NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एसएसपी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एसएसपी
जशपुरनगर

स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एसएसपी

यातायात व परिवहन विभाग के द्वारा स्कूल बस जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

lochan Gupta
Last updated: June 16, 2026 1:08 am
By lochan Gupta June 16, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पटनवार एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के.आर. चौहान के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस जशपुर, परिवहन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से रक्षित केंद्र जशपुर में स्कूल बस जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
आयोजित शिविर में जिले की 15 स्कूली बसों का व्यापक निरीक्षण किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्र-छात्राओं के सुरक्षित परिवहन को सुनिश्चित करना था। जांच के दौरान बसों के पंजीयन प्रमाण पत्र, परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र (पीयूसी), रोड टैक्स एवं वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की बारीकी से जांच की गई। साथ ही वाहन चालकों एवं परिचालकों को यातायात नियमों एवं संकेतों की जानकारी देते हुए सुरक्षित वाहन संचालन, नशामुक्त रहकर वाहन चलाने तथा बच्चों को सुरक्षित तरीके से बस में चढ़ाने एवं उतारने के संबंध में आवश्यक समझाइश दी गई।
वाहन परीक्षण के दौरान जिला परिवहन अधिकारी श्री गिरीश चंद्र इंद्रवाल, यातायात प्रभारी उप निरीक्षक खेमराज ठाकुर व उनकी टीम के द्वारा दस्तावेजों की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बस चालकों एवं परिचालकों का नेत्र परीक्षण, रक्तचाप (बीपी) एवं शुगर जांच भी की गई। इस दौरान जिला चिकित्सालय जशपुर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजू प्रसाद गुप्ता, नेत्र सहायक अधिकारी श्रीमती सविता मिश्रा, स्टाफ नर्स ऐलिन रोस एक्का, वार्ड बॉय निरंजन नायक एवं सामाजिक कार्यकर्ता वृतिका मिश्रा उपस्थित रहे।
पुलिस की वाहन शाखा के द्वारा स्कूली बसों के हेडलाइट, ब्रेक लाइट, स्टीयरिंग, टायर, क्लच, एक्सीलेटर, सीटों की स्थिति, हॉर्न एवं रिफ्लेक्टर सहित अन्य तकनीकी पहलुओं का निरीक्षण किया गया। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा तथा नगर सेना जशपुर के जवानों द्वारा बसों में आग लगने जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।
इसके अतिरिक्त यातायात पुलिस व परिवहन विभाग के द्वारा सुप्रीम कोर्ट निर्धारित मानकों के अनुरूप बसों में जीपीएस, सीसीटीवी कैमरा, स्पीड गवर्नर, आपातकालीन खिडक़ी, फर्स्ट एड किट, अग्निशमन यंत्र, स्कूल का नाम, टेलीफोन नंबर, चालक का मोबाइल नंबर एवं स्कूल बस की पहचान संबंधी चिन्हों की भी जांच की गई।
मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के विशेष जांच एवं जागरूकता अभियान लगातार संचालित किए जा रहे हैं, जिससे जिले में सुरक्षित एवं व्यवस्थित स्कूल परिवहन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

You Might Also Like

पॉवर ऑफ अटर्नी बनाकर जमीन का फर्जींवाड़ा करने वाले दो युवकों को जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सभी थाना क्षेत्रों में लगेगी चलित थाना, मौके पर किया जाएगा निराकरण

स्पंदन-सफलता की लहरें कार्यक्रम का आदर्श विद्यालय में हुआ शुभारंभ

अंतर्मन की आवाज सुनें, आत्मदेवता को जागृत करें,दिव्यता से जुडऩे का माध्यम यज्ञ एवं गायत्री : डॉ चिन्मय पंड्या

कलेक्टर रोहित व्यास की पहल पर सैटेलाइट और रॉकेट साइंस के कॉन्सेप्ट्स समझ रहे हैं विद्यार्थी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने कलेक्टर के निर्देश
Next Article नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट, बिलासपुर का ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

खबरें और भी है....

‘कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे’
नही थम रहा अवैध कबाड का कारोबार
प्रदेश में फिर महंगी हुई बिजली
किराये में ट्रेलर लेकर रायपुर में कटवाकर बेचा
चेन स्नैचिंग-पॉकेटमारी करने वाले गिरोह का भंाडाफोड़

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?