रायगढ़। जिले में विगत तीन-चार दिनों से कभी धूप, कभी बादल का खेल चलने के कारण तापमान में गिरावट आ गई थी, लेकिन उमस बढऩे के कारण गर्मी से राहत नहीं मिल रही, ऐसे में अब मंगलवार को जिले में मानसून के दस्तक होते ही देर शाम झमाझम बारिश हुई, जिससे बिजली व्यवस्था बदहाल हो गई, तो वहीं कई सडक़ों पर पानी भर गया था। ऐसे में अब अगले तीन-चार दिनेां तक जिले में अच्छी बारिश होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार शाम से जिले में मानसून का अगमन हो गया है, जिससे देर रात तक तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश हुई। इस आधे घंटे के बारिश से जहां सडक़ों पर पानी भर गया था तो वहीं शहर के अधिकांश क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था ठप हो गई थी, जिससे देर रात तक लोग गर्मी व उसम से बेहाल नजर आए। हालांकि बारिश बंद होने के कुछ देर बाद पानी सडक़ से उतर गया, ऐसे में अब दो-चार दिन बारिश होने के बाद ही मौसम में ठंडकता आने की बात कही जा रही है। वहीं किसानों की मानें तो इस बार मानसून जिले में काफी देर से आई है, ऐसे में अब सप्ताहभर तक इसी तरह बारिश होते रहा तो खेती किसानी के काम में तेजी आएगी, क्योंकि खरीफ फसल अब बोआई के लिए पिछड़ रहा है। ऐसे में खेतों में पानी जमा होते ही जोताई व मढाई का कार्य तेज होगा। हालांकि जब तक अच्छी बारिश नहीं हो जाती तब तक काम शुरू करना संभव नहीं हो पाएगा, ऐसे में किसान ब्रेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
सप्ताहभर अच्छी बारिश की संभावना
इस संबंध में मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर राजस्थान से बिहार तक उत्तर प्रदेश होकर गुजरने वाला मौसमी द्रोणिका समुद्र तल पर बना हुआ है। वहीं उत्तर बिहार से झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा से होकर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक एक द्रोणिका स्थित है। एक मध्य बंगाल की खाड़ी के बीच ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, इससे अब रायगढ़ जिले में मानसून पूरी तरह कव्हर कर चुका है। इससे जिले मेें हल्की से मध्यम वर्षा होने के संभावना है। साथ ही जिले के पठार क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
बिजली रही प्रभावित
मंगलवार शाम को हुई बारिश से शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हो गई थी, हालांकि बारिश बंद होते ही बिजली विभाग की टीम सबसे पहले मेन लाइन को चालू किया, जिसमें कई फाल्ट नहीं था, लेकिन शहर के कुछ जगहों में इंन्सूलेटर भ्रस्ट होने तथा डीईओ कटने की शिकायत होने के कारण देर रात तक कई मोहल्ले में लाइट बंद रही।
निगम की सफाई की खुली पोल
मानसून की पहली बौछार ने निगम की सफाई की पोल खोल दी। इस दौरान करीब आधा घंटे तक हुई बारिस से शहर के कई सडक़ों पार पानी भर गया था। जिसमें गौरीशंकर मंदिर रोड, गोपी टाकीज रोड, गंधरी पुलिया सहित अन्य सडक़ में नाली का पानी सडक़ पर आ गया था, इससे बारिश बंद होने के बाद लोगों को गंदी पानी से होकर आना-जाना करना पड़ा।
धूप-छांव के बीच जिले में मानसून की हुई एंट्री
देर रात तक गरज-चमक के साथ हुई झमाझम बारिश



