NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: थ्रीडी ब्लास्ट : मृतकों के परिवार को मिलेगा 30-30 लाख का मुआवजा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > थ्रीडी ब्लास्ट : मृतकों के परिवार को मिलेगा 30-30 लाख का मुआवजा
रायपुर

थ्रीडी ब्लास्ट : मृतकों के परिवार को मिलेगा 30-30 लाख का मुआवजा

सीएम साय ने कहा- बंद की गई है फैक्ट्री

lochan Gupta
Last updated: July 8, 2026 11:48 pm
By lochan Gupta July 8, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला स्थित थ्री डी फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 3 मजदूरों की मौत हो गई. घटना के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है. वहीं मृतकों के परिवार को कारखना प्रबंधन ने आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उरला स्थित थ्री डी फैक्ट्री में फेरो अलॉय बनाने का काम होता था. मंगलवार की शाम 6 बजे ब्लास्ट की घटना हुई. फेरो एलॉयज डिवीजन में संचालित फर्नेस में लान्सिंग करने के दौरान ऑक्सीजन सिलिंडर में अचानक भीषण विस्फोट होने के कारण दुर्घटना घटित हुई। फैक्ट्री में ब्लास्ट की घटना को लेकर मुख्यमंत्री साय ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हादसे के बाद कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को बंद कर दिया गया है. मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया गया है. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि आगे भी उद्योगों में सुरक्षा पर कड़ाई से काम किया जाएगा। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने घटना को लेकर कहा कि उरला के थ्री डी फैक्ट्री में ब्लास्ट की घटना बेहद दुखद है. फैक्ट्री को तत्काल बंद कर दिया गया है. साथ ही घटना की जांच के आदेश भी दिए गए है. उन्होंने बताया कि मृतकों 30-30 लाख मुआवजे का प्रावधान किया गया हैं. जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसपर कार्रवाई की जाएगी। उरला स्थित थ्री डी फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में कांग्रेस ने जांच समिति का गठन कर दिया है. पूर्व मंत्री शिव डहरिया को समिति का संयोजक बनाया गया है. इसमें कुल 8 सदस्य शामिल हैं. यह सभी पीडि़त परिवार से मुलाकात करेंगे. वहीं घटनास्थल का निरिक्षण कर कारणों की जांच करेंगे, जिसके बाद अपनी रिपोर्ट सौपेंगे। कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने 3ष्ठ फैक्ट्री हादसे को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में पिछले ढाई वर्षों के दौरान औद्योगिक हादसों में 150 से अधिक मजदूरों की मौत हो चुकी है. इसके बावजूद सरकार प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय केवल बयानबाजी तक सीमित रही है. उन्होंने कहा कि हर बड़े हादसे के बाद मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री सख्त कार्रवाई की बात तो करते हैं, लेकिन उद्योग विभाग की ओर से नियमित निरीक्षण और सुरक्षा मानकों की प्रभावी जांच नहीं की जाती. उन्होंने मांग की कि हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मजदूर के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए. साथ ही संबंधित फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

You Might Also Like

सीएम साय के नेतृत्व में ग्रामीण उद्यमिता को मिली रही नई ऊंचाई

मनोहरमल ज्वेलर्स से 2 करोड़ का सोना गायब

प्रधानमंत्री आवास योजना से शोभा नाग और कौशल्या के पक्के मकान का सपना हुआ साकार

16 डीएसपी बने एएसपी

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, 3 जवान शहीद

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article महादेव ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार
Next Article एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छग के विजन को मिलेगी गति : सीएम साय

खबरें और भी है....

साय कैबिनेट की बैठक में विधेयकों को मंजूरी
घरघोड़ा एसडीएम दुर्गा प्रसाद बने राजनांदगांव जिला पंचायत के सीईओ
सूने मकान से 90 हजार के जेवरात पार
स्टेशन के सामने से हटाया गया पुराना मस्जिद
मौत के मुहाने से लौटे पाँच मासूम, मेडिकल कॉलेज ने सर्पदंश से पीडि़त तीन बच्चों को वेंटिलेटर पर रखकर किया उपचार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
साय कैबिनेट की बैठक में विधेयकों को मंजूरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?