NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रेलवे द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > रेलवे द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बिलासपुर

रेलवे द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

स्वास्थ्य के प्रति सजगता और संतुलित जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

lochan Gupta
Last updated: April 8, 2026 12:02 am
By lochan Gupta April 8, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के चिकित्सा विभाग द्वारा आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना के उपलक्ष्य में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
आज के बदलते परिवेश में असंतुलित खानपान, बढ़ते प्रदूषण, व्यस्त दिनचर्या एवं मानसिक तनाव के कारण हृदय रोग, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियाँ तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में यह दिवस रेलवे कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का महत्वपूर्ण संदेश देता है। इस अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के केन्द्रीय चिकित्सालय बिलासपुर, मण्डल चिकित्सालय रायपुर, उपमंडल चिकित्सालय चरोदा (भिलाई) एवं पॉलीक्लिनिक मोतीबाग (नागपुर) सहित विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में ‘स्वास्थ्य के लिए एकजुट हों, विज्ञान के साथ खड़े रहें’ थीम पर जागरूकता अभियान, स्वच्छता अभियान एवं स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रमों के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व पर प्रकाश डाला गया, जिसमें फल, हरी सब्जियाँ, अनाज एवं प्रोटीन युक्त भोजन को दैनिक जीवन में शामिल करने की सलाह दी गई। साथ ही, प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम या शारीरिक गतिविधि को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। स्वच्छता को स्वास्थ्य का आधार बताते हुए नियमित हाथ धोने, स्वच्छ जल के उपयोग एवं साफ-सफाई बनाए रखने के महत्व पर भी जागरूक किया गया। इसके साथ ही मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त नींद, तनाव प्रबंधन तथा योग एवं ध्यान को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम के अंतर्गत एक जागरूकता नाटक का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्वच्छता, संतुलित आहार एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया। इसके माध्यम से कर्मचारियों एवं उपस्थित जनों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। चिकित्सा विशेषज्ञों ने समय-समय पर स्वास्थ्य जांच, आवश्यक टीकाकरण एवं नशीले पदार्थों से दूर रहने को भी स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक बताया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के चिकित्सा विभाग द्वारा आयोजित यह पहल रेलवे कर्मचारियों एवं उनके परिवारों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अंतत: यह संदेश दिया गया कि ‘स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है’ और स्वस्थ व्यक्ति ही एक सक्षम एवं समृद्ध समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

You Might Also Like

मंडल सेक्रो अध्यक्षा श्रीमती भगवती खोईवाल ने किया विधिवत शुभारंभ

अंतर्राष्ट्रीय समपार (फाटक) सप्ताह पर जागरुकता अभियान

रेलवे महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने रायपुर रेल मंडल की ली बैठक

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में झारसुगुड़ा यार्ड के आधुनिकीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

कैदियों से उगाही, जेल अधिकारी-प्रहरी पर एफआईआर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article खेतों के बीच चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ
Next Article भाजपा स्थापना दिवस पर सालिक साय ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रसेवा का दिलाया संकल्प

खबरें और भी है....

पीएम का बस्तर दौरा बनेगा टर्निंग पाईंट, ‘बस्तर रोडमैप 2.0’ पर सीएम साय ने पीएम मोदी से की चर्चा
आरटीई के तहत एडमिशन न देने पर मान्यता होगी रद्द
फर्जी बिल वाउचर से 32 लाख की ठगी, एक ही नंबर के कई वाउचर बनाकर किया फर्जीवाड़ा
अजय अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के सह सचिव
कोड़ातराई में प्रस्तावित एयरपोर्ट का विरोध तेज, जमीन अधिग्रहण के खिलाफ प्रदर्शन, 4 गांव के ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पीएम का बस्तर दौरा बनेगा टर्निंग पाईंट, ‘बस्तर रोडमैप 2.0’ पर सीएम साय ने पीएम मोदी से की चर्चा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?