NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: उल्टा पानी बहते देख चकित हुए शिवराज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > उल्टा पानी बहते देख चकित हुए शिवराज
जशपुरनगररायगढ़

उल्टा पानी बहते देख चकित हुए शिवराज

केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा- यहां दिख रहा है प्रकृति का चमत्कार, मैनपाट में चल रहे सांसदों-विधायकों की पाठशाला में हुए शामिल

lochan Gupta
Last updated: July 9, 2025 12:19 am
By lochan Gupta July 9, 2025
Share
6 Min Read

रायपुर। भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में सांसदों-विधायकों को प्रशिक्षण देने मैनपाट पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने उल्टा पानी स्थल का भ्रमण किया. उल्टा पानी में नाव बहाने के साथ उन्होंने पुलिस अधीक्षक की गाड़ी में बैठकर इस स्थल के अजूबे को स्वयं अनुभव किया. उन्होंने कहा कि मैंने जीवन में पहली बार देखा पानी नीचे से ऊपर बह रहा है.
उल्टा पानी का अनुभव महसूस करने के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा में कहा कि अद्भुत है अपना छत्तीसगढ़. छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सौंदर्य से भरा हुआ है. लेकिन प्रकृति का चमत्कार भी यहां दिख रहा है. पानी नीचे से ऊपर बह रहा है, इसके साइंटिफिक रीजन क्या है, यह देखना पड़ेगा. लेकिन यह अद्भुत है. पर्यटक यहां आने लगे हैं, विशेष रूप से इसे विकसित और प्रचार करना चाहिए, ताकि चमत्कार लोग अपनी आंखों से देखे।
उन्होंने कहा कि हमने कागज की नाव छोडक़र भी देखा, यहां का पानी चमत्कारिक है. छत्तीसगढ़ सरकार इसे विकसित कर रही है. यहां टूरिज्म बढ़े पर्यटक बढ़े. छत्तीसगढ़ सरकार हर क्षेत्र में बहुत बेहतर काम कर रही है, टूरिज्म क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने के निरंतर प्रयास जारी है.
छत्तीसगढ़ में भी चलाएंगे लखपति दीदी अभियान
उल्टा पानी भ्रमण के दौरान शिवराज सिंह ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से भी मुलाकात की. इस पर उन्होंने कहा कि महिलाएं मेहनत कर आजीविका चला रही हैं. हम लखपति दीदी बना रहे हैं. अभी अभियान चल रहा है. किसी के आंखों में आंसू ना हो, किसी को हाथ फैलाना ना पड़े, छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना तो चल रही है, लखपति दीदी अभियान भी चलाएंगे.

गरीबों को और मिलेंगे मकान

केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से चर्चा में मोर आवास, मोर अधिकार को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने चुनाव के वादा पूरा करते हुए मोर आवास मोर अधिकार 2018 की सूची में शामिल सबको मकान मिल गया है. आने वाले समय में सर्वे कर और पात्र निकलेंगे. छत्तीसगढ़ के गरीब भाई-बहनों को और मकान दिए जाएंगे. कृषि मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में उन्नत खेती में अनंत संभावना है. यहां फसलों का उत्पादन और बढ़े, कौन से फसल उपयोगी हो सके, वैज्ञानिकों के टीम को यहां काम दिया जाएगा. मैदानी इलाकों के मुकाबले पैदावार कम है, उसे कैसे बढ़ाए उस पर भी हम काम करेंगे.

