NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ब्रांडेड बोतलों में चायपत्ती-स्प्रिट भरकर बेची नकली शराब
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ब्रांडेड बोतलों में चायपत्ती-स्प्रिट भरकर बेची नकली शराब
रायगढ़

ब्रांडेड बोतलों में चायपत्ती-स्प्रिट भरकर बेची नकली शराब

डुप्लीकेट लेबल-होलोग्राम मिला, कोरोना काल से चल रहा था धंधा, झारखंड-अरुणाचल प्रदेश से जुड़ा कनेक्शन

lochan Gupta
Last updated: June 10, 2026 12:02 am
By lochan Gupta June 10, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। जिले में सोमवार देर रात बड़ी मात्रा में नकली शराब पकड़ी गई है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जो कोरोना काल से अपने भाई और सहयोगी के साथ नकली शराब बनाकर बेच रहा था। मामला कोतरारोड थाना क्षेत्र का है।
जांच में सामने आया कि आरोपी छत्तीसगढ़, झारखंड और अरुणाचल प्रदेश से शराब खरीदते थे। इसके बाद उसमें स्प्रिट और केमिकल के साथ रेड लेबल चायपत्ती का इस्तेमाल कर शराब की मात्रा बढ़ाई जाती थी। इसके लिए पुरानी बोतलों को साफ कर दोबारा इस्तेमाल किया जाता था। नकली लेबल और होलोग्राम लगाकर पैकिंग की जाती थी। तैयार नकली शराब को फिर कोचियों के माध्यम से बाजार में बिक्री के लिए खपाया जाता था। हालांकि, इस मामले में आरोपी का भाई और सहयोगी फरार है। पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
दरअसल, सोमवार रात पुलिस को धनागार गांव में नकली शराब तैयार कर बेचने की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने अपने मुखबिर को शराब खरीदने भेजा। मुखबिर शराब खरीदकर लौटा तो बोतलों की जांच के दौरान शराब और होलोग्राम के नकली होने का संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस ने आबकारी टीम ने घर में दबिश दी, तभी सुभाष पटेल मौके से फरार हो गया, जबकि दुष्यंत पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया और घर की तलाशी ली गई। गाय रखने वाले कोठे से भारी मात्रा में नकली शराब का जखीरा बरामद हुआ, जिसमें कई ब्रांडों की पैकिंग का इस्तेमाल किया गया था। बरामद शराब में रॉयल स्टैग, आईबी, रिजर्व क्वार्टर, गोवा, ब्लैक डॉग, गोल्डन गोवा और किंगफिशर बियर जैसे ब्रांड शामिल थे। पूछताछ में आरोपी दुष्यंत ने बताया कि पूरी शराब नकली और मिलावटी है, जिसे अवैध तरीके से तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था।
आरोपी ने बताया कि वह अपने भाई सुभाष पटेल और सहयोगी विनय सिंह के साथ मिलकर अरुणाचल प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ से शराब खरीदते थे। इसके बाद उसमें स्प्रिट और अन्य रसायन के साथ रेड लेबल चायपत्ती का इस्तेमाल कर शराब की मात्रा बढ़ाई जाती थी। पुराने इस्तेमाल की गई शराब की बोतलों को इक_ा कर उन्हें साफ किया जाता था और उन पर डुप्लीकेट लेबल-नकली होलोग्राम लगाकर दोबारा पैकिंग की जाती थी। तैयार की गई नकली शराब को कोचियों के जरिए असली शराब के साथ मिलाकर बाजार में उतारा जाता था।
2.16 लाख का मुनाफा
कार्रवाई में 869 नग बोतलों में करीब 240 लीटर नकली शराब पकड़ी गई। साथ ही शराब के ढक्कन, स्प्रिट के ड्रम, केतली और खाली बोतलें भी जब्त की गई है। इस नकली शराब की बिक्री से करीब 2 लाख 16 हजार 245 रुपए का मुनाफा होने की बात सामने आई है। आरोपी दुष्यंत पटेल ने पूछताछ में बताया कि वह कोरोना काल से छिपकर यह अवैध काम कर रहा था। पुलिस अब उसकी जानकारी के आधार पर फरार आरोपियों सुभाष पटेल और विनय सिंह की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इस मामले में आरोपी दुष्यंत पटेल उर्फ पप्पू, सुभाष पटेल और विनय ठाकुर के खिलाफ बीएनएस की धारा 61(2), 336(3), 336(4), 340(2), 275 और आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36-च, 34(1)(क)(ख) और 59-क के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। गिरफ्तार आरोपी दुष्यंत को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

You Might Also Like

ओपी जिंदल कम्युनिटी कॉलेज में 100 प्रतिशत प्लेसमेंट फेसीलिटेशन सेरेमनी का आयोजन

विकसित भारत की दिशा में तेजी से बढ़ता छत्तीसगढ़

टीआई नरेश ने की पुलिस व्यवस्था पर पीएचडी

जिंदल में ठेका कर्मचारियों की दौड़ा-दौड़ाकर लाठी डंडे से पिटाई

ट्रक में लोड 300 बोरी अवैध धान पकड़ाया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 5 जुआरी गिरफ्तार
Next Article तहसील के सामने बाइक की डिक्की तोडक़र ले उड़े 2 लाख

खबरें और भी है....

पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से शहर हुआ तरबतर
लगातार बारिश में भी जलभराव पर निगम कर रहा नियंत्रण
बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत
दो दिन में 83.840 लीटर महुआ शराब जब्त
पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, …. विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका-सीएम साय

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से शहर हुआ तरबतर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?