NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के निरंतर प्रयास!
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > पर्यावरण संरक्षण की दिशा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के निरंतर प्रयास!
बिलासपुर

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के निरंतर प्रयास!

वृक्षारोपण और जल संरक्षण से बढ़ रही हरियाली, बिलासपुर रेल क्षेत्र की हरित छटा बनी आकर्षण का केंद्र

lochan Gupta
Last updated: August 20, 2026 11:56 pm
By lochan Gupta August 20, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार और जल संसाधनों के संरक्षण के लिए वर्षभर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। रेलवे द्वारा पर्यावरण संरक्षण को केवल किसी विशेष दिवस तक सीमित न रखते हुए विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों के माध्यम से हरित एवं टिकाऊ रेल परिवेश विकसित करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

तीन वर्षों में 6 लाख से अधिक पौधों का रोपण

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रेलवे परिसरों, कॉलोनियों एवं उपलब्ध खाली स्थानों पर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कर हरित क्षेत्र का विस्तार किया जा रहा है। पिछले तीन वर्षों में 6 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया गया है।
इन प्रयासों का सुंदर उदाहरण बिलासपुर का रेलवे क्षेत्र है, जहां रेलवे कॉलोनियों एवं विभिन्न रेल परिसरों में चारों ओर दिखाई देने वाली घनी हरियाली और वृक्षों की कतारें इस क्षेत्र को एक प्राकृतिक ‘ऑक्सीजोन’ जैसा स्वरूप प्रदान करती हैं। यह हरियाली रेलवे परिसर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुखद वातावरण के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

तालाबों के निर्माण एवं पुनर्विकास से जल संरक्षण को बढ़ावा

पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जल संसाधनों के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वर्षाजल के संचयन एवं भू-जल पुनर्भरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेलवे परिसरों में नए तालाबों का निर्माण तथा पुराने तालाबों का पुनर्विकास एवं नवीनीकरण किया जा रहा है। पिछले पांच वर्षों में 17 नए तालाबों का निर्माण तथा 04 तालाबों का नवीनीकरण किया गया है। इन जल संरचनाओं के माध्यम से वर्षाजल का बेहतर संचयन, भू-जल स्तर को बनाए रखने तथा जल संसाधनों के संरक्षण में मदद मिल रही है।

हरित एवं सतत रेल परिवेश की दिशा में प्रतिबद्धता

वृक्षारोपण, हरित क्षेत्र के विस्तार और जल संरक्षण के लिए किए जा रहे ये प्रयास दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ‘हरित रेलवे’ और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। इन पहलों से न केवल रेलवे परिसरों का पर्यावरण बेहतर हो रहा है, बल्कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे पर्यावरण संरक्षण को अपनी सतत जिम्मेदारी मानते हुए हरियाली बढ़ाने, जल संरक्षण को प्रोत्साहित करने और आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

You Might Also Like

अवैध टिकट दलालो के विरूद्ध रेलवे ने चलाया ऑपरेशन उपलब्ध अभियान

एसईसीएल में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ का आयोजन

डीज़ल चोरी पर एसईसीएल रख रही सख्त निगरानी

रेलवे के केटरिंग स्टालों में अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग करने दिया प्रशिक्षण

छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर प्रगति

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्राथमिक शाला बांगो घोडिय़ा और सीतराम के शिक्षकों का उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान
Next Article छत्तीसगढ़ के योगेश साहू ने केबीसी में जीते 50 लाख

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश
कुनकुरी मयाली खण्डसा में अमोनिया गैस रिसाव मॉक एक्सरसाइज संपन्न
नई क्रिकेट टीम के चयन की तैयारी, पत्थलगांव में 30 अगस्त और 6 सितंबर को ट्रायल
रोज वार्डों का दौरा करेंगे कमिश्नर-सीएमओ : प्रमुख सचिव
एसीबी केस दर्ज : निरीक्षक सस्पेंड, ओवर रेट शराब बेचने पर 2 को शो-कॉज नोटिस

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?