NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खरसिया के सोनबरसा वन परिक्षेत्र में वन महोत्सव का आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > खरसिया के सोनबरसा वन परिक्षेत्र में वन महोत्सव का आयोजन
खरसिया

खरसिया के सोनबरसा वन परिक्षेत्र में वन महोत्सव का आयोजन

18.45 हेक्टेयर भूमि पर रोपे जाएंगे 18,450 पौधे

lochan Gupta
Last updated: July 5, 2026 11:42 pm
By lochan Gupta July 5, 2026
Share
3 Min Read

खरसिया। कैलाश शर्मा।आगामी वर्षा ऋ तु को दृष्टिगत रखते हुए वन परिक्षेत्र खरसिया के अंतर्गत परिक्षेत्र सोनबरसा के ग्राम भैंनापारा में वन विभाग द्वारा ‘वन महोत्सव’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष डॉ. हितेश गवेल के विशेष प्रयासों से आयोजित इस कार्यक्रम में अतिथियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
कैंपा मद से 18.45 हेक्टेयर में वृहद वृक्षारोपण श्रीमती लीला पटेल
कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए वन परिक्षेत्राधिकारी श्रीमती लीला पटेल ने बताया कि कैम्पा मद योजनांतर्गत खरसिया विकासखण्ड के ग्राम सोनबरसा, भैंनापारा और गीधा की 18.45 हेक्टेयर वन भूमि कक्ष क्रमांक 1194 पी.एफ. को वृक्षारोपण के लिए चयनित किया गया है। इस परियोजना के तहत विभिन्न प्रजातियों के 18,450 पौधों जैसे कचनार, सागौन, जामुन, आम और खम्हार के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शासन के निर्देशानुसार, वन विभाग द्वारा अगले 10 वर्षों तक इन पौधों की देखरेख की जाएगी। पौधों की सुरक्षा व संवर्धन के लिए क्षेत्र में फैंसिंग घेराबंदी, जल आपूर्ति और सुरक्षा गार्ड की मुकम्मल व्यवस्था की गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के अंतर्गत कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और अधिकारियों ने अपने-अपने नाम की पट्टिका के साथ एक-एक पौधा रोपा। सभी ने इन पौधों की सुरक्षा करने और उन्हें वृक्ष बनाने का सामूहिक संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद उपाध्यक्ष डॉ. हितेश गवेल ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा यह वृक्षारोपण खरसिया विकासखंड के लिए स्वीकृत एक वृहद प्रोजेक्ट है। आगामी 3 से 5 वर्षों में ये पौधे पूर्ण आकार लेकर क्षेत्र को सुंदर और स्वच्छ वातावरण प्रदान करेंगे। इस बड़े कार्य की देखभाल करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। ?विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य बलदेव कुर्रे ने पौधों के संवर्धन पर बल देते हुए कहा कि पौधों की सुरक्षा व्यवस्था केवल वन विभाग की नहीं, बल्कि क्षेत्र के हर ग्रामीण की नैतिक जिम्मेदारी है। ?इस वन महोत्सव में मुख्य रूप से जनपद उपाध्यक्ष डॉ. हितेश गवेल, जिला पंचायत सदस्य बलदेव कुर्रे, जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि लक्ष्मी पटेल, सरपंच अनहित भैंना, शुकवारीन सिदार, मोती महंत, योगेंद्र सिंह पांडे, ओमप्रकाश राठौर, शिवचरण महिष, रिंकू महंत, सुरेश चौहान, प्रियंका चौहान, मनोज कुमारी सहित स्थानीय महिला समूहों की महिलाएं और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। ?वन विभाग की ओर से वन परिक्षेत्राधिकारी श्रीमती लीला पटेल, परिक्षेत्र सहायक विजय दीक्षित, टंकेश्वर राठिया, गोवर्धन राठौर सहित समस्त परिसर रक्षक एवं कार्यालयीन कर्मचारी कार्यक्रम को सफल बनाने में मुस्तैद रहे।

You Might Also Like

शास. महा. गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 17 फरवरी सजेगा सम्मान का भव्य मंच

विकासखंड स्तरीय दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का खरसिया के मुरा में हुआ प्रारंभ

खरसिया के खिलाडिय़ों ने दिखाया हुनर, जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल

स्वच्छता ही सेवा के साथ सेवा पखवाड़े का हुआ शुभारंभ

श्रद्धेय अटल जी की पुण्यतिथि पर खरसिया भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 25 जुलाई को रायगढ़ में लगेगा निशुल्क हड्डी एवं जोड़ रोग परामर्श शिविर
Next Article नारी शक्ति सम्मान व स्थानीय प्रतिभा गौरव अभिनंदन का हुआ भव्य आयोजन

खबरें और भी है....

पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई पंचतत्व में विलीन
चरित्र शंका पर पत्नी को बुलेट से कुचल कर मारने का प्रयास
ससुर की हत्या करने वाली बहू निकली मास्टरमाइंड
ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार दो युवक की मौत
ट्रेन के इंतजार में बैठा युवक 8.160 किलो गांजा के साथ पकड़ाया

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई पंचतत्व में विलीन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?