NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 25 करोड़ गरीबी से बाहर, 12 करोड़ घर, 81 करोड़ को राशन – अरुण साव
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 25 करोड़ गरीबी से बाहर, 12 करोड़ घर, 81 करोड़ को राशन – अरुण साव
रायगढ़

25 करोड़ गरीबी से बाहर, 12 करोड़ घर, 81 करोड़ को राशन – अरुण साव

डिप्टी सीएम ने प्रबुद्ध जनों के सामने रखा मोदी सरकार के 12 सालों का हिसाब,  सेवा-सुशासन-गरीब कल्याण के 12 साल, से निकला विकसित भारत का संकल्प

lochan Gupta
Last updated: June 20, 2026 1:21 am
By lochan Gupta June 20, 2026
Share
8 Min Read

रायगढ़। मोदी सरकार के 12 वर्षों के सेवा-सुशासन की गाथा शुक्रवार को रायगढ़ के प्रबुद्धजनों के बीच सुनाई गई। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में शामिल होकर पंजरीप्लांट में प्रियदर्शी अवधुत भगवान राम ऑडिटोरियम में खचा खर्च भरे बुद्धिजीवियों को संबोधित किया। श्री साव ने आंकड़ों के साथ रखा मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड प्रबुद्ध जनों के समक्ष रखा। आयोजन की अध्यक्षता मोनिका इजारदार ने की। मोनिका इजारदार ने भी प्रबुद्ध जनों को संबोधित करते हुएं मोदी सरकार के स्वच्छता अभियान की सराहना की। प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि माननीय मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उन्होंने आंकड़ों के साथ 12 साल का लेखा-जोखा रखा।गरीब कल्याण और बुनियादी सुविधाएं के संबंध में चर्चा करते हुए कहा मोदी सरकार की नीतियों की वजह से 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए। यह पूरे ब्रिटेन की आबादी से कही ज्यादा है। पीएम आवास के संबंध में कहा 12 करोड़ लोगों को पक्का घर मिला। छत्तीसगढ़ में ही 20 लाख से ज्यादा हितग्राहियों को आवास स्वीकृत हुए। गरीबी उन्मूलन के संबंध में मुफ्त राशन का जिक्र करते हुए कहा 81 करोड़ लोगों को हर माह सस्ते दामों पर 5 किलो अनाज मिल रहा है। कोरोना काल से चली योजना आज भी अनवरत जारी। स्वच्छ भारत अभियान मोदी सरकार का हिस्सा रही। 8 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनकर खुले में शौच की समस्या खत्म हुई। बेटियों को सम्मान के साथ साथ सुरक्षा मिली। किसान, महिला और युवा सशक्तिकरण की दिशा में किए गए कार्यों का जानकारी देते हुए कहा किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को साल में 6 हजार रुपए सीधे खाते में साल में दो किस्तें देकर यह सुनिश्चित किया गया कि किसान को खेती से पहले किसी से कर्ज न लेना पड़े। सबसे बड़ी उज्ज्वला योजना से 10 करोड़ से ज्यादा माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति मिली। अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भर भारत के संबंध में मंत्री अरुण साव ने कहा ईमानदारी से किए गए काम की वजह से भारत आज दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। 2014 में 10वें नंबर पर था। मोदी सरकार के बाद आई मोबाइल क्रांति से आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता देश है। पहले हम मोबाइल के लिए दूसरे देशों पर निर्भर थे, आज ‘मेड इन इंडिया’ मोबाइल दुनिया में जा रहा है।स्वास्थ्य-शिक्षा के संबंध में कहा एम्स की संख्या दोगुनी हो गई , मेडिकल कॉलेजों में सीटें बढ़ीं, पीएम श्री स्कूल और नई शिक्षा नीति से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नींव रखी गई डिजिटल इंडिया व आत्मनिर्भर भारत के संबंध में श्री साव ने प्रबुद्ध जनों को बताया कि क्कढ्ढ से दुनिया में सबसे तेज डिजिटल पेमेंट, मेक इन इंडिया से मैन्युफैक्चरिंग को बल, स्टार्टअप इंडिया से लाखों युवाओं को रोजगार हासिल हुआ। रक्षा के मामले में आत्मनिर्भरता से पूरे विश्व में भारत की धमक बढ़ी है।रक्षा के क्षेत्र में भारत ने आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की। ब्रह्मोस, तेजस, आईएनएस विक्रांत से देश की सुरक्षा अभेद्य हुई। अधो संरचना और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में 70 सालों में जितना रेल लाइन का काम नहीं हुआ, उससे ज्यादा काम इन 12 सालों में हुआ। रेल विद्युतीकरण, वंदे भारत एक्सप्रेस, स्टेशन पुनर्विकास से सफर आसान हुआ। राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई का आंकड़ा यह बताता है कि सरकार ने हर दिशा में काम किया। रोजाना 37 किमी से ज्यादा सड़कें बन रही हैं। रायगढ़ को भी हृ॥ और राज्य मार्गों से नई कनेक्टिविटी मिली। विकसित भारत के संकल्प को छत्तीसगढ़ का विजन बताते हुए अरुण साव ने कहा कि 12 वर्षों का सफर अंतिम लक्ष्य नहीं है। आजादी के 100 वर्ष बाद 2047 तक देश को विकसित बनाना हमारा लक्ष्य है। इसके लिए हम सभी को तैयार रहना है। सौर ऊर्जा पर उन्होंने कहा कि हम मुफ्त बिजली मुहैया कराने की दिशा में कदम बढ़ा चुके हैं। सोलर रूफटॉप और सोलर पार्क से छत्तीसगढ़ भी ऊर्जा सरप्लस राज्य बनेगा। बिजली दरों में मामूली वृद्धि पर उन्होंने कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन हो चुका है। यह वृद्धि लागत मूल्य में बढ़ोतरी के कारण है। भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भूपेश सरकार ने ऐसा कोई क्षेत्र नहीं छोड़ा जहां भ्रष्टाचार के कदमों के निशान न हों। कर्ज को दबाकर रखने की नीति से प्रदेश पिछड़ा। श्री साव ने कहा कि हर रायगढ़ वासी इस देश की छोटी और महत्वपूर्ण इकाई है। हमारे साथ इनका भी राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान है। देशवासियों ने भाजपा पर विश्वास जताकर वोट दिया तो मोदी जी ने उस ताकत से राम मंदिर का निर्माण कराया, तीन तलाक जैसे निरर्थक नियम खत्म किए, धारा 370 हटाकर कश्मीर को भारत से जोड़ा। भारत की इस मजबूती में देशवासियों का भी योगदान है। उन्होंने प्रबुद्धजनों से अपील की कि विकसित भारत ञ्च2047 की कल्पना को साकार करने के लिए समाज के हर वर्ग को अपना योगदान देना होगा। रायगढ़ का प्रबुद्ध वर्ग इस दिशा में अगुवाई करे। पावन अग्रवाल ने मंच संचालन किया वही आभार प्रदर्शन गौतम चौधरी ने किया। मोदी सरकार की पारदर्शिता से बढ़ी कर संग्रहण की रफ्तार मोदी सरकार की पारदर्शी टैक्स व्यवस्था, डिजिटलीकरण और सरलीकरण की वजह से पिछले 12 सालों में कर संग्रहण में तेज उछाल आया है। आयकर विभाग और सीबीडीटी के आंकड़े ये दिखाते हैं। पारदर्शिता के साथ फेसलेस असेसमेंट ओर डिजिटल मॉनिटरिंग से कर संग्रहण बढ़ा। पारदर्शी प्रक्रिया के साथ तकनीक का उपयोग और सरलीकरण की वजह से टैक्स चोरी घटी, टैक्स बेस बढ़ा और कलेक्शन की गति तेज हुई। एफवाईडब्ल्यू 6 में सरकार का डायरेक्ट टैक्स टारगेट 26.97 लाख करोड़ है, जो एफवाई 26 के 23.40 लाख करोड़ से 15प्रतिशत ज्यादा है। इसी पारदर्शिता का जिक्र उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने रायगढ़ के प्रबुद्ध जन सम्मेलन में भी किया था – कि ईमानदारी से काम की वजह से ही भारत आज दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। मंचस्थ अतिथि सभा में विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, रायगढ़ महापौर जीवार्धन चौहान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गभेल , जिला संगठन प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर और जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने मोदी जी के नेतृत्व की सराहना की और रायगढ़ के विकास में डबल इंजन सरकार की भूमिका को रेखांकित किया। सभा में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदेश कार्य समिति सदस्य उमेश अग्रवाल, गुरूपाल भल्ला, अनुपम पाल,विवेक रंजन सिन्हा, महामंत्री विकास केडिय़ा, जतिन साव,सुभाष पांडे,सभापति डिग्रिलाल साहू,मुकेश जैन,अरुण कातोरे,गायत्री केसरवानी,पवन शर्मा,दीपेश सोलंकी,अशोक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अधिवक्ता, चिकित्सक, व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You Might Also Like

केलो नहरों का काम देखने पहुंचे कलेक्टर गोयल

मवेशी तस्करी करते 7 तस्कर गिरफ्तार

ओडिशा के उमरकोट से पकड़ा गया फरार ठग रंजीत चौहान

जेएसपी में दी गयी कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि

केलो नदी में प्रतिमा विसर्जन पर लगाया गया प्रतिबंध

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article केलो नदी में गिरा मिक्चर मशीन, चालक की मौत
Next Article गौ वंश को छुडाने जंगल में रात भर चला सर्च आपरेशन

खबरें और भी है....

धार्मिक आस्था के केंद्र हमारी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ी हुई है-लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया
कुष्ठ रोग जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी
राजस्व पखवाड़ा बना आमजन के लिए राहत का माध्यम
विश्व सिकल सेल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
आबकारी विभाग की कार्रवाई: 160.580 लीटर अवैध शराब जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
धार्मिक आस्था के केंद्र हमारी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ी हुई है-लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?