NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एकेडमिक ब्राइट पब्लिक स्कूल में ‘मासिक धर्म एवं स्वच्छता’ पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > एकेडमिक ब्राइट पब्लिक स्कूल में ‘मासिक धर्म एवं स्वच्छता’ पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न
खरसिया

एकेडमिक ब्राइट पब्लिक स्कूल में ‘मासिक धर्म एवं स्वच्छता’ पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

बेटियों का सम्मान और स्वास्थ्य देश की प्राथमिकता

lochan Gupta
Last updated: July 8, 2026 11:46 pm
By lochan Gupta July 8, 2026
Share
3 Min Read

खरसिया। कैलाश शर्मा। मासिक धर्म केवल एक शारीरिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि प्रकृति का वह वरदान है जिससे सृष्टि का सृजन होता है। इसी गौरवपूर्ण और संवेदनशील विषय पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एकेडमिक ब्राइट पब्लिक स्कूल, रजघट्टा में ‘मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन’ पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह अनुकरणीय पहल भारत स्काउट एंड गाइड, छत्तीसगढ़ एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता संबंधी जरूरतों को केंद्र में रखकर की गई।
माहवारी अभिशाप नहीं, ईश्वर का वरदान है
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ताओं ने समाज की रूढि़वादिता पर कड़ा प्रहार किया और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को सामने रखा सृष्टि का आधार है मासिक धर्म जिला संगठन आयुक्त रामाधार चौधरी ने शिक्षकों और बच्चों को स्वच्छता के विशेष तौर-तरीके सिखाते हुए कहा, पीरियड्स कोई अभिशाप नहीं, बल्कि एक प्राकृतिक और सम्माननीय प्रक्रिया है। महिलाओं और बेटियों के साथ इस दौरान भेदभाव की जगह अपनापन, सम्मान और सहयोग दिखाना ही सच्ची मानवता है।

स्वास्थ्य सुरक्षा और बांझपन से बचाव

सहायक जिला आयुक्त संजय कुमार पटेल ने गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों के प्रति आगाह करते हुए कहा कि इस दौरान स्वच्छता की कमी से प्रजनन और मूत्र मार्ग में संक्रमण यूटीआई हो सकता है, जो भविष्य में बांझपन और प्रसव संबंधी जटिलताओं का कारण बनता है। पोषण और मानसिक स्वास्थ्य उन्होंने किशोरियों को उचित आहार, पौष्टिक खान-पान और भरपूर पानी पीने की सलाह दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि किशोरावस्था बदलाव का दौर है, जहाँ शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक संबल भी बेहद जरूरी है।

एक सजग और रूढि़मुक्त समाज की ओर कदम

कार्यशाला के अंत में विद्यालय के प्राचार्य और स्टाफ ने इस आयोजन को बेटियों के आत्मबल और स्वास्थ्य के लिए मील का पत्थर बताया। भारत स्काउट गाइड और यूनिसेफ के इस साझा प्रयास ने न केवल बालिकाओं को खुलकर अपनी सेहत पर बात करने का हौसला दिया, बल्कि समाज को यह संदेश भी दिया कि माहवारी के प्रति चुप्पी तोडऩा ही एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण है।

वरिष्ठ अधिकारियों और मार्गदर्शकों की गरिमामयी उपस्थिति

यह गरिमापूर्ण कार्यक्रम अरुण कातोरे (जिला मुख्य आयुक्त, रायगढ़) और श्यामानंद साहू (जिला शिक्षा अधिकारी व पदेन जिला आयुक्त, स्काउट) के संरक्षण में आयोजित हुआ। सहायक जिला आयुक्त (स्काउट) संजय कुमार पटेल और एल.एन. पटेल के कुशल दिशा-निर्देशन में जिला सचिव विकास कुमार तिवारी ने सभी अतिथियों का आत्मीय परिचय कराया और स्काउटिंग के महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) रामाधार चौधरी, सुश्री क्रेसेन्सिया कुजूर (रेंजर लीडर), दीपक कुमार रात्रे (विकासखंड सचिव, खरसिया), अरुण कुमार चौहान (रोवर लीडर), श्रीमती प्राची साहू, स्कूल के प्राचार्य रवि मेहर, समस्त शैक्षणिक स्टाफ और क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार व जिला संघ सदस्य जयप्रकाश डनसेना विशेष रूप से उपस्थित रहे।

You Might Also Like

जनसंपर्क कार्यक्रम ‘गांव चलो घर-घर चलो अभियान’ महेश साहू की उपस्थिति में हुआ संपन्न

एसएसपी, सीईओ, कुलपति और एसडीएम ने छात्रों को दिए सफलता के गुरुमंत्र

प्रांतीय क्षत्रिय राठौर समाज का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

विद्युत वितरण कंपनी की अंधेरगर्दी मोटरों के उल्टे चलने से परेशान हमालपारा के उपभोक्ता

एसडीओपी सतीश ने संभाला खरसिया का प्रभार पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article इंडियन टैलेंट ओलंपियाड में ट्विंकल स्टार स्कूल की शानदार सफलता
Next Article भाजपा कार्यालय केवल भवन नहीं, राष्ट्रसेवा और संगठन साधना का देवालय है : मुख्यमंत्री

खबरें और भी है....

शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र, भावी पीढ़ी को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी-सीएम साय
गार्ड को गोली मारने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार
दिल्ली दरबार में रायगढ़ के लाल का डंका, दो पीएम के भरोसेमंद बने ओपी चौधरी
4 किलो गांजा के साथ युवती सहित दो गिरफ्तार
कोरबा में शुरू हुआ देश का पहला 21 सीयूएम इलेक्ट्रिक शॉवेल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र, भावी पीढ़ी को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी-सीएम साय
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?