NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल का गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल का गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
रायगढ़

इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल का गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

lochan Gupta
Last updated: July 17, 2026 12:24 am
By lochan Gupta July 17, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल के सत्र 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह पुष्पक होटल में अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समारोह में नए पदाधिकारियों ने विधिवत अपने दायित्व ग्रहण किए तथा सेवा, मित्रता और समर्पण के साथ समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती मनीषा अग्रवाल ने कॉलर पहनाकर नई अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा अग्रवाल को अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपा। इसी प्रकार निवर्तमान सचिव श्रीमती पिंकी गोयल ने नई सचिव श्रीमती सुनीता अग्रवाल को कॉलर पहनाकर सचिव पद का कार्यभार सौंपते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।
समारोह में क्लब के सिनियर सदस्याओं का तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मान किया गया, जिसे सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया।
अपने संबोधन में निवर्तमान पदाधिकारियों ने पूरे कार्यकाल में मिले सहयोग के लिए क्लब की सभी सदस्याओं के प्रति आभार व्यक्त किया तथा विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी सेवा कार्यों को नई ऊर्जा एवं उत्साह के साथ आगे बढ़ाएगी। वहीं नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा अग्रवाल ने सभी सदस्याओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि क्लब की सेवा परंपरा को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लिए जनकल्याणकारी परियोजनाएँ निरंतर संचालित की जाएँगी।
समारोह में क्लब की सभी सम्मानित सदस्याएँ उपस्थित रहीं और नई कार्यकारिणी का पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाओं के साथ स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण सौहार्द, उत्साह एवं आत्मीयता से परिपूर्ण रहा। अंत में सभी ने मिलकर क्लब की एकता, सेवा और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

You Might Also Like

नव पदस्थ बीईओ पुसौर शैलेश देवागंन का संयुक्त शिक्षक संघ पुसौर ने किया स्वागत’

गेज वेट व फीस प्लेट चोरी करने वाले तीन आरोपी व एक कबाड़ी गिरफ्तार

सुनील रामदास ने अंचल वासियों को गणेश चतुर्थी की दी शुभकामनाएं

करो योग रहो हरदम निरोग, नियमित योग के अनेक लाभ.

स्टेशन के मेन गेट पर अज्ञात महिला की मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पुनर्वास में देरी: बरौद के प्रभावित परिवारों ने संयुक्त सर्वे टीम के गठन की मांग की
Next Article सडक़ हादसे में प्लंाट कर्मी की मौत

खबरें और भी है....

भगवान श्री जगन्नाथ का रथ खींचकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
वित्तमंत्री ओपी ने रथ परंपरा को मानव जीवन के लिए संदेश बताया
महापल्ली में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्री जगन्नाथ रथयात्रा
हरि बोलो जयकारे के साथ निकली महाप्रभु की भव्य रथ यात्रा, जयकारे के साथ हुई पहंडी पूजा
मोदी के मॉडल रेंट एक्ट को छत्तीसगढ़ ने अपनाया, किराए दार मकान मालिकों दोनों पक्षों को मिलेगा लाभ-ओपी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
भगवान श्री जगन्नाथ का रथ खींचकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?