NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एसआईआर अभियान से लोकतंत्र को मिलेगी मजबूती- संभागायुक्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > एसआईआर अभियान से लोकतंत्र को मिलेगी मजबूती- संभागायुक्त
रायगढ़

एसआईआर अभियान से लोकतंत्र को मिलेगी मजबूती- संभागायुक्त

संभागायुक्त ने मतदान केन्द्र स्तर पर कार्यों का किया निरीक्षण, मतदाता सूची को शुद्ध व त्रुटिरहित बनाने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

lochan Gupta
Last updated: January 22, 2026 1:34 am
By lochan Gupta January 22, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। संभागीय कमिश्नर बिलासपुर एवं रोल आब्जर्वर श्री सुनील जैन ने आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी के साथ जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केन्द्र स्तर पर एसआईआर कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दावा-आपत्तियों की स्थिति, उनके निराकरण एवं सत्यापन की प्रक्रिया की जानकारी ली तथा बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से सीधे संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने राजनीतिक दलों द्वारा नामांकित बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) से भी चर्चा कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। साथ ही इस अभियान में सहयोग करने की अपील की।
संभागायुक्त ने विधानसभा क्षेत्र खरसिया अंतर्गत पतरापाली एवं कुनकुनी, रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आयुष कार्यालय तथा धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत घरघोड़ा एवं लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र तराईमाल में स्थापित केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ से कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए आयोग के निर्देशों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त श्री जैन ने कहा कि हाल ही में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं एवं नवविवाहित महिलाओं के नाम मतदाता सूची में जोडऩे से संबंधित आवेदनों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण किया जाए। लोकतंत्र को मजबूत बनाने में इस अभियान की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसमें बीएलओ की जिम्मेदारी अहम है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की मंशा है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में जुडऩे से वंचित न रहे तथा अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि एसआईआर कार्य की प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि दावा-आपत्तियों से संबंधित आवेदन प्रक्रिया 22 जनवरी 2026 तक संचालित की जा रही है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका वर्मा, ईआरओ खरसिया श्री प्रवीण तिवारी, ईआरओ रायगढ़ श्री महेश शर्मा, ईआरओ लैलूंगा श्री भरत कौषिक, ईआरओ धरमजयगढ़ श्री प्रवीण भगत सहित संबंधित एईआरओ उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक किया गया है। इस अवधि में नाम जोडऩे हेतु फार्म-6, नाम विलोपन हेतु फार्म-7 तथा नाम संशोधन अथवा स्थानांतरण हेतु फार्म-8 के माध्यम से आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं।

You Might Also Like

श्रीमती पुष्पा देवी अग्रवाल का निधन

संजीवनी ने आयोजित किया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

नौकरी लगाने के नाम पर युवती से ठगी

पत्रकार चितरंजन प्रसाद को पितृशोक

संत निरंकारी मिशन रायगढ़ ने निकाली जागरूकता रैली, आज रक्तदान शिविर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शहर में क्रिकेट सट्टा कारोबार की पॉवर शिफ्टिंग
Next Article रायपुर में राज्यपाल, बिलासपुर में सीएम साय, रायगढ़ में रामविचार नेताम तो जांजगीर में ओपी चौधरी फहराएंगे तिरंगा

खबरें और भी है....

बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, 93 फीसदी मतदान
छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 30 को
धरमजयगढ़ वनमंडल में हाथी शावक का मिला शव
पत्रकार से मारपीट करने वाला कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित
लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ने बाइक को ठोका, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, 93 फीसदी मतदान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?