सारंगढ़। जिले की सरिया पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए थार वाहन से 9 लाख 92 हजार 900 रुपये नकद बरामद किए हैं। नकदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने राशि और वाहन को जब्त कर अग्रिम जांच के लिए आयकर विभाग को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार 13 जून शांम कंचनपुर बैरियर पर थाना प्रभारी सरिया के नेतृत्व में एमसीपी लगाकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सरिया से ओडिशा की ओर जा रही लाल रंग की थार वाहन क्रमांक ह्रष्ठ 17 ्र्र 9999 को रोक कर तलाशी ली गई। वाहन में चालक लक्ष्मण मंचम नि. प्रधानपाली, जिला बरगढ़ (ओडिशा) सवार था। तलाशी के दौरान वाहन में रखे बैग से 9 लाख 92 हजार 900 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह एक सीड्स कंपनी में कार्यरत है और उक्त राशि लेकर ओडिशा जा रहा था।
पुलिस ने नकदी से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे तो वह कोई संतोष जनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में धारा 106 बीएन एसएस के तहत नकदी एवं वाहन को जब्त कर लिया। बरामद पूरी राशि को सीलबंद कर अग्रिम जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए आयकर विभाग, बिलासपुर को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
थार से मिले 10 लाख दस्तावेज नहीं पुलिस की बड़ी कार्रवाई



