NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: योग हमारी विरासत, स्वस्थ जीवन का आधार : ओपी चौधरी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जांजगीर चांपा > योग हमारी विरासत, स्वस्थ जीवन का आधार : ओपी चौधरी
जांजगीर चांपा

योग हमारी विरासत, स्वस्थ जीवन का आधार : ओपी चौधरी

जिले के प्रभारी मंत्री के मुख्य आतिथ्य में हुआ सामूहिक योगाभ्यास, मलखंभ खिलाड़ी डिंपी सिंह को 25 हजार रुपए की स्वेच्छानुदान सहायता

lochan Gupta
Last updated: June 21, 2026 11:43 pm
By lochan Gupta June 21, 2026
Share
4 Min Read

जांजगीर-चांपा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय जांजगीर स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी शामिल हुए। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की जिलेवासियों को शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों के कारण आज योग को वैश्विक पहचान मिली है और पूरी दुनिया योग दिवस मना रही है। यह ‘विकास भी, विरासत भी’ की सोच का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसमें भारत की प्राचीन परंपरा और ज्ञान को विश्व मंच पर प्रतिष्ठा प्राप्त हुई है। प्रभारी मंत्री चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग तथा अन्य गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। असंतुलित जीवनशैली धीरे-धीरे गंभीर बीमारियों का कारण बनती है। उन्होंने कहा कि शरीर के विभिन्न अंग लंबे समय तक हमें स्वस्थ बनाए रखने का प्रयास करते हैं, लेकिन एक सीमा के बाद समस्याएं सामने आने लगती हैं। इसलिए बड़ी बीमारियों के आने की प्रतीक्षा करने के बजाय पहले से ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है। योग, प्राकृतिक चिकित्सा एवं संतुलित जीवनशैली को अपनाकर अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं है, बल्कि मानसिक शांति और संतुलन प्रदान करने का भी सशक्त साधन है। योग व्यक्ति को तनावमुक्त, सकारात्मक और अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने सभी के स्वस्थ, निरोग एवं सुखद जीवन की कामना करते हुए ‘जय भारत, जय छत्तीसगढ़, जय योग’ का संदेश दिया।

इन्होंने भी की सहभागिता

इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े, पूर्व सांसद कमला पाटले, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, नगरपालिका अध्यक्ष रेखा देवा गढ़ेवाल, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू एवं उमा राठौर, अमर सुलतानिया, इंजी रवि पांडेय, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, विभिन्न खेल संघों, लायंस क्लब, पतंजलि योग समिति, सामाजिक संगठनों के सदस्य, विद्यार्थी, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिकों तथा स्कूली बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

मलखंभ खिलाड़ी ने दिखाए उत्कृष्ट करतब

योग दिवस के अवसर पर पामगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत कुटराबोड़ के मलखंभ खिलाड़ी डिंपी सिंह ने अपने उत्कृष्ट करतबों का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए प्रभारी मंत्री चौधरी ने स्वेच्छानुदान मद से 25 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की तथा भविष्य में भी उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के उपरांत प्रभारी मंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भीमा तालाब परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

जिले को मिली तीन नई एंबुलेंस की सौगात

विश्व योग दिवस के अवसर पर प्रदेश के वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिलेवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण सौगात देते हुए तीन नई एंबुलेंस का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। उन्होंने नवागढ़, पामगढ़ एवं अकलतरा विकासखंड के लिए उपलब्ध कराई गई नई एंबुलेंसों को रवाना किया। इन एंबुलेंसों के संचालन से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुलभ एवं सुदृढ़ होंगी।

You Might Also Like

अनुसूचित जाति वर्ग के लिए सीएम साय ने दी बड़ी सौगात

खोखरा-भड़ेसर मार्ग में अवैध रूप से संचालित हो रहे ईंट भ_े

वाहन चेकिंग के दौरान मिले 11 लाख नकद जप्त

हमारी सरकार मोदी की गारंटी के वादों को पूरा कर रही है : अरूण साव

भारी विरोध के बीच देवरहा में चूना पत्थर खदान खोलने पूरी हुई जनसुनवाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article फुफकार से नहीं डरती, बेजुबानों की धडक़न बन गई निधि: 19 साल की बेटी बचा रही सैकड़ों जिंदगियां
Next Article सीएम साय ने की किडनी रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख स्वीकृत

खबरें और भी है....

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव
अकलतरा में आईएसआई स्लीपर सेल का सदस्य गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था संवेदनशील जानकारियां
महिला की अधजली लाश मामले में प्रेमी गिरफ्तार
पितृ देवो भव: पिता ही प्रथम गुरु, प्रथम ईश्वर-ओपी
चलती ट्रेन से परीक्षार्थी का लैपटॉप व एक साल का नोट्स चोरी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?