NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: घरघोड़ा एसडीएम दुर्गा प्रसाद बने राजनांदगांव जिला पंचायत के सीईओ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > घरघोड़ा एसडीएम दुर्गा प्रसाद बने राजनांदगांव जिला पंचायत के सीईओ
रायगढ़रायपुर

घरघोड़ा एसडीएम दुर्गा प्रसाद बने राजनांदगांव जिला पंचायत के सीईओ

राज्य शासन ने जारी किए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के आदेश, कई आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

lochan Gupta
Last updated: July 9, 2026 12:13 am
By lochan Gupta July 9, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर/घरघोड़ा। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के कार्यभार एवं पदस्थापना से संबंधित महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल में घरघोड़ा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी (भा.प्र.से. 2023 बैच) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), जिला पंचायत राजनांदगांव के पद पर पदस्थ किया गया है। यह पदस्थापना आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगी।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 7 जुलाई 2026 को मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी आदेश में राज्य के कई आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसी क्रम में दुर्गा प्रसाद अधिकारी को घरघोड़ा एसडीएम के पद से स्थानांतरित कर जिला पंचायत राजनांदगांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।
दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने घरघोड़ा में एसडीएम के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण, प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल में आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में सक्रिय प्रशासनिक कार्यशैली देखने को मिली।
राज्य शासन के इस आदेश में अन्य कई अधिकारियों को भी विभिन्न विभागों एवं जिला पंचायतों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास को राज्य शहरी विकास अभिकरण (स्ष्ठ्र) का अतिरिक्त प्रभार, धमतरी, बस्तर, दंतेवाड़ा, कोरबा और राजनांदगांव सहित विभिन्न जिलों में जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा नगर निगम आयुक्तों के पदों पर पदस्थापनाएं शामिल हैं।
घरघोड़ा क्षेत्र में पदस्थापना के दौरान दुर्गा प्रसाद अधिकारी की कार्यशैली को लेकर स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच सकारात्मक छवि रही है। अब उनके राजनांदगांव जिला पंचायत के सीईओ बनने से वहां पंचायत एवं ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
शासन द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और दुर्गा प्रसाद अधिकारी आगामी आदेश तक जिला पंचायत राजनांदगांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।

You Might Also Like

नौ दिवसीय महाभंडारा का पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने किया शुभारंभ, श्री राणी सती दादी सेवा समिति की पहल

डॉक्टर्स- डे पर सेवांजली क्लब ने किया डॉक्टरों का सम्मान

बेटियां हैं परिवार का मान, देश का अभिमान-ओपी चौधरी

मास्टर चाबी से लॉक खोलकर करते थे बाइक चोरी

रायगढ़ व बिलासपुर कलेक्टर पर गिरी निर्वाचन आयोग की गाज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सूने मकान से 90 हजार के जेवरात पार
Next Article साय कैबिनेट की बैठक में विधेयकों को मंजूरी

खबरें और भी है....

साय कैबिनेट की बैठक में विधेयकों को मंजूरी
घरघोड़ा एसडीएम दुर्गा प्रसाद बने राजनांदगांव जिला पंचायत के सीईओ
सूने मकान से 90 हजार के जेवरात पार
स्टेशन के सामने से हटाया गया पुराना मस्जिद
मौत के मुहाने से लौटे पाँच मासूम, मेडिकल कॉलेज ने सर्पदंश से पीडि़त तीन बच्चों को वेंटिलेटर पर रखकर किया उपचार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
साय कैबिनेट की बैठक में विधेयकों को मंजूरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?