रायगढ़। जिला मुख्यालय से तकरीबन 15 किलोमीटर दूर ओडिशा मार्ग पर एनएच-49 से लगे ग्राम नेतनागर में देर रात उस समय हडक़ंप की स्थिति निर्मित हो गई जब पैरावट में अचानक आग की लपटें देखकर ग्रामीण उसे बुझाने पहुंचे। इस दौरान उन्हें मौके पर एक महिला और एक मासूम बच्चे का अधजली लाश मिली। गांव के ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी तत्काल जूटमिल थाने में दी , जिसके बाद पुलिस टीम घटना स्थल पहुंच कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले को जांच में ले लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ ओडिसा मार्ग में स्थित ग्राम नेतनागर में धार्मिक आयोजन चल रहा था, जिसमे गांव के सभी ग्रामीण रात भर पूजा अर्चना में जूट हुए थे। इसी बीच रात 3 बजे नहाने जाने वालों ने सडक़ किनारे रखे पैरावट में आग की लपटें देखकर जब उसे बुझाने पहुंचे तब उन्होंने देखा कि उक्त आग में एक महिला और मासूम बच्चे का शव जल रहा था। इस दौरान गांव के ग्रामीणों ने एक सफेद रंग की कार में कुछ लोगों को ओडिसा की तरफ भागते हुए भी देखा है।
गांव के ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी जूटमिल थाने में दी। जिसके बाद जूटमिल थाने की पुलिस टीम के अलावा, एसपी सदांनद कुमार, सीएसपी अभिनव उपध्याय के अलावा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए। घटना स्थल से दोनों शवों के शिनाख्त के अलावा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटाने में लगी हुई है।
दोनों शवों की नहीं हुई पहचान
एसपी सदानंद कुमार का कहना है कि नेतनागर के हाईवे से लगी एक बाड़ी में आग लगी थी। गांव वाले उसे बुझाने के लिए पहुंचे तो दो शव दिखे। इसकी सूचना पर जूट मिल पुलिस फौरन मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम ने भी घटना स्थल की जांच की है। पंचनामे के बाद महिला और बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। अभी उनकी पहचान नहीं हुई है।
हत्या कर शव को जलाने का प्रयास
इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक ने प्रारंभिक जांच के दौरान इस घटना को हत्या माना है। उनके अनुसार अज्ञात आरोपियों के द्वारा पहले दोनों की हत्या की गई है और सबूत मिटाने के उद्देश्य से दोनों शवों को यहां जलाने का प्रयास किया गया है। मृतक महिला की उम्र करीब 35 से 40 साल है और बच्चे की उम्र करीब 10 से 12 साल के करीब है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
सीएसपी अभिनंद उपाध्याय ने यह भी बताया कि महिला के सिर में चोट के निशान मिले हैं। आरोपियों को पकडऩे के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाले जा रहे हैं। आसपास के जिलों के अलावा अन्य राज्यों के पुलिस को इस घटना से अवगत कराते हुए लापता लोगो के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही ताकि सर्वप्रथम दोनों मृतकों की शिनाख्त हो सके जिससे पुलिस को जांच में अहम सुराग मिल सके।
मौके पर कार के टायर के निशान
स्थानीय निवासी सतपाल का कहना है कि रात ढाई बजे घटना की सूचना मिली कि दो लोगों को किसी ने पैरावट में डालकर आग लगा दी है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। गांव से कोई भी लापता नहीं है, इसलिए किसी दूसरी जगह से यहां शवों को लाया गया होगा। घटना स्थल पर कार के टायर के निशान मिले हैं।
महिला के सिर पर चोट के निशान
आसपास के थानों में घटना की सूचना दी गई है, ताकी शवों की पहचान हो सके। एसपी कहना है कि महिला के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। इसलिए शुरुआती जांच में हत्या का मामला लग रहा है। पुलिस को आशंका है कि हत्या कहीं और की गई और बाद में शवों को यहां लगाकर जला दिया गया है।
पैरावट में जलते मिला महिला व बच्चे का शव
पूरे गांव में मची सनसनी, मृतकों के शिनाख्त में जुटी पुलिस
