NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बटर फ्लाई में हुक्का पिलाते पकड़ाया मैनेजर, चॉकलेटी फ्लेवर तंबाकू के साथ हुक्का पॉट जब्त, कोटपा एक्ट के तहत 80 मामले दर्ज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बटर फ्लाई में हुक्का पिलाते पकड़ाया मैनेजर, चॉकलेटी फ्लेवर तंबाकू के साथ हुक्का पॉट जब्त, कोटपा एक्ट के तहत 80 मामले दर्ज
रायगढ़

बटर फ्लाई में हुक्का पिलाते पकड़ाया मैनेजर, चॉकलेटी फ्लेवर तंबाकू के साथ हुक्का पॉट जब्त, कोटपा एक्ट के तहत 80 मामले दर्ज

lochan Gupta
Last updated: April 14, 2026 12:10 am
By lochan Gupta April 14, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में बटर फ्लाई गार्डन-रेस्टोरेंट की जांच के दौरान पुलिस को वहां हुक्का पिलाए जाने की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए मैनेजर पर केस दर्ज किया। इसके अलावा जिले में कोटपा एक्ट के तहत अलग-अलग थानों में 80 मामले दर्ज किए गए और हजारों रुपए का जुर्माना वसूला गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को पुलिस की टीम ने संबलपुरी रोड स्थित बटर फ्लाई गार्डन-रेस्टोरेंट में छापा मारा। मौके पर रेस्टोरेंट मैनेजर चंदन कुमार पत्रो (39) लोगों को बिना अनुमति सिगरेट और तंबाकू उत्पाद के साथ हुक्का पिलाते हुए पाया गया। पुलिस ने जब वैध दस्तावेज मांगे तो मैनेजर कोई भी कागज नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने मौके से 2 हुक्का पॉट, 2 सेंटर बेस, 4 पैकेट फ्लेवर तंबाकू और 1 पाइप जब्त किया, जिसकी कीमत करीब 8,000 रुपए है। इस मामले में चक्रधर नगर पुलिस ने मैनेजर के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया। पुलिस ने बस स्टैंड, बाजार, सरकारी कार्यालय, अस्पताल और अन्य सार्वजनिक जगहों पर सघन जांच की। इस दौरान पान दुकानों पर तंबाकू उत्पादों की पैकेजिंग और स्वास्थ्य चेतावनी नियमों का पालन नहीं करने पर दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की गई।

इन थाना क्षेत्रों में इतनी हुई कार्रवाई

जांच अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 80 मामले दर्ज किए। सबसे ज्यादा कार्रवाई तमनार क्षेत्र में हुई, जहां 27 मामलों में 5,400 रुपए का जुर्माना लगाया गया। धरमजयगढ़ में 17 मामलों में 3,400 रुपए, लैलूंगा में 16 मामलों में 3,200 रुपए, छाल में 11 मामलों में 2,200 रुपए, कापू थाना क्षेत्र में 7 मामलों में 1,400 रुपए और कोतरारोड क्षेत्र में 2 मामलों में 600 रुपए का जुर्माना लगाया गया। इस तरह कुल 80 मामलों में मिलाकर 16,200 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

कार्रवाई लगातार जारी रहेगी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन आघात के तहत कोटपा एक्ट के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। सार्वजनिक जगहों पर धूम्रपान करने और अवैध रूप से तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

ट्रेलर से डीजल व बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

रहेगा गरबा का हसीन मंजर, मस्त झूमेगा सारा शहर

जनदर्शन में प्राप्त आवेदनोंं का अपर कलेक्टर पाण्डेय ने त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने जिले के कलेक्टर-एसपी की थपथपाई पीठ

साय सरकार के विकास कार्यों और ओपी चौधरी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाई कांग्रेस : अरुण धर दीवान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एनएसयूआई-युवा कांग्रेस ने औद्योगिक सुरक्षा विभाग घेरा
Next Article डैम में नहाने गया प्लांटकर्मी की डूबने से मौत

खबरें और भी है....

नक्सलमुक्त बस्तर में विकास की नई गूंज, सीएम साय ने सुकमा को दी 308 करोड़ की सौगात
जालसाजी कर महिला से ठग लिए 25 लाख एक ही जमीन को दो बार बेचने का प्रयास
फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का खुलासा
अवैध शराब पर आज भी बड़ी कार्रवाई, तमनार पुलिस ने गारे प्रिंसी ढाबा में रेड में पकड़ा 36 पाव देशी अंग्रेजी शराब जब्त, ग्राम कोलम में महिला से 40 लीटर महुआ शराब जब्त
केबल तार व लोहे का एंगल चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नक्सलमुक्त बस्तर में विकास की नई गूंज, सीएम साय ने सुकमा को दी 308 करोड़ की सौगात
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?