NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मनोहरमल ज्वेलर्स से 2 करोड़ का सोना गायब
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > मनोहरमल ज्वेलर्स से 2 करोड़ का सोना गायब
रायपुर

मनोहरमल ज्वेलर्स से 2 करोड़ का सोना गायब

16 साल पुराना कर्मचारी जेवर लेकर भागा, केस दर्ज

lochan Gupta
Last updated: May 19, 2026 11:42 pm
By lochan Gupta May 19, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर के सदर बाजार स्थित एक सराफा कारोबारी के यहां करीब 2 करोड़ रुपए से ज्यादा के सोने के जेवर गबन का मामला सामने आया है। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक पीडि़त कारोबारी सुरेश भंसाली है, जो सदर बाजार में मनोहरमल एंड कंपनी नाम से सोने-चांदी का कारोबार करते हैं। कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि, कारोबारी की शिकायत पर उसके कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। कारोबारी ने पुलिस को बताया कि, सूरज साहू नाम का कर्मचारी पिछले 16 साल से उनकी दुकान में काम कर रहा था। आरोपी पर रोजाना डिस्प्ले में रखे गए जेवरों को वापस लॉकर में सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी थी। बताया जा रहा है कि 9 अप्रैल 2026 को दुकान बंद होने के दौरान सूरज साहू ने जेवरों को लॉकर में रखने के बजाय अपने पास रख लिया। शुरुआत में किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई। 13 अप्रैल को स्टॉक मिलान के दौरान सोने के जेवर कम पाए गए। जांच करने पर कुल 1495 ग्राम 670 मिलीग्राम सोना गायब मिला। कारोबारी ने दुकान के सभी कर्मचारियों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीव्ही कैमरों की फुटेज खंगाली गई।
फुटेज में शाम करीब 4 बजकर 21 मिनट पर सूरज साहू सोने के जेवर अपने साथ ले जाते दिखाई दिया। गायब हुए सोने में अलग-अलग डिजाइन और किस्म के जेवर शामिल बताए जा रहे हैं। बाजार मूल्य के हिसाब से चोरी गए सोने की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कर्मचारी सूरज साहू के खिलाफ गबन का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस की टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। साथ ही सीसीटीव्ही फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

You Might Also Like

बस्तर के हर कोने तक पहुंचाएंगे विकास का उजाला : मुख्यमंत्री साय

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे रायपुर सेंट्रल जेल

जेल में ‘कुंभ स्नान’ हर जेल के लिए एक-एक मटका गंगाजल

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से संस्थागत प्रसव में हो रहा है बेहतर प्रदर्शन

प्रदेश में दवाइयों की सप्लाई की हाईटेक निगरानी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कोल इंडिया के मध्य कोयला उपभोक्ताओं की बैठक एसईसीएल मुख्यालय में आयोजित
Next Article जिले के 417 ग्रामों में जनजातीय गरिमा उत्सव का होगा आयोजन

खबरें और भी है....

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हुआ संघीय ढांचा- अमित शाह, मिलावटखोरों को जनता के सामने लाने की करें व्यवस्था-केंद्रीय गृहमंत्री
नक्सलवाद पर कांग्रेस ने नहीं दिया सहयोग-सीएम साय
फरार सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा ने किया सरेंडर
पुलिस को देख सफारी छोड़ भागे 6 डीजल चोर
24 टन अवैध कबाड़ से भरा ट्रक पकड़ाया

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हुआ संघीय ढांचा- अमित शाह, मिलावटखोरों को जनता के सामने लाने की करें व्यवस्था-केंद्रीय गृहमंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?