NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दोस्तों ने युवक को जिंदा जलाकर मार डाला
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > दोस्तों ने युवक को जिंदा जलाकर मार डाला
रायपुर

दोस्तों ने युवक को जिंदा जलाकर मार डाला

शराब पार्टी के बहाने घर से ले गए, विवाद के बाद पेट्रोल उड़ेलकर लगाई आग

lochan Gupta
Last updated: July 19, 2026 11:41 pm
By lochan Gupta July 19, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सुयश अस्पताल के पीछे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास खाली मैदान में विवाद के बाद युवकों ने कथित तौर पर अपने ही दोस्त पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आरोपी युवक उसे शराब पार्टी का बहाना बनाकर अपने साथ ले गए थे। इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो हिंसक झड़प में बदल गया। इसके बाद आरोपियों ने पीडि़त पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। 7 दिनों तक इलाज चलने के बाद रविवार को उसकी मौत हो गई। रिश्तेदारों ने पुलिस पर जांच में लापरवाही और आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी का आरोप लगाया है। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक युवक का नाम मोहम्मद शाकिब (22) है। रिश्तेदारों का कहना है कि रामसागर पारा का रहने वाला सोनू 12 जुलाई की शाम शाकिब को शराबी पार्टी का बहाना बनाकर अपने साथ ले गया था। आरोप है कि वहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद शाकिब और उसकी बाइक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। इस घटना में शाकिब गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि मौके पर उसकी बाइक भी जलकर खाक हो गई।
घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि शाकिब बाइक पर बैठा हुआ था। इसी दौरान उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से झुलसे शाकिब को अस्पताल पहुंचाया। वहां सात दिन तक इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई। शाबिक के चचेरे भाई मोहम्मद वाजिद अली ने आरोप लगाया कि घटना के बाद से परिवार लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटनास्थल का भी ठीक से निरीक्षण नहीं किया गया और मामले में पुलिस की कार्रवाई धीमी रही। शाकिब की मौत के बाद रविवार दोपहर से रिश्तेदार सरस्वती नगर थाने में डटे हुए हैं। वे आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

You Might Also Like

नगरीय निकाय में जाति प्रमाणपत्रों की होगी जांच : डिप्टी सीएम शर्मा

विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु बना कोण्डापल्ली का बेली ब्रिज

सीएम साय का विजन : स्पोर्ट्स फॉर पीस मॉडल बना बस्तर ओलंपिक

यूपीएससी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट दे सकेंगे प्रीलिम्स-मॉक टेस्ट

25 लाख खर्च कर सकेंगे मेयर प्रत्याशी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पेंशनरों के लिए आई खुशखबरी, महंगाई राहत बढ़ाने के लिए अब म.प्र.-छग में नहीं होगी सहमति की जरूरत
Next Article महंगी बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान

खबरें और भी है....

समाजिक समरसता से सशक्त हो रहा प्रदेश-सीएम साय
‘राम-नामी’ बनी सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री-सीएम साय
एनआरबीएस प्लांट में हाइड्रा की टक्कर से एचआर हेड की मौत
शराबी बेटे ने पीट पीटकर बाप को उतारा मौत के घाट
बीज राखियों से रक्षाबंधन पर बिखरेगा हरियाली का संदेश, स्व-सहायता समूह की दीदियों की अनूठी पहल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
समाजिक समरसता से सशक्त हो रहा प्रदेश-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?