पार्टी ने जो काम दिया वहीं करेंगे शिवराज

कृषि मंत्री के तौर पर मिली जिम्मेदारी को लेकर शिवराज सिंह ने कहा कि मेरी जिम्मेदारी कृषि मंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री के रूप में है. मेरा सौभाग्य की प्रधानमंत्री के साथ काम करने का अवसर मिला है. इसी जिम्मेदारी में प्रसन्न हूं. पार्टी ने जो काम दिया है, वही करेंगे शिवराज सिंह चौहान।

सांसद-विधायकों को मिलेगा शिविर का लाभ

भाजपा के प्रशिक्षण शिविर की चर्चा करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा प्रशिक्षण का काम करती है. कार्यकर्ता का आचरण व्यवहार, अपने क्षेत्र में कैसे बेहतर काम करें, इसकी ट्रेनिंग भी उन्हें दी जा रही है. सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कैसे करें, इस पर काम हो रहा है. व्यापारिक और सैद्धांतिक दोनों पहलुओं पर यहां वैचारिक विषय और व्यापारिक विषय रखे गए हैं, जिसका लाभ सांसद और विधायकों को मिलेगा, और दक्षता के साथ में काम कर सकेंगे. केवल सांसद और विधायकों का नहीं, अलग-अलग कार्यकर्ताओं कभी प्रशिक्षण हम करते हैं।

बेहतर करने निरंतर अभ्यास करते हैं कार्यकर्ता-नितिन नबीन

मैनपाट में भाजपा प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन है. इस दौरान बीजेपी प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा, भाजपा के कार्यकर्ता निरंतर अभ्यासरत रहते हैं. हमारे कार्यकर्ता, नेता बेहतर करते रहे, इसलिए इस तरह का आयोजन पार्टी करती रहती है. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस का समर्पण और संकल्प सिर्फ भ्रष्टाचार है.
कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी नबीन ने कहा, कांग्रेस में किसी चीज के प्रति समर्पण नहीं है. किसी चीज का सकंल्प नहीं है. कांग्रेस का संकल्प और समर्पण केवल भ्रष्टाचार है. इसमें वे अच्छा अभ्यास करते हैं. कोरोना काल में कांग्रेस ने कोई जनसेवा कार्य नहीं किया है. आरएसएस और भाजपा के लोग जनसेवा कार्य में लगे रहे. कांग्रेस के नेता कहीं नजर नहीं आए. कांग्रेस का काम केवल भ्रष्टाचार करना है. भाजपा के प्रशिक्षण शिविर को लेकर नितिन नबीन ने कहा, पिच पर उतरने से पहले हर खिलाड़ी प्रैक्टिस करता है. अभ्यास इसलिए करता है कि वह और बेहतर कर सके, इसलिए नहीं कि वह जानता नहीं है. सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ी को भी रोज सुबह अभ्यास सेशन में जाना पड़ता है. हमारे कार्यकर्ता, विधायक भी और बेहतर काम कर सके, इसलिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

You Might Also Like

उम्र-दराज व शरीर में घाव होने के कारण जंगली हाथी की हुई मौत

एनटीपीसी लारा में ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ का आयोजन

जीवन का सार अमृत सा हमारे वरिष्ठजनों का अनुभव : मयंक मिश्रा

शादी का झांसा देकर प्रेमी लूटता रहा आबरू

महेंद्र सिंह मेमोरियल स्कूल नंदेली में मतदाता जागरूकता अभियान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कोटवार की सेवा भूमि को कंपनी को सौंपने की थी तैयारी
Next Article कलेक्टर ने स्कूल, अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण

खबरें और भी है....

26/11 के अनसुने नायकों को सलाम, सेवा, साहस और समर्पण की कहानी है ‘भारत भाग्य विधाता’-सीएम साय
दुर्गा फ्लाईएश ब्रिक्स के लेबर क्वाटर में मजदूर ने लगाई फांसी
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पुणे से गिरफ्तार
एनआरव्हीएस स्टील प्लांट से 300 केजी स्क्रैप पाइप चोरी
साले की हत्या, जीजा को उम्र कैद, बच्चे को जबरन ले-जाने को लेकर हुआ था विवाद

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
26/11 के अनसुने नायकों को सलाम, सेवा, साहस और समर्पण की कहानी है ‘भारत भाग्य विधाता’-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?