NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 4 किलो गांजा के साथ युवती सहित दो गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 4 किलो गांजा के साथ युवती सहित दो गिरफ्तार
रायगढ़

4 किलो गांजा के साथ युवती सहित दो गिरफ्तार

आरोपियों से कार समेत 10 लाख रुपए की संपत्ति जब्त

lochan Gupta
Last updated: August 23, 2026 12:11 am
By lochan Gupta August 23, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़. जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत लैलंूगा पुलिस ने गांजा के साथ एक युवती व एक युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके कब्जे से 4.108 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये है, तथा तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो कार जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपये को भी जब्त किया।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गिरधारी साव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद बोलेरो वाहन में ओडिशा की ओर से अवैध गांजा लेकर तस्कर लैलूंगा-पत्थलगांव होते हुए उत्तर प्रदेश जा रहे हैं। इससे पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों की निगरानी शुरू की। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति वाहन की पायलटिंग करते हुए आया। जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन गिर गया। उसे तत्काल उपचार के लिए सीएचसी लैलूंगा भेजा गया। वहीं कुछ देर बाद एक सफेद कार पाकरगांव की तरफ से लैलूंगा की ओर आती दिखी। जो पुलिस टीम को देखकर चालक ने वाहन को दूसरी दिशा में भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। पूछताछ में कार चालक ने अपना नाम जशवंत कुमार शर्मा पिता श्रीराम कुमार शर्मा (32) निवासी केशव नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश, और वाहन में बैठी युवती ने ज्योति जाटव पिता शोवरन जाटव (23) निवासी आलमनगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश का होना बताया। दोनों ने ओडिशा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश के लखनऊ ले जाना स्वीकार किया। पुलिस ने नियमानुसार संदेहियों की कार की तलाश ली, इस दौरान ज्योति जाटव के काले रंग के पि_ू बैग से 4 पैकेट में कुल 4.108 किलोग्राम गांजा मिला। युवक जशवंत कुमार शर्मा के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त बलेनो कार जब्त किया गया। लैलूंगा पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

 

कार्रवाई में इनकी रही भूमिका

उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक गिरधारी साव थाना प्रभारी लैलूंगा, एएसआई प्रेम साय भगत, प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैकरा , देव प्रसाद राठिया आरक्षक शशिभूषण उरांव, राजू तिग्गा, चमर साय भगत और महिला आरक्षक लीलावती एक्का की सराहनीय भूमिका रही।

नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नशे की तस्करी में संलिप्त आरोपियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
शशि मोहन सिंह, एसएसपी, रायगढ़

You Might Also Like

निकाय चुनाव को लेकर आप की हुई संयुक्त बैठक

99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर शिवार्षी प्रधान ने एनटीपीसी लारा स्कूल का मान बढ़ाया

सोमवार को अग्रोहा धाम में स्वर्गीय राम बाई की शोक सभा : बजरंग लेंध्रा

उपचार के दौरान घायल ‘मकना’ हाथी की मौत

सुदूर अंचल के विकास के लिए संकल्पित होकर कर रहे काम- वित्तमंत्री

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कोरबा में शुरू हुआ देश का पहला 21 सीयूएम इलेक्ट्रिक शॉवेल
Next Article दिल्ली दरबार में रायगढ़ के लाल का डंका, दो पीएम के भरोसेमंद बने ओपी चौधरी

खबरें और भी है....

शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र, भावी पीढ़ी को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी-सीएम साय
गार्ड को गोली मारने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार
दिल्ली दरबार में रायगढ़ के लाल का डंका, दो पीएम के भरोसेमंद बने ओपी चौधरी
4 किलो गांजा के साथ युवती सहित दो गिरफ्तार
कोरबा में शुरू हुआ देश का पहला 21 सीयूएम इलेक्ट्रिक शॉवेल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र, भावी पीढ़ी को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी-सीएम साय
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?