NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: टुण्डरी वन नाका में अवैध वसूली के आरोपों से सनसनी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > टुण्डरी वन नाका में अवैध वसूली के आरोपों से सनसनी
सारंगढ़

टुण्डरी वन नाका में अवैध वसूली के आरोपों से सनसनी

वनपाल का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने से प्रशासनिक अमले में हडक़ंप

lochan Gupta
Last updated: June 15, 2026 12:02 am
By lochan Gupta June 15, 2026
Share
4 Min Read

सारंगढ़। जिले के वन परिक्षेत्र बिलाईगढ़ अंतर्गत टुण्डरी वन नाका में पदस्थ प्रभारी जवाहरलाल कैवर्त्य (वनपाल) से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वायरल वीडियो को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं कि वन नाका से गुजरने वाले लकड़ी परिवहन वाहनों से कथित रूप से नियमों को नजर अंदाज कर अवैध वसूली की जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, मामले की जांच होना शेष है। यदि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही गति विधियां और लगाए जा रहे आरोप सत्य सिद्ध होते हैं, तो यह केवल एक कर्मचारी तक सीमित मामला नहीं रहेगा, बल्कि वन विभाग की निगरानी व्यवस्था, जवाबदेही और प्रशासनिक नियंत्रण पर भी गंभीर सवाल खड़े करेगा। वन विभाग का मूल दायित्व वन संपदा की सुरक्षा, अवैध कटाई पर रोक तथा अवैध परिवहन को नियंत्रित करना है। ऐसे में विभागीय कर्मचारियों पर लगे इस प्रकार के आरोप स्वाभाविक रूप से जनता के भरोसे को प्रभावित कर सकते हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि – क्षेत्र में लंबे समय से लकड़ी के अवैध परिवहन को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। वायरल वीडियो के बाद लोगों के मन में यह सवाल और गहरा हो गया है कि वन नाका पर निगरानी व्यवस्था कितनी प्रभावी है तथा नियमों का पालन पारदर्शिता के साथ हो भी रहा है या नहीं। लोगों का मानना है कि – यदि किसी वाहन को नियमों के विपरीत तरीके से गुजरने दिया जाता है और उसके बदले धनराशि ली जाती है, तो इससे न केवल शासन को राजस्व की क्षति होती है, बल्कि वन संरक्षण कानूनों की भावना भी प्रभावित होती है। ऐसे मामलों से अवैध लकड़ी कारोबारियों के हौसले बढ़ सकते हैं और वन संपदा को नुकसान पहुंचने की आशंका भी बढ़ जाती है।
वायरल वीडियो के बाद क्षेत्रवासियों ने वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, जिला प्रशासन और राज्य शासन से निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। साथ ही यह भी मांग उठी है कि जांच पूरी होने तक संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की गहन समीक्षा की जाए, ताकि किसी भी प्रकार का प्रभाव जांच को प्रभावित न कर सके। इस विषय में विशेषज्ञों का भी मानना है कि – सरकारी तंत्र में पारदर्शिता और जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों की त्वरित एवं निष्पक्ष जांच आवश्यक है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो अधिकारी – कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ आवश्यक कानूनी प्रावधानों के तहत भी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं यदि आरोप निराधार साबित होते हैं तो वास्तविक तथ्यों को सार्वजनिक किया जाना भी उतना ही आवश्यक है। क्या वायरल वीडियो की विभागीय जांच शुरू की जाएगी ? क्या कथित अवैध वसूली के आरोपों की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच होगी? क्या वन नाकों की कार्य प्रणाली का विशेष ऑडिट कराया जाएगा? यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो उक्त अधिकारी और कर्मचारी पर क्या कार्रवाई होगी?

You Might Also Like

अपने पापा से बोल कांग्रेस का विरोध न करें वरना गोली मार देंगे

स्कूल समय पर खोलें, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : डीईओ पटेल

पुलिस विभाग व स्वास्थ्य विभाग के दो दिवसीय सेमिनार

विजयादशमी पर केडिया परिवार ने आयोजित किया भव्य महाभंडारा

चपरासी बना सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के खनिज अधिकारी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रायगढ़ जेल में बंदी की संदिग्ध मौत की न्यायिक जांच व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो: शाखा यादव
Next Article थार से मिले 10 लाख दस्तावेज नहीं पुलिस की बड़ी कार्रवाई

खबरें और भी है....

विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता-सीएम साय
रिटायर्ड टीचर के गले से सरे बाजार में सोने का चैन पार
विचाराधीन बंदी की मौत के मामले में दूसरे दिन भी हंगामा
फर्जी दस्तावेज के आधार पर बन रहे थे ड्राइविंग लाइसेंस
घर में घुसकर मारपीट, तीन बदमाश गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?