NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: तहसील के सामने बाइक की डिक्की तोडक़र ले उड़े 2 लाख
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > तहसील के सामने बाइक की डिक्की तोडक़र ले उड़े 2 लाख
रायगढ़

तहसील के सामने बाइक की डिक्की तोडक़र ले उड़े 2 लाख

बैंक से पैसे निकालकर लाया था किसान, एफआईआर दर्ज

lochan Gupta
Last updated: June 10, 2026 12:02 am
By lochan Gupta June 10, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले के तमनार इलाके में बाइक की डिक्की तोडक़र 2 लाख रुपए चोरी करने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर ने तहसील कार्यालय के सामने खड़ी बाइक से कैश पार कर दी। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम गौरबहरी निवासी लोकेश्वर पटेल (60) कृषि का काम करते हैं। वे घरेलू जरूरत के लिए तमनार स्थित अपेक्स बैंक से 2 लाख रुपए निकालकर अपनी बाइक की डिक्की में रखकर लॉक कर दिए थे। इसके बाद वे किसी काम से तहसील कार्यालय पहुंचे और गेट के सामने बाइक खड़ी कर अंदर चले गए। करीब 20 मिनट बाद जब लोकेश्वर पटेल बाहर लौटे तो बाइक की डिक्की का लॉक टूटा मिला। जांच करने पर पता चला कि डिक्की में रखे 2 लाख रुपए गायब हैं। अज्ञात चोर कैश लेकर फरार हो चुका था। घटना के बाद पीडि़त ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर चोर का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने तमनार थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी वारदातें

जिले में बाइक की डिक्की से नकदी चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। करीब दो महीने पहले लैलूंगा क्षेत्र में ग्राम गेरूपानी उरांवपारा निवासी शिव प्रसाद भगत की बाइक की डिक्की से 2.15 लाख रुपए चोरी हो गए थे। वे बैंक से पैसे निकालकर गैरेज पहुंचे थे, जहां चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। एक अन्य मामले में ग्राम सिरकीनारा भुईंयापानी निवासी धोबाई प्रसाद सिदार के 40 हजार रुपए बाइक की डिक्की से चोरी हो गए थे। वे बैंक से राशि निकालने के बाद बुधवारी बाजार स्थित एक होटल में नाश्ता करने रुके थे। इसी दौरान अज्ञात चोर नकदी लेकर फरार हो गया था। वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि, बैंक से बड़ी रकम निकालने के बाद उसे लंबे समय तक वाहन की डिक्की में न रखें। साथ ही सुनसान या सार्वजनिक स्थानों पर वाहन छोड़ते समय विशेष सतर्कता बरतें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

You Might Also Like

अवैध शराब पर चक्रधरनगर पुलिस की तबाड़तोड़ कार्रवाई

होली को लेकर रेलवे स्टेशन में जांच हुई तेज

29 करोड़ की लागत से बनेगी 5 सडक़ें

श्री बालाजी मेट्रो अस्पताल में पहली बार हुआ बड़े मुँह के ट्यूमर की सफल सर्जरी

शहर में फिर मिले डेंगू के 13 नए मरीज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ब्रांडेड बोतलों में चायपत्ती-स्प्रिट भरकर बेची नकली शराब
Next Article साय केबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले, छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी का आएगा आईपीओ

खबरें और भी है....

शिक्षा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : सालिक साय
डॉयल 112 के कार्यप्रणाली की रेंज आईजी ने की समीक्षा
निरीक्षक वैभव मिश्रा ने रचा इतिहास
10 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के आरोप में स्टील कारोबारी गिरफ्तार
सीएम साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
शिक्षा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : सालिक साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?