NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सांसद प्रत्याशी श्रीमति कमलेश जांगड़े ने किया जनसंपर्क
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > सांसद प्रत्याशी श्रीमति कमलेश जांगड़े ने किया जनसंपर्क
सारंगढ़

सांसद प्रत्याशी श्रीमति कमलेश जांगड़े ने किया जनसंपर्क

कहा हर मतदाता मेरे परिवार का सदस्य, मोदी की गारंटी विष्णु के सुशासन से छत्तीसगढ़ का होगा विकास

lochan Gupta
Last updated: March 15, 2024 12:32 am
By lochan Gupta March 15, 2024
Share
7 Min Read

भटगांव। लोकसभा चुनाव 2024, जांजगीर लोक सभा के भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े के साथ शक्ति विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू, छाया विधायक डॉ. दिनेश लाल जांगड़े, भाजपा जिला उपाध्यक्ष द्वारिका साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष रेवती चन्द्रा, महामंत्री फूलचंद जायसवाल, श्याम लाल साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी साहू, भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री नवीन वैष्णव, रेश्मा सोनवानी, कला कर्ष के साथ आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक रामदुलार साहू, भाजपा मिडिया प्रभारी योगेश केशरवानी, सतीश रात्रे, देवानंद मार्कंडेय, पार्षद प्रतिनिधि लीलाधर वैष्णव, सुरेश रघु ने बिलाईगढ़ विधानसभा के टुंड्री, छिर्रा, पवनी, बिलाईगढ़, बेलटिकरी, चुरेला और नगर पंचायत भटगांव मे जनसंपर्क किया। जहां जनसंपर्क करते हुए भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े जब नगर भटगांव पहुंची तो उनका आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। तो वही नगर के बस स्टैंड मे मंच बन गया था जहां लोकसभा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने सर्वप्रथम डां श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुरूवात किया। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओ ने लोकसभा प्रत्याशी को गुलदस्ता भेट कर स्वागत किये।
वही भाजपा प्रत्याशी श्रीमति कमलेश जांगड़े ने कहा कि मैं आपकी सेवक हूं, मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की जनता को कभी भी मुझसे शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। मैं 24 घंटे क्षेत्र की जनता के लिए समर्पित रहूंगी। सांसद बनने के बाद जनता का घर ही मेरा घर होगा। हर मतदाता मेरे परिवार का सदस्य है। वही श्रीमती कमलेश जांगड़े ने आगे कहा कि मैं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश की लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार के सहयोग से जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र को विकास की नई राह पर ले जाउंगी। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की जनता उनकी सादगी से काफी प्रभावित हो रही है। उक्त बात सांसद पद की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े ने गिधौरी, गिरौदपुरी, टुण्ड्रा, कुम्हारी, टुंडरी, छिर्रा, पवनी, नगर बिलाईगढ़, बेलटिकरी, चुरेला, नगर पंचायत भटगांव में जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों से कही। साथ ही क्षेत्र में रोड शो कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
मोदी की गारंटी विष्णुदेव का सुशासन मे हितग्राही ले रहे कई योजनाओ का लाभ : दिनेश जांगड़े
जहां छाया विधायक दिनेश लाल जांगड़े ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव का समय आ गया है और मोदी की गारंटी को हमारे प्रदेश छत्तीसगढ़ की जनता देख रही है और मोदी जी की गारंटी एवं विष्णुदेव साय का सुशासन मे कई हितग्राही उनके योजनाओ का लाभ ले रहे है, अब समय कम है भारतीय जनता पार्टी के हर छोटे बड़े कार्यकर्ता कमर कस ले और आज से ही हर गांव हर घर मे मोदी जी के पछ मे समर्थन जूटाना चालू कर देवे। मोदी जी के विकसित भारत संकल्प का सपना को साकार करे। साथ ही केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे मे जाकर लोगो को बताये और कमल फूल छाप मे बटन दबाने के लिए लोगो से अपिल करे।
