NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कोटरी नदी तट पर योग का महाकुंभ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > कोटरी नदी तट पर योग का महाकुंभ
छत्तीसगढ़

कोटरी नदी तट पर योग का महाकुंभ

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में योग से शांति का संदेश

lochan Gupta
Last updated: June 21, 2026 11:45 pm
By lochan Gupta June 21, 2026
Share
2 Min Read

पखांजुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र छोटे बेठिया के बेचाघाट में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोटरी नदी तट स्थित बीएसएफ की 94वीं वाहिनी के सीओबी छोटे बेठिया में पहली बार स्थानीय ग्रामीणों और सुरक्षा बलों ने एक साथ योग कर शांति, विकास और सामाजिक एकता का संदेश दिया। खास बात यह रही कि जिस स्थान को कभी नक्सली गतिविधियों और विकास विरोधी प्रदर्शनों का केंद्र माना जाता था, वहीं आज योग के माध्यम से सकारात्मक बदलाव की नई तस्वीर देखने को मिली,अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की वैश्विक थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बीएसएफ जवानों के साथ-साथ लगभग 200 स्कूली छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन 94वीं वाहिनी बीएसएफ के कमांडेंट रविंदर सिंह चंदेल के मार्गदर्शन में किया गया। योगाभ्यास के दौरान प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली और नियमित योग के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में छोटे बेठिया थाना प्रभारी, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सरपंच तथा कालरकुटनी, कंडारी, छोटे बेठिया और बरेभेरा गांवों के बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों को स्टेशनरी सामग्री वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वहीं सभी प्रतिभागियों और ग्रामीणों को पौष्टिक नाश्ता भी कराया गया। स्थानीय लोगों ने बीएसएफ के जनसंपर्क और सामुदायिक विकास कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से जारी रखने की मांग की। बता दें कभी नक्सल प्रभाव के कारण सुर्खियों में रहने वाला कोटरी नदी का यह तट अब योग, शांति और विकास का प्रतीक बनता नजर आ रहा है। बीएसएफ और स्थानीय ग्रामीणों की साझी भागीदारी ने यह साबित कर दिया है कि विश्वास और सहयोग के जरिए बदलाव की नई इबारत लिखी जा सकती है।

You Might Also Like

ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने हेतु मंडल में किए गए हैं विशेष प्रबंध

अनिल साव को समन्वयक संघ बसना के ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया

बस्तर से कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है : मुख्यमंत्री साय

अभिभावक-शिक्षक मिल कर राष्ट्रीय शिक्षानीति के अनुसार कार्य करें : वि.खं. शिक्षाअधिकारी मनोरा

स्कूटी से गिरी नर्स…पीछे से बाइक ने कुचला

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एसईसीएल योग महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन
Next Article पुलिस सरप्राइज चेकिंग : प्रवासी मजदूरों के दस्तावेज जांचे

खबरें और भी है....

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव
अकलतरा में आईएसआई स्लीपर सेल का सदस्य गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था संवेदनशील जानकारियां
महिला की अधजली लाश मामले में प्रेमी गिरफ्तार
पितृ देवो भव: पिता ही प्रथम गुरु, प्रथम ईश्वर-ओपी
चलती ट्रेन से परीक्षार्थी का लैपटॉप व एक साल का नोट्स चोरी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?