NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में कौशल विकास बना युवा उत्थान का महामंत्र- ओपी चौधरी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में कौशल विकास बना युवा उत्थान का महामंत्र- ओपी चौधरी
रायगढ़

पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में कौशल विकास बना युवा उत्थान का महामंत्र- ओपी चौधरी

कहा- डिग्री के साथ हुनर, सपने के साथ रोजगार- यही है नया भारत का संकल्प

lochan Gupta
Last updated: July 16, 2026 12:45 am
By lochan Gupta July 16, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। विश्व युवा कौशल दिवस के पावन अवसर पर सभी युवाओं को अंतर्मन से बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए वित्त मंत्री विधायक ओपी चौधरी ने कहा आज का दिन सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं है बल्कि आज का दिन भारत के उस सपने का उत्सव है जिसमें हर हाथ को काम और हर काम को सम्मान मिले। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 2015 में स्किल इंडिया मिशन की शुरुआत करते हुए कहा था हमें देश को स्कैम इंडिया से स्किल इंडिया बनाना है। आज 11 साल बाद जब हम पीछे मुडक़र देखते हैं तो गर्व से सीना चौड़ा हो जाता है। मोदी जी का विजन बताते हुए ओपी ने कहा डिग्री धारी बनने की बजाय हुनरमंद बनना जरूरी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का मानना है कि 21वीं सदी ज्ञान की सदी है, और ज्ञान तभी ताकत बनता है जब उसके साथ कौशल जुड़ता है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में कौशल विकास को समय की मांग से देश की नीति बनाया गया। आज पीएमकेव्हीवाई 4.0, संकल्प, एसटीआरआईव्हीई जैसी योजनाओं से 3.5 करोड़ से ज्यादा युवाओं को ट्रेनिंग मिल चुकी है। पहले युवा नौकरी मांगते थे, आज युवा नौकरी दे रहे हैं। यही है ‘स्किल इंडिया’ का कमाल। छत्तीसगढ़ में भी कौशल की बयार बह रही है।
मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से हमारे प्रदेश के लाखों बेटे-बेटियां ड्रोन पायलट एआई टेक्नीशियन, सोलर एक्सपर्ट, कोडर बन रहे हैं। रायगढ़ के गांव का बच्चा भी आज जर्मनी-जापान में प्लेसमेंट ले रहा है। हमने आईटीआई को इंडस्ट्री 4.0′ से जोड़ा, ताकि ट्रेनिंग के बाद सर्टिफिकेट नहीं, ऑफर लेटर मिले। क्योंकि हम जानते हैं हुनरमंद युवा ही आत्मनिर्भर भारत की असली पूंजी है। हुनर का आशय सिर्फ रोजगार नहीं बल्कि युवाओं का स्वाभिमान है।जब एक बेटी ब्यूटी थेरेपिस्ट बनकर अपना पार्लर खोलती है, जब एक किसान का बेटा फूड प्रोसेसिंग सीखकर अचार-मुरब्बा का ब्रांड बनाता है, जब एक आदिवासी युवा बांस शिल्प में ट्रेनिंग लेकर विदेशों में उत्पाद बेचता है । तब सिर्फ परिवार नहीं चलता, समाज की सोच बदलती है। स्किल के साथ विल मिलकर न्यू इंडिया का फॉर्मूला बन रहे है। युवाओं से आग्रह करते हुए कहा डिग्री भले ही आपकी पहचान है, लेकिन स्किल आपकी उड़ान है। दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है। एआई, रोबोटिक्स, ग्रीन एनर्जी, सेमीकंडक्टर आने वाला समय उनका है जिनके पास नया सीखने का जज्बा है। सरकार आपके साथ है। फ्री ट्रेनिंग, लोन, स्टार्टअप सपोर्ट सब तैयार है। बस युवाओ को कदम बढ़ाना है।विश्व युवा कौशल दिवस पर युवाओं से आह्वान करते हुए कहा हम हुनर को हथियार बनाएंगे और भारत को दुनिया की स्किल कैपिटल बनाएंगे।

You Might Also Like

प्रेम करना है तो सुदामा की तरह करिए : पं विजय

एसआईआर अभियान से लोकतंत्र को मिलेगी मजबूती- संभागायुक्त

विस्फोट में हुए घायलों से मिले मंत्री लखन लाल

सैकड़ों छात्रों और पालकों ने अपने प्रिय शिक्षक को दी विदाई

अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 12.2 लीटर शराब जब्त

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article डॉ. रुपेेंंद्र पटेल हॉस्पिटल में नि:शुल्क हड्डी व जोड़ रोग शिविर 25 को
Next Article तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाइक सवार तीन युवक हवा में उछले

खबरें और भी है....

खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने सरकार प्रतिबद्ध -सीएम साय
पिस्टलनुमा एयरगन से युवक पर फायर, बाइक व एयरगन छोडक़र भागा आरोपी, जांच में जुटी पुलिस
2 हादसों में 3 युवकों की मौत, नशे में ड्यूटी कर रहा वार्ड बॉय बर्खास्त
पत्रकार राकेश स्वर्णकार क़ो पितृ शोक
तेल टैंकर ने बाइक सवार युवकों को ठोका, दो मृत, बहन के घर से राखी बंधवाकर घर लौटते समय हुआ हादसा, एक की हालत गंभीर, रायपुर रेफर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने सरकार प्रतिबद्ध -सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?