NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: प्रधानमंत्री के 12 वर्ष भारत के पुनर्जागरण,स्वाभिमान और वैश्विक नेतृत्व की स्वर्णिम गाथा-पूनम पटेल सोलंकी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > प्रधानमंत्री के 12 वर्ष भारत के पुनर्जागरण,स्वाभिमान और वैश्विक नेतृत्व की स्वर्णिम गाथा-पूनम पटेल सोलंकी
रायगढ़

प्रधानमंत्री के 12 वर्ष भारत के पुनर्जागरण,स्वाभिमान और वैश्विक नेतृत्व की स्वर्णिम गाथा-पूनम पटेल सोलंकी

lochan Gupta
Last updated: June 12, 2026 12:33 am
By lochan Gupta June 12, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। भारत के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के सर्वाधिक समय तक प्रधानमंत्री बने रहने की खुशी आज भारत का हर नागरिक मना रहा है।पूर्व नेता प्रतिपक्ष पूनम पटेल सोलंकी ने प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष पूर्ण होने पर जारी अपने वक्तव्य में कहा कि यह 12 वर्ष केवल एक सरकार के कार्यकाल का आंकड़ा नहीं,बल्कि भारत के पुनर्जागरण,आत्मगौरव और वैश्विक नेतृत्व के उदय की गौरवशाली यात्रा हैं। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब देश आतंकवाद, भ्रष्टाचार,तुष्टिकरण और नीतिगत अस्थिरता की छाया में घिरा हुआ था।विश्व मंच पर भारत की पहचान एक संभावनाओं वाले देश के रूप में तो थी,लेकिन उसकी आवाज उतनी प्रभावी नहीं थी।पिछले 12 वर्षों में देश ने उस स्थिति से निकलकर विश्व राजनीति, अर्थव्यवस्था और कूटनीति के केंद्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।आज भारत केवल विश्वकी सबसे बड़ी लोकतांत्रिक शक्ति ही नहीं,बल्कि विश्व की आशाओं और अपेक्षाओं का नेतृत्व करने वाला राष्ट्र बनकर उभरा है। पूनम पटेल सोलंकी ने आगे कहा कि इन वर्षों में भारत ने विकास और विरासत के अद्भुत समन्वय का उदाहरण प्रस्तुत किया है।एक ओर देश आधुनिक बुनियादी ढांचे, डिजिटल क्रांति,आत्मनिर्भरता और आर्थिक प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, वहीं दूसरी ओर अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को भी नए गौरव के साथ पुनर्स्थापित कर रहा है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण करोड़ों भारतीयों की आस्था और सदियों के संकल्प की पूर्ति का प्रतीक बना है। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण को शासन के केंद्र में रखकर करोड़ों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया गया है।पक्के आवास, स्वच्छ पेयजल, उज्ज्वला योजना,आयुष्मान भारत,नि:शुल्क राशन और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने समाज के वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोडऩे का कार्य किया है। शासन की पारदर्शिता और तकनीक आधारित व्यवस्था ने भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में भी भारत ने अभूतपूर्व मजबूती हासिल की है। आज देश अपनी सीमाओं की रक्षा के लिए सक्षम, सजग और आत्मविश्वास से परिपूर्ण है। आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति और राष्ट्रीय हितों पर आधारित निर्णायक नेतृत्व ने भारत की वैश्विक साख को और मजबूत किया है। पूनम पटेल सोलंकी ने कहा कि आज विश्व के बड़े-बड़े राष्ट्र भारत के साथ साझेदारी को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। जी-20 की सफल अध्यक्षता से लेकर वैश्विक मंचों पर भारत की बढ़ती भूमिका इस बात का प्रमाण है कि भारत अब केवल वैश्विक व्यवस्था का हिस्सा नहीं, बल्कि उसकी दिशा तय करने वाला राष्ट्र बन रहा है।
उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों ने देशवासियों के मन में यह विश्वास जगाया है कि भारत किसी भी चुनौती का सामना कर सकता है और विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य प्राप्त कर सकता है। यह कालखंड सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का स्वर्णिम अध्याय है। अंत में उन्होंने कहा कि आने वाला समय भारत का है, और आत्मविश्वास, विकास तथा राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ देश अमृतकाल में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। यह 12 वर्ष इतिहास के पन्नों में उस दौर के रूप में दर्ज होंगे, जब भारत ने स्वयं को पुन: पहचाना, अपने सामर्थ्य को सिद्ध किया और विश्व को अपनी शक्ति का परिचय कराया।

You Might Also Like

मोहनलाल भारद्वाज होंगे जूटमिल के नए थानेदार

नवपदस्थ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने संभाला पदभार

पूर्वांचल में बह रहा विकास की बयार, ओपी चौधरी ने टिमटिमाते शिक्षा रूपी लौ को दिया सहारा ,

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस ने भांजी लाठियां

घर की परछी में मिली बुजुर्ग की लाश, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ढोल बजाकर अधिकारों की मांग : रायगढ़ में गूंजा जनता यूनियन का आंदोलन
Next Article सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला

खबरें और भी है....

नीति आयोग की बैठक में सीएम साय ने रखा विकसित छत्तीसगढ़ का विजन
पुसौर के एक दुकान से 9 टन यूरिया जब्त, दूसरी पर 21 दिन का विक्रय प्रतिबंध
व्हाइट रोज होटल की एसएसपी से शिकायत
शीघ्र नए स्वरूप में नजर आएगा रायगढ़ रेलवे स्टेशन
तालाब किनारे झुंड से बिछड़ा चीतल का शावक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नीति आयोग की बैठक में सीएम साय ने रखा विकसित छत्तीसगढ़ का विजन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?