NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शराबी बेटे ने पीट पीटकर बाप को उतारा मौत के घाट
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शराबी बेटे ने पीट पीटकर बाप को उतारा मौत के घाट
रायगढ़

शराबी बेटे ने पीट पीटकर बाप को उतारा मौत के घाट

काम करने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: July 20, 2026 12:09 am
By lochan Gupta July 20, 2026
Share
2 Min Read

जशपुर। जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलिया में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब के नशे में धुत बेटे ने मामूली विवाद के बाद अपने पिता पर लकड़ी की फाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, अजय कुमार नाग (30) ने 16 जुलाई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह पत्नी और बच्चों के साथ खेत गए थे, जबकि घर पर उनके माता-पिता और बड़े भाई पूना राम नाग (35) मौजूद थे। शाम को सूचना मिली कि बड़े भाई ने पिता बंधु नाग (52) की हत्या कर दी है। घर पहुंचने पर उन्होंने पिता को आंगन में मृत अवस्था में पाया।
मृतक की पत्नी ने बताया कि पूना राम शराब पीकर घर आया था। पिता ने उसे काम-धंधा करने की सलाह दी, जिससे वह भडक़ गया। उसने आंगन में पड़ी लकड़ी की फाड़ी उठाकर पिता के सिर और कनपटी पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से बंधु नाग की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही नारायणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने गुस्से में हमला करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी की फाड़ी बरामद कर ली है। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

पिता की हत्या करने वाले आरोपी बेटे को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।
डॉ. लाल उमेद सिंह, एसएसपी

You Might Also Like

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग को शादी का झांसा देकर किया दैहिक शोषण

भवन केवल स्कूल नहीं बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में एक योगदान है

स्वीफ्ट ने बलेनो कार को मारी टक्कर

आर आर एनर्जी के खिलाफ कभी भी फुट सकता है ग्रामीणों का गुस्सा

होली को लेकर रेलवे स्टेशन में जांच हुई तेज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बीज राखियों से रक्षाबंधन पर बिखरेगा हरियाली का संदेश, स्व-सहायता समूह की दीदियों की अनूठी पहल
Next Article एनआरबीएस प्लांट में हाइड्रा की टक्कर से एचआर हेड की मौत

खबरें और भी है....

भगवान कृष्ण के जीवन दर्शन को आत्मसात कर सरकार कर रही काम-ओपी
नेशनल हाईवे टास्क फोर्स की एक्शन, वाहन चालकों पर एफआईआर 33 वाहनों पर चालानी कार्रवाई
निर्माणाधीन भारतमाला सडक़ में दरारें, भूस्खलन का खतरा
41 वें चक्रधर समारोह में सजेगी कला की महफिल, कविता कृष्णमूर्ति की सुरों की महफिल से अनुज शर्मा की लोकधुनों तक, 10 दिनों तक गूंजेगा चक्रधर समारोह
पुलिस की घेराबंदी देख कार छोडक़र भागे तस्कर

Popular Posts

भगवान कृष्ण के जीवन दर्शन को आत्मसात कर सरकार कर रही काम-ओपी
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?