सारंगढ़/ सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के झिकीपाली शासकीय शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर महिलाओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। इस मुद्दे को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं एकजुट होकर सारंगढ़ विधायक उतरी गनपत जांगड़े के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं और ज्ञापन सौंपा।
महिलाओं का कहना है कि ग्राम गिन्डोला के मुख्य मार्ग में शराब दुकान संचालित किया जा रहा है।जिसके कारण गांव का माहौल लगातार बिगड़ रहा है। गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित इस दुकान से महिलाओं, छात्राओं और आम नागरिकों को डोंगरीपाली बाजार व स्कूल आने जाने में परेशानी होती है। जिसके कारण मजबूरन कई छात्राए स्कूल छोड़ चुके हैं। साथ ही शराब के सेवन के चलते आए दिन विवाद और असामाजिक गतिविधियां भी बढ़ रही हैं, जिससे परिवार और समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे ने भी महिलाओं की मांग का समर्थन करते हुए प्रशासन से जल्द से जल्द संचालित हो रही जगह से हटाने की बात कही। विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने कहा कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस शराब दुकान को अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाना चाहिए या पूर्ण रूप से बंद किया जाना चाहिए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगी।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार,पुरषोत्तम साहू,संजय दुबे,गणपत जांगड़े,गोपाल बाघे, रामनाथ सिदार,राकेश पटेल,बसंत चौधरी, मीरा बरीहा,सावित्री राणा,कुन्ती राणा,सुकांति सिदार, अनसूया सिदार अंबिका, सविता,द्रौनाचार्य सिदार, मोती राणा,राधाकांत पांडेय, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व महिलाएं, उपस्थित रहे।
शासकीय शराब दुकान को हटाने की मांग, विधायक के नेतृत्व में महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन



