NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महंगी बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > महंगी बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान
रायपुर

महंगी बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान

घर-घर बांटे गए स्मार्ट मीटर हटाने के आवेदन

lochan Gupta
Last updated: July 19, 2026 11:41 pm
By lochan Gupta July 19, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते बिजली बिलों और अडानी के स्मार्ट मीटर के विरोध में आज पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनुपम गार्डन, डंगनिया, डीडी नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर आम नागरिकों से संवाद किया। साथ ही स्मार्ट मीटर हटाने और बदलने के लिए आवेदन पत्र वितरित किए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
इस अवसर पर विकास उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार जनता पर महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर का बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे भाजपा शासित राज्य में भी स्मार्ट मीटर को लेकर सरकार ने सावधानी बरती, लेकिन छत्तीसगढ़ में जनता की आपत्तियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। यदि सरकार ने महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया, तो कांग्रेस इस मुद्दे पर व्यापक जनआंदोलन छेड़ेगी। इस दौरान देव साहू, संदीप शर्मा, कुलदीप, शिवश्याम शुक्ला, मन्नू वाजपई, योगेश दीक्षित, भीम यादव, ईश्वरी, संदीप सिरमौर, अमन गिल, विजय गीधवानी श्रीनाथ भोगल, वेदप्रकाश कुशवाहा, अजित और किशन गोस्वामी मौजूद रहे।

You Might Also Like

छग शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का धमतरीवासियों को मिला भरपूर समर्थन

प्रदेश में खुलेंगे 4 नए उप पंजीयक कार्यालय

राजधानी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बीजेपी का कब्जा

मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव, यह प्रदेश की प्रतिभा और विरासत को राष्ट्रीय सम्मान मिलने का क्षण : सीएम साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article दोस्तों ने युवक को जिंदा जलाकर मार डाला
Next Article सीएम साय की पहल : सीएम हेल्पलाइन दिव्यांगों के लिए बनी सुविधाजनक

खबरें और भी है....

समाजिक समरसता से सशक्त हो रहा प्रदेश-सीएम साय
‘राम-नामी’ बनी सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री-सीएम साय
एनआरबीएस प्लांट में हाइड्रा की टक्कर से एचआर हेड की मौत
शराबी बेटे ने पीट पीटकर बाप को उतारा मौत के घाट
बीज राखियों से रक्षाबंधन पर बिखरेगा हरियाली का संदेश, स्व-सहायता समूह की दीदियों की अनूठी पहल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
समाजिक समरसता से सशक्त हो रहा प्रदेश-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?