NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सेवा ही सनातन: ललितपुर में 45वां निशुल्क चिकित्सा शिविर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सेवा ही सनातन: ललितपुर में 45वां निशुल्क चिकित्सा शिविर
रायगढ़

सेवा ही सनातन: ललितपुर में 45वां निशुल्क चिकित्सा शिविर

226 ग्रामीणों को मिला इलाज और दवा

lochan Gupta
Last updated: August 17, 2026 12:06 am
By lochan Gupta August 17, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। रविवार 16 अगस्त को मानवता की सेवा का एक और अध्याय लिखा गया। अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की मुख्य शाखा रायगढ़ की इकाई अवधूत भगवान राम सेवा लखनपुरा, में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आश्रम का 45वां निशुल्क चिकित्सा शिविर था।
शिविर का शुभारंभ अघोरेश्वर के पूजन के साथ हुआ। शिविर में प्रयागराज से पधारे वरिष्ठ चिकित्सकों ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनमें डॉ. अमृत लाल,डॉ. के. एस. मिश्रा, होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. सुनील पटेल शामिल थे। इन डॉक्टरों ने आसपास के आदिवासी और ग्रामीण अंचलों से आए मरीजों का बारीकी से परीक्षण कर निशुल्क परामर्श दिया। दिनेश मोदी और डॉ. के. एस. मिश्रा द्वारा मरीजों को जांच के बाद निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। शिविर में कुल 226 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं दी गईं। ललितपुर के दूरदराज के गांवों से लोग सुबह से ही पहुंच गए थे। वांशी, भोरेशील, नंदनवारा, लखनपुरा, बांदपुरा, बीघाखेट, अल्लापुर, बस्त्रावण, जिज्ञावन, बासडग़ुआ, वनपुरा, लखनावल, बिगहामहवत, गंगासागर, तेरईफटक, दास्तरारा, मेहरुनीखुर्द, करमाई, तालबेहट, गद्दीहा, विज्ञावन, बार गांवों के निवासियों ने शिविर का लाभ उठाया।
अवधूत भगवान राम सेवा आश्रम, ललितपुर की स्थापना ब्रह्मलीन श्रद्धेय श्री भैया जी के मार्गदर्शन में हुई थी। स्थापना का उद्देश्य असहाय और वंचित समाज की सेवा, मानवता की रक्षा और सनातन धर्म की मूल आत्मा का जागरण है। परम पूज्य अघोरेश्वर प्रियदर्शी राम जी, अघोर गुरु पीठ ब्रम्हनिष्ठलया, रायगढ़ के सतत मार्गदर्शन में इस आश्रम में मानव सेवी गतिविधियां निरंतर जारी है। शिविर के दौरान पूज्य बाबा की वाणी पर आधारित पुस्तकें सफलता की कुंजी और अघोरेश्वर वाक्य स्थानीय ग्रामीणों और बच्चों को वितरित की गईं। आश्रम के कार्यकर्ताओं ने बताया कि हमारा लक्ष्य सिर्फ दवा देना नहीं है। गांव-गांव तक स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कार पहुंचाना है। यही अघोर परंपरा की सच्ची सेवा है। शिविर में आए बुजुर्गों और महिलाओं के चेहरे पर संतोष साफ दिख रहा था। उनके लिए ये शिविर किसी वरदान से कम नहीं था।

You Might Also Like

हत्या के प्रयास : अपचारी बालक सहित 4 गिरफ्तार

ओडिशा से गांजा की तस्करी करते ग्रामीण गिरफ्तार

गोपियों ने उद्धव को बताया क्या होता है प्रेम- आचार्य ताराचंद शास्त्री

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने प्रह्लाद रजक ने की अपील

इंस्टाकार्ट सर्विस के कोरियर आफिस से 10 लाख की चोरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्टर कार्यालय में किया ध्वजारोहण
Next Article आजादी के जश्न में भी वंदे मातरम से परहेज!, कांग्रेस अपना चरित्र नहीं बदल सकती:- रेखा महमिया

खबरें और भी है....

वंदे मातरम् के गाने पर हुए विवाद पर अमित शाह बरसे
परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान
भाजयुमो ने निकाला मशाल जुलूस, जमकर की नारेबाजी
एसएसपी शशि मोहन राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित
अर्चना एक्का की सोच अब राष्ट्रीय मंच पर, कचरे में संभावना की तलाश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वंदे मातरम् के गाने पर हुए विवाद पर अमित शाह बरसे
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?