रायगढ़। हड्डी एवं जोड़ संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल के तहत बोन एंड जॉइंट वेलनेस क्लिनिक, डॉ. रूपेंद्र पटेल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायगढ़ तथा लॉयंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 25 जुलाई 2026 को प्रात: 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक निशुल्क हड्डी एवं जोड़ रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर कार्मेल स्कूल के पास, लक्ष्मीपुर स्थित डॉ. रूपेंद्र पटेल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में आयोजित होगा।वहीं शिविर में जबलपुर के सुप्रसिद्ध हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. अमित जयकुमार जैन अपनी सेवाएं देंगे। 23,500 से अधिक सफल सर्जरी का अनुभव रखने वाले डॉ. जैन मरीजों की जांच कर निशुल्क परामर्श प्रदान करेंगे। लॉयन शिव शंकर अग्रवाल, लॉयन अमित मोदी, लायन दीपक मित्तल एवं सहयोगकर्ता अन्वेश अग्रवाल ने बताया कि शिविर में घुटनों एवं जोड़ों का दर्द, आर्थराइटिस, साइटिका, रीढ़ की हड्डी की समस्याएं, चलने-फिरने में कठिनाई तथा घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण से संबंधित विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध रहेगा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि हड्डी एवं जोड़ों की किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें और इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। पंजीयन एवं जानकारी के लिए मो नं. 75870-32433, 98271-21115, 74411-72772, 79998-51125 पर संपर्क करें।



