NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: छातामुड़ा हाई स्कूल में हुआ पौधारोपण, विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > छातामुड़ा हाई स्कूल में हुआ पौधारोपण, विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
रायगढ़

छातामुड़ा हाई स्कूल में हुआ पौधारोपण, विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

lochan Gupta
Last updated: July 13, 2026 11:25 pm
By lochan Gupta July 13, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन एवं रामदास द्रोपदी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय हाई स्कूल, छातामुड़ा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

स्कूल परिसर में किया गया पौधारोपण

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा विद्यार्थियों के मध्य छोटे पौधों का वितरण भी किया गया, ताकि वे अपने घर एवं आसपास के वातावरण को हरित बनाने में योगदान दे सकें। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन की शपथ लेते हुए प्रत्येक पौधे की देखभाल करने का संकल्प लिया।

पर्यावरण संरक्षण का दिए संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ व सुरक्षित जीवन प्रदान करने का आधार भी हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए।

इनका रहा योगदान

वहीं इस अवसर पर वृक्षारोपण गतिविधि संयोजक लायन राम नंदन यादव, क्लब अध्यक्ष लायन शिव शंकर अग्रवाल, लायन सुनील गर्ग, लायन प्रकाश अग्रवाल (ज्योति सेल्स), लायन विजय अग्रवाल (पेटी), विद्यालय के प्राचार्य उमेश कुमार देहरी , जोगेश्वर प्रधान, आभा ठाकुर हेमलता पटेल,सपना देवी, कृति गौतम, सविता और रश्मि  चौधरी शिक्षकगण, मोहल्लेवासी एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने पौधारोपण कर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना रहा।

You Might Also Like

350 और 270 रुपये का ट्री गार्ड खुद मांग रहा सुरक्षा

जिले के समस्त विकासखण्डों में मनाया जा रहा राष्ट्रीय नेत्र दान पखवाड़ा

राजस्थान में अपनी सरकार के विधायक चोरी करने वाले सचिन पायलट पर गद्दारी का आरोप : अरुणधर दीवान

वरिष्ठ कांग्रेस पार्षद शौकीलाल बघेल नहीं रहे

शांति पूर्ण एवं भव्य शोभा यात्रा हेतु आयोजन समिति ने आभार जताया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नागरिक केंद्रित शासन व्यवस्था ही सुशासन की वास्तविक पहचान-सीएम साय
Next Article नगर पालिका परिषद खरसिया में नामनिर्दिष्ट पार्षदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

खबरें और भी है....

घर में खून से लथपथ मिली युवक की लाश
जर्जर स्कूल भवन में पढऩे को मजबूर हैं विद्यार्थी, भवन की मरम्मत व शिक्षकों की व्यवस्था के निर्देश
टिटलागढ़ पैसेंजर से 2.74 लाख के जेवर पार
स्कूटी सवार युवक को गिराकर लूट
जेपीएल सहित 4 उद्योगों पर 8 लाख का जुर्माना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
घर में खून से लथपथ मिली युवक की लाश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?