NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विधायक उतरी ने चुनाव के ठीक पहले क्षेत्रवासियों को नई सडक़ों की दी सौगात
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > विधायक उतरी ने चुनाव के ठीक पहले क्षेत्रवासियों को नई सडक़ों की दी सौगात
सारंगढ़

विधायक उतरी ने चुनाव के ठीक पहले क्षेत्रवासियों को नई सडक़ों की दी सौगात

सारंगढ़ ब्लॉक के चार सडक़ों का 19 करोड़ 93 लाख 95 हजार की लागत से डामरीकरण का होगा निर्माण, विधायक उत्तरी ने मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री का जताया आभार, क्षेत्र के लिए मिल का पत्थर साबित होगा सडक़ों का निर्माण, सारंगढ़ में सडक़ों का बिछेगा जाल-उत्तरी जांगड़े

lochan Gupta
Last updated: September 26, 2023 1:15 am
By lochan Gupta September 26, 2023
Share
5 Min Read

सारंगढ़। विधानसभा चुनाव को महज 2 माह शेष है ऐसे में सभी पार्टिया चुनावी तैयारी में जुटी है तो एक तरफ श्रीमती उतरी जांगड़े विधायक अपनी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। जिसमें उन्हें बड़ी सफलता मिली है एक के बाद एक सौगात क्षेत्रवासियों को दे रही है और सारंगढ़ विधानसभा में विकास की गंगा बह रही है।यहाँ यह बताना लाजमी है कि लंबे समय से अपेक्षित सडक़ों को लेकर सारंगढ़ ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों के ग्रामीणजन उतरी जांगड़े विधायक से लगातार सडक़ की मांग करते रहे हैं जिसे ध्यान में रखते हुए लोगों के आवागमन सुविधा को सुगम बनाने उतरी जांगड़े प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू से क्षेत्र की समस्याओं को लगातार अवगत करा कर सडक़ों की स्वीकृति के लिए मांग करती रही जिसका सुखद परिणाम यह रहा कि आज विभिन्न क्षेत्र के 4 सडक़ों की स्वीकृति राज्य सरकार ने दी है जो सारंगढ़ विधानसभा के लिए बहुत बड़ी सौगात है। सडक़ों की स्वीकृति पर नजर डालें तो डंगनिया से रीवापार पहुंच मार्ग लंबाई 2.5 किलोमीटर लागत राशि 3 करोड़ 72 लाख 69 हजार, खैरा छोटे से भेड़वन मुख्य मार्ग से कौवालाल सुआ लाल तक पहुंच मार्ग लंबाई 4 किलोमीटर लागत 5 करोड़ 78 लाख 35 हजार,गोपाल भौना से कपिस्दा पहुंच मार्ग लंबाई 5 किलोमीटर लागत राशि 6 करोड़ 75 लाख 53 हजार नवरंगपुर से सिंघनपुर पहुंच मार्ग लंबाई 3 किलोमीटर लागत राशि 3 करोड़ 67 लाख 38 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति राज्य सरकार ने दी है जिसका बहुत जल्द टेंडर लगकर कार्य प्रारंभ होगी रोड के बनने से विभिन्न ग्रामों में आवागमन सुविधा बढ़ेगी और विकास के मुख्य धारा से गांव जुड़ेंगे सरकार ने विभिन्न सडक़ों की स्वीकृति प्रदान की है जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर है।उल्लेखनीय हो कि लंबे समय से डामरीकरण सडक़ को तरस रहे ग्रामीण जनों को अब पक्की सडक़ में आवागमन से विकास के मुख्य धारा से जुड़ेंगे और प्रदेश-देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे स्वीकृत सडक़े लंबे समय से अपेक्षित थे 15 साल से भाजपा शासन काल में एक भी सडक़ नहीं बनी जिसके कारण वर्तमान विधायक को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ा और उनके अथक प्रयास से यह सडक़े स्वीकृत हुई है। एक तरह से सडक़ों की स्वीकृति क्षेत्र के विकास में मिल का पत्थर साबित होगी साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी एवं विधायक उतरी जांगड़े को इसका लाभ मिलेगा।


सडक़ों की स्वीकृति पर श्रीमती उतरी जांगड़े विधायक सारंगढ़ ने खुशी व्यक्त करते हुए बतलाया कि सारंगढ़ विधानसभा के अंतर्गत दर्जनों सडक़े स्वीकृत हुई है और काम भी चालू हो चुकी है आज 4 सडक़ों के लिए करोड़ रुपए की स्वीकृति राज्य सरकार ने दी है मैं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्र ध्वज साहू जी का हृदय से आभार प्रकट करती हूं उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लेकर सडक़ की प्रशासकीय स्वीकृति दिलाई मेरे द्वारा लगातार मांग की जाती रही जिसका आज सुखद परिणाम रहा की डामरीकरण के लिए सडक़ स्वीकृत हो चुकी है जिनका काम जल्द प्रारंभ होगा साथ ही मैं सारंगढ़ के प्रिय जनता को बताना चाहूंगी कि 15 साल से भाजपा के नेताओं ने सारंगढ़ विधानसभा में केवल गड्ढा करने का काम किया जिसे हम लोग पाटने का काम कर रहे हैं केवल और केवल भाजपा ने सारंगढ़ विधानसभा वासियों को ठगने का काम किया और विकास से गांव को दूर रखा इसीलिए जनता ने उन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया आज विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में भाजपा के नेता लोग जनता को फिर से ठगने का प्रयास करेंगे उनके झांसे में आप सबको नहीं आना है और जिसने आप सब के विकास एवं सुख-दुख में सदैव साथ चले उनके ऊपर आशीर्वाद आप सबको बनाना है आप सब से यही निवेदन करती हूं। चार सडक़ों के लिए भारी भरकम करोड़ों रुपए की राशि स्वीकृत होने पर सारंगढ़ विधानसभा के कांग्रेस के पदाधिकारिगणों,जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू जी का आभार प्रकट किया है।

You Might Also Like

धीमी गति से कार्य करने वाले 18 ठेकेदारों को नोटिस जारी

ग्रापं परसदा छोटे के सरपंच सचिव द्वारा फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप

मोना माडर्न स्कूल को मिली कामयाबी

सड़ रहा शहर सुध लेने वाला कोई नहीं

भाजपाम मोर्चा ने मंत्री अरूण साव से की सौजन्य मुलाकात

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विधायक उत्तरी जांगड़े ने की 15 लाख के निर्माण कार्य का भूमिपूजन
Next Article जुर्डा में आयोजित सातवें सम्मेलन में जुटे पूर्वांचल क्षेत्र के हजारों लोग

खबरें और भी है....

वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सपत्नि की पूजा अर्चना
सीएम साय ने बजट को बताय‘संकल्प से सिद्धि’ करोडमैप
यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट : चरणदास महंत
पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?