NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खुडख़ुडिय़ा जुआ खेलते पांच जुआड़ी सपड़ाए, एक हजार रुपए, दो बाइक व मोबाइल जब्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > खुडख़ुडिय़ा जुआ खेलते पांच जुआड़ी सपड़ाए, एक हजार रुपए, दो बाइक व मोबाइल जब्त
रायगढ़

खुडख़ुडिय़ा जुआ खेलते पांच जुआड़ी सपड़ाए, एक हजार रुपए, दो बाइक व मोबाइल जब्त

lochan Gupta
Last updated: July 19, 2026 11:54 pm
By lochan Gupta July 19, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़. खुडख़ुडिय़ां जुआ अड्डा पर पुसौर पुलिस ने दबिश देकर तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी रुपए, बाइक व मोबाइल जब्त किया है साथ ही पूंजीपथरा पुलिस ने भी दो आरेापियों को गिरफ्तार उनके खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुसौर पुलिस को 17 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कठली के बड़े तालाब की मेड़ पर खुडख़ुडिय़ा गोटी से जुआ खेलाया जा रहा है। इससे पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर रेड की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस को देखकर कुछ जुआरी मौके से भाग निकले, लेकिन दिनेश कुमार चौधरी (35 वर्ष), उमाकांत निषाद (25 वर्ष) और कमलेश निषाद (19 वर्ष) निवासी ग्राम कठली को मौके से दबोच लिया गया। इस कार्रवाई के दौरान आरोपी दिनेश कुमार चौधरी के कब्जे से 380 रुपए नगद, एक बाइक और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। वहीं आरेापी उमाकांत निषाद से 220 रुपए नगद और आरोपी कमलेश निषाद से 400 रुपए नगद व एक बाइक बरामद हुई। इसके अतिरिक्त, मौके से छह खुडख़ुडियां गोटी, छह झंडी-मुंडी पट्टी और एक बांस की टोकरी भी मिली। इस कार्रवाई में कुल 1,000 रुपए नगद, दो मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और जुआ सामग्री जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना पुसौर में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 6 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

चिराईपानी से दो जुआरी गिरफ्तार

इसी अभियान के तहत 18 जुलाई को थाना पूंजीपथरा पुलिस ने सुनील इस्पात, चिराईपानी के पास स्टाइगर से जुआ खेलाए जाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पंकज शर्मा (27 वर्ष) एवं रिषभ बाजपेई (23 वर्ष), दोनों निवासी विश्वासगढ़ चर्च, बाजीराव महरापारा, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 03 स्टाइगर गोटी एवं 500 रुपए नगद जब्त किए गए। साथ ही सार्वजनिक स्थान पर रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खिलाते पाए जाने पर पूंजीपथरा पुलिस ने धारा 6, छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

क्या कहते हैैं एससपी

इस संबंध में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिलेे में ऑपरेशन अंकुश के तहत जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। युवाओं को गलत राह पर ले जाने वाले इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्ति पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

ओडिसा में भाजपा के पक्ष में ओपी ने बांधा शमा

दुष्कर्म और छेडख़ानी के दो आरोपी गिरफ्तार

बटमूल आश्रम महाविद्यालय साल्हेओना महापल्ली में हिंदी दिवस मनाया गया

माता को चुनरी ओढ़ाकर लगाए श्रद्धा का महाभोग

ट्रक की चपेट में आने से दो की मौत, तीसरा गंभीर, उपचार जारी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article डिवाइन लाइफ हायर सेकेंडरी स्कूल झलमला के छात्र-छात्राओं का कबड्डी एवं वेटलिफ्टिंग में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
Next Article देशदेखा में पर्यटकों पर गिरी आसमानी गाज, एक की मौत, दो घायल

खबरें और भी है....

नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी-सीएम साय
दो सडक़ हादसों में 3 की मौत,4 घायल
कांग्रेस मुद्दाविहीन, प्रदर्शन के लिए तलाश रही मुद्दे
बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार
शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़ सहित मूलभूत समस्याओं से रूबरू हुए जिलाधीश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?