NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट, बिलासपुर का ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट, बिलासपुर का ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
बिलासपुर

नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट, बिलासपुर का ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

600 से अधिक बच्चों ने लिया भाग

lochan Gupta
Last updated: June 16, 2026 1:10 am
By lochan Gupta June 16, 2026
Share
2 Min Read

बिलासपुर। नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट, बिलासपुर द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु 01 मई से 14 जून 2026 तक विभिन्न शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों पर आधारित प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में 600 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लगभग डेढ़ माह तक चले इस प्रशिक्षण शिविर में खेल, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों की 16 विभिन्न विधाओं में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। खेल गतिविधियों में फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, कराटे, मार्शल आर्ट, एडवांस योगा, टेबल टेनिस, शतरंज एवं कैरम, जबकि सांस्कृतिक गतिविधियों में भरतनाट्यम, वेस्टर्न डांस, गिटार, पियानो एवं कराओके सिंगिंग तथा शैक्षणिक गतिविधियों में अबेकस, स्पोकन इंग्लिश एवं ड्राइंग-पेंटिंग शामिल रहे। शिविर के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण का विशेष ध्यान रखते हुए खेल सामग्री, पौष्टिक आहार के रूप में चना-गुड़, टी-शर्ट तथा प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
शिविर का समापन 14 जून को रंगारंग समारोह के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों ने भरतनाट्यम, वेस्टर्न डांस, पियानो, गिटार वादन, मार्शल आर्ट, एडवांस योगा एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में शिविर की गतिविधियों पर आधारित आकर्षक स्लाइड शो भी प्रस्तुत किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री आदित्य कुमार थे। विशिष्ट अतिथियों में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री के. श्रीनिवास एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अंशुमान मिश्रा शामिल रहे। अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट की पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। समारोह के दौरान सभी प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट की कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

You Might Also Like

एसईसीएल ने अरपा नदी घाट पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

कार्तिकेय गोयल रायगढ़ के नये कलेक्टर

‘स्वतंत्रता दिवस स्वच्छता पखवाड़ा’ के अंतर्गत मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन

समूचे देश को जोडक़र देशवासियों की सेवा कर रही है भारतीय रेल

मतदाता जागरूकता हेतु रेलवे मंडल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एसएसपी
Next Article बिलासपुर में जिला स्तरीय टेस्टिंग कैंप 2026 का शुभारंभ

खबरें और भी है....

‘कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे’
नही थम रहा अवैध कबाड का कारोबार
प्रदेश में फिर महंगी हुई बिजली
किराये में ट्रेलर लेकर रायपुर में कटवाकर बेचा
चेन स्नैचिंग-पॉकेटमारी करने वाले गिरोह का भंाडाफोड़

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?