NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गौ वंश को छुडाने जंगल में रात भर चला सर्च आपरेशन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > गौ वंश को छुडाने जंगल में रात भर चला सर्च आपरेशन
रायगढ़

गौ वंश को छुडाने जंगल में रात भर चला सर्च आपरेशन

जान जोखिम में डालकर 20 गौवंशों को लैलूंगा पुलिस ने छुड़ाया,  अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार, गौवंशों को सुरक्षित गौशाला पहुंचाया गया

lochan Gupta
Last updated: June 20, 2026 1:28 am
By lochan Gupta June 20, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में गौवंश तस्करी एवं पशु क्रूरता पर प्रभावी अंकुश लगाने चलाए जा रहे “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत थाना लैलूंगा पुलिस ने साहसिक कार्रवाई करते हुए 20 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। यह कार्रवाई गुरुवार की रात ग्राम कमरगा के घने जंगल में की गई, जहां तस्कर गौवंशों को पैदल हांकते हुए ओडिशा की ओर ले जा रहे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर गौवंशों को मारते-पीटते जंगल के रास्ते बूचडख़ाने ले जाने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव अपनी टीम के साथ तत्काल ग्राम कमरगा पहुंचे। ग्रामीणों से पूछताछ कर उन्हें गवाह के रूप में साथ चलने के लिए कहा गया, लेकिन ग्रामीणों ने जंगल में रात के समय अजगर एवं जहरीले सांपों के निकलने की बात कहकर जाने से इंकार कर दिया। इसके बावजूद पुलिस टीम ने ग्रामीणों को समझाइश देकर साथ लिया और रात में ही जंगल के भीतर सर्च अभियान शुरू किया। घने जंगल और अंधेरे के बीच पुलिस टीम ने चारों ओर से घेराबंदी की। अभियान के दौरान टीम का सामना एक विशाल अजगर से भी हुआ, लेकिन पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ और सतर्कता के साथ आगे बढ़ते हुए मवेशियों तक पहुंच बनाई। मौके पर 20 गौवंश जिनमें गाय, बछिया और बछड़े शामिल थे, लावारिस अवस्था में मिले। पुलिस की मौजूदगी की भनक लगते ही तस्कर अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से मवेशियों के मालिक के संबंध में पूछताछ की, लेकिन कोई दावा करने नहीं आया। इसके बाद गवाह कन्हैयालाल चौहान एवं ग्राम कोटवार गणेश राम चौहान की उपस्थिति में धारा 106 बीएनएसएस के तहत विधिवत कार्रवाई कर सभी 20 गौवंशों को जप्त किया गया। जप्तशुदा गौवंशों को सुरक्षित देखभाल के लिए सलखिया गौशाला के अध्यक्ष जोगीराम भोय को अस्थायी सुपुर्दगी में सौंपा गया है। गौवंश तस्करों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है। ऑपरेशन शंखनाद के तहत जिले में गौवंश तस्करी और पशु क्रूरता के मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

You Might Also Like

दो ट्रेलर में हुई भिड़ंत से लगी आग

जर्जर सडक़ को लेकर एश्वर्यम कालोनीवासियों ने किया चक्काजाम

छत्तीसगढ़ रोलबाल टीम में रायगढ़ के खिलाडिय़ों का चयन

रेलवे स्टेशन में एक और एफओडी बनाने का काम शुरू

महाजेंको मामला : दस्तावेजी प्रमाणों से भूपेश सरकार की संलिप्तता उजागर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 25 करोड़ गरीबी से बाहर, 12 करोड़ घर, 81 करोड़ को राशन – अरुण साव
Next Article आलोक कुमार शर्मा ने फिर बढ़ाया क्षेत्र का मान

खबरें और भी है....

धार्मिक आस्था के केंद्र हमारी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ी हुई है-लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया
कुष्ठ रोग जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी
राजस्व पखवाड़ा बना आमजन के लिए राहत का माध्यम
विश्व सिकल सेल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
आबकारी विभाग की कार्रवाई: 160.580 लीटर अवैध शराब जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
धार्मिक आस्था के केंद्र हमारी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ी हुई है-लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?