भाजपा की सरकार बनते ही 70 लाख महिलाओं के खातो मे पहुंचे महतारी वंदन के पैसे : खिलवान साहू
वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शक्ति विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब प्रधानमंत्री बने तो सबसे पहले उन्होने कहा की हमारी ये भाजपा की सरकार गांव, गरीब और किसानो की सरकार है। जो संसद भवन मे चुनकर के पूरा हिन्दुस्थान की 140 करोड़ देशवासियों की आत्मा है, मंदिर है कहकर के प्रणाम करके जब संकल्प लेकर के काम करे तो सबसे पहले प्रधानमंत्री जन धन योजना से खाता खुलवाए,लेकिन कांग्रेसियों ने इसका मजाक उड़ाया और खाता खुलवाकर क्या करेंगे जनता, जनता के पास खाने के लिए दाना नही, पैसा नही तो खाता का क्या करेंगे, लेकिन देखो जब लोगो के पास खाने के लिए दाना नही था तो पूर्व मे रही कांग्रेस की भूपेश सरकार घर घर दारू पहुंचा रहे थे। जब कोरोना मे मौत से जुझ रहे थे। छत्तीसगढ़ के लोगो को घर घर दारू पहुंचाने का काम कर रही थी पूर्व की कांग्रेस सरकार, वही पूर्व विधायक डॉ खिलवान साहू ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री कोरोना काल मे गरीबो को मुफ्त मे चावल देने का काम किये तो वही गरीबो के खातो मे पांच पांच सौ डालने का काम भी किये। ये देश और दुनिया की पहली सरकार है जो 80 करोड़ देशवासियों के घरो मे मुफ्त चावल भेजने का काम किये है। वैसे ही छत्तीसगढ़ के भारतीय जनता पार्टी के रमन सरकार थे जो खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू करके 60 लाख माता बहनो को चावल पहुंचाने का काम किये। वही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी घोषणा पत्र मे महतारी वंदन योजना घोषणा जारी किये थे। और जैसे ही छत्तीसगढ़ मे भाजपा की सरकार बनी तो 70 लाख महिलाओं के खातो मे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डीबीटी के माध्यम से महिलाओं के खाते मे एक एक हजार रूपये डाल दिये। सरकार बनने से पहले ये भी घोषणा किये थे कि दो साल का बकाया बोनस को भी किसान भाइयो को देंगे और सरकार बनते ही अटल बिहारी बाजपेई जी के जन्मदिन 25 दिसंबर को दो साल का बोनस भी किसानो के खाते मे पहुंच गये। इसी तरह 18 लाख आवास को कांग्रेस सरकार ने रोक रखी थी जिसे सरकार बनते ही विष्णुदेव साय की सरकार ने 18 लाख आवास योजना का भी कार्य चालू कर दिया। इतना ही नही किसानो का धान को भी 21 क्विंटल 3100 के दर से धान भी खरीदा गया और लगभग पच्चीस हजार किसानो के खातो मे 13320 करोड़ रूपया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअल के माध्यम से किसानो के खातो मे डाल दिये। वही उक्त कार्यक्रम मे भाजपा जपा कार्यकर्ता व नगरवासी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

केवाईसी अपडेट करने के नाम पर महिला से ढाई लाख से अधिक की ठगी

ग्राम लेंधरा के वैष्णव परिवार में सम्पन्न हुआ 4 बटुकों का उपनयन संस्कार

ज्वलंत मुद्दों के निराकरण हेतु ज्ञापन : अजय

डॉ निराला ने छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक

भाजपा की जीत पर डॉ दिनेश ने जताया आभार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अवैध महुआ शराब से भरी पिकअप पकड़ाई
Next Article निर्माणाधीन प्लांट से छड़ चोरी, दो गिरफ्तार

खबरें और भी है....

होली से पहले किसानों को मिली बड़ी सौगात, किसानों के सम्मान और समृद्धि के लिए सरकार प्रतिबद्ध- सीएम साय
कलेक्टर व एसएसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण
5 हजार शिक्षक भर्ती का निर्णय साय सरकार का सराहनीय कदम
होली से पहले किसानों के खाते में हुई धन वर्षा
लाखा-गेरवानी-पाली मार्ग निर्माण में देरी पर जिला पंचायत सख्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
होली से पहले किसानों को मिली बड़ी सौगात, किसानों के सम्मान और समृद्धि के लिए सरकार प्रतिबद्ध- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?