रायगढ़। डिवाइन लाइफ हायर सेकेंडरी स्कूल, झलमला (रायगढ़) के छात्र-छात्राओं ने शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 के विकासखंड पुसौर स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कबड्डी, वेटलिफ्टिंग, शतरंज एवं ताइक्वांडो में जिला रायगढ़ स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए स्कूल के डायरेक्टर पूरन पटेल ने बताया कि इस प्रतियोगिता के अंतर्गत चयनित खिलाड़ी वेटलिफ्टिंग (बालक अंडर-17) केशव चौहान, राकेश पटेल, कबड्डी (बालक अंडर-14)आरव साह, यशवंत पटेल, विशाल यादव, दिव्यांशु यादव, चमन लहरे, यशराज प्रजापति, कबड्डी (बालक अंडर-19) कुणाल उरांव, कबड्डी (बालिका अंडर-14)सरगुन कौर, प्रिंसी साव, कबड्डी (बालिका अंडर-19) रहनुमा फैंज़, स्वीटी दुबे, शतरंज (बालक अंडर-14) आरव साह, सक्षम प्रजापति, शतरंज (बालक अंडर-19) ध्रुव गुप्ता, कुणाल उरांव, ताइक्वांडो चमन लहरे है।
खिलाडिय़ों को दी गई बधाई
विद्यालय के डायरेक्टर पूरन पटेल एवं प्राचार्य श्रीमती पूर्णिमा देवांगन के सतत सहयोग, प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को खेलों में आगे बढऩे का निरंतर अवसर मिल रहा है। वहीं व्यायाम शिक्षक श्री संघपाल बंजारे एवं श्रीमती यशोदा बंजारे के कुशल प्रशिक्षण एवं अथक प्रयासों से खिलाडिय़ों ने विकासखंड पुसौर स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला रायगढ़ स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।वहीं विद्यालय परिवार ने सभी चयनित खिलाडिय़ों को हार्दिक बधाई देते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं



