षा में रचा इतिहास. राष्ट्रीय बैडमिंटन रैंकिंग से हिंदू कॉलेज तक कायम की सफलता

० 98.6 प्रतिशत अंक, क्यूट में 99 पर्सेंटाइल और राष्ट्रीय बैडमिंटन में 42वीं रैंक

lochan Gupta
Last updated: July 20, 2026 12:08 am
By lochan Gupta July 20, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। यह कहावत एक बार फिर चरितार्थ हुई है कि यदि विद्यार्थी या खिलाड़ी अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के प्रोत्साहन, मार्गदर्शन और अनुशासन को जीवन में आत्मसात कर ले, तो सफलता स्वयं उसके कदम चूमती है। रायगढ़ के प्रख्यात बैडमिंटन प्रशिक्षक अकरम खान के सुपुत्र एवं राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी आमान खान ने अपनी मेहनत, लगन और समय प्रबंधन के बल पर खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
बचपन से ही अपने पिता को खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण देते हुए देखकर आमान के मन में बैडमिंटन के प्रति गहरी रुचि विकसित हुई। उन्होंने कम समय में कई राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा अनेक अवसरों पर जिला प्रशासन द्वारा 15 अगस्त और 26 जनवरी के समारोह में उत्कृष्ट खिलाड़ी के रूप में सम्मानित भी किए गए। वर्तमान में आमान राष्ट्रीय बैडमिंटन रैंकिंग में 42वें स्थान पर काबिज हैं और लगातार अपने प्रदर्शन से रायगढ़ का गौरव बढ़ा रहे हैं।


खेल के साथ-साथ शिक्षा में भी आमान ने शानदार सफलता अर्जित की। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के छात्र रहे आमान ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा में 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया। इसके बाद उन्होंने सुनियोजित तैयारी के साथ ष्टश्वञ्ज-त्र परीक्षा में हिस्ट्री, ज्योग्राफी, पॉलिटिकल साइंस एवं इंग्लिश विषयों में 99 पर्सेंटाइल तथा 903.46 अंक प्राप्त किए। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उन्हें दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हिंदू कॉलेज में इतिहास विषय से स्नातक अध्ययन हेतु प्रथम चरण में ही प्रवेश मिला।
आमान खान का लक्ष्य इतिहास विषय में उच्च अध्ययन कर आगे चलकर प्रशासनिक सेवा में योगदान देना है। साथ ही वे पुरातत्व (आर्कियोलॉजी) के क्षेत्र में भी कार्य करने की इच्छा रखते हैं। उनका मानना है कि समय की पाबंदी, एकाग्रता और अनुशासन ही सफलता की सबसे मजबूत नींव हैं।
आमान ने कहा कि खेल उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा है और वे कॉलेज की पढ़ाई के साथ-साथ बैडमिंटन को भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रखेंगे। उनकी उपलब्धियां यह संदेश देती हैं कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, मेहनत ईमानदार हो और परिवार व शिक्षकों का मार्गदर्शन मिले, तो कोई भी मंजिल असंभव नहीं होती। आज आमान खान रायगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का सशक्त उदाहरण बन चुके हैं।

You Might Also Like

क्राईम कंट्रोल व एक्सीडेंट में कमी लाने की गई समीक्षा

आश्रम छात्रावासों का सतत् निरीक्षण करें अधिकारी : कलेक्टर

मोती महल प्रांगण में कुश्ती के लिए अखाड़ा हुआ तैयार

भव्य व आकर्षक पंडालों में आज विराजेंगी मां जगतजननी

पुसौर में जल्द खुलेगा उप पंजीयक कार्यालय, वित्त मंत्री ओपी का प्रयास रंग लाया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पंचायती धर्मशाला में लगेगा आज से दो दिवसीय आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर
Next Article बीज राखियों से रक्षाबंधन पर बिखरेगा हरियाली का संदेश, स्व-सहायता समूह की दीदियों की अनूठी पहल

खबरें और भी है....

समाजिक समरसता से सशक्त हो रहा प्रदेश-सीएम साय
‘राम-नामी’ बनी सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री-सीएम साय
एनआरबीएस प्लांट में हाइड्रा की टक्कर से एचआर हेड की मौत
शराबी बेटे ने पीट पीटकर बाप को उतारा मौत के घाट
बीज राखियों से रक्षाबंधन पर बिखरेगा हरियाली का संदेश, स्व-सहायता समूह की दीदियों की अनूठी पहल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
समाजिक समरसता से सशक्त हो रहा प्रदेश-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?