NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एसईसीएल मुख्यालय में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > एसईसीएल मुख्यालय में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस
बिलासपुर

एसईसीएल मुख्यालय में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत किया गया पौधरोपण, वार्षिक पर्यावरण पत्रिका ‘पर्यावरण दर्पण’ का हुआ विमोचन

lochan Gupta
Last updated: June 6, 2026 1:27 am
By lochan Gupta June 6, 2026
Share
4 Min Read

बिलासपुर। एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में आज दिनांक 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह, जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति एसईसीएल की प्रतिबद्धता को विभिन्न गतिविधियों द्वारा प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन द्वारा पर्यावरण ध्वज फहराकर किया गया। इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/ संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) श्री रमेश चन्द्र महापात्र, श्रद्धा महिला मण्डल अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन, उपाध्यक्षागण श्रीमती अनीता फ्रैंकलिन, श्रीमती इप्सिता दास, श्रीमती विनिता जैन एवं श्रीमती शुभश्री महापात्र सहित विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन के नेतृत्व में सभी निदेशगण एवं सीवीओ तथा श्रद्धा महिला मण्डल अध्यक्षा, उपाध्यक्षागण, सदस्याएं एवं विभिन्न विभागाध्यक्षगण,नेहरु सताब्दी नगर कॉलोनी में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत विभिन्न फलदार एवं औषधि युक्त पोधो का पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी जनों ने हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण हेतु अपना संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के दौरान एसईसीएल की वार्षिक पर्यावरण पत्रिका ‘पर्यावरण दर्पण’ का विमोचन मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया। साथ ही एसईसीएल की पर्यावरणीय पहलों, हरित परियोजनाओं एवं सतत खनन प्रथाओं पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।
अपने संबोधन में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन ने कहा कि एसईसीएल देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ पर्यावरणीय दायित्वों के निर्वहन के लिए भी समान रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से पर्यावरण संरक्षण को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास ने सभी उपस्थितजनों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। शपथ के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, वृक्षारोपण, जल बचत एवं पर्यावरण-अनुकूल व्यवहार अपनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) श्री रमेश चन्द्र महापात्र ने कहा कि सतत विकास की अवधारणा तभी सार्थक होगी जब औद्योगिक प्रगति के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी समान महत्व दिया जाए। उन्होंने कहा कि एसईसीएल पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप जिम्मेदार एवं सतत खनन के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के आरंभिक सत्र में डीएवी विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन पर आधारित स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित जनों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर कुसमुंडा एवं हसदेव क्षेत्र द्वारा पर्यावरण सरंक्षण विषयक संदश परत नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया जिसे उपस्थितों ने अत्यंत सराहा। महाप्रबंधक (पर्यावरण) श्री बी. राणा प्रताप ने स्वागत भाषण में विश्व पर्यावरण दिवस की थीम तथा एसईसीएल द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के क्षेत्र में किए जा रहे प्रमुख कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष का विश्व पर्यावरण दिवस संदेश भी पढक़र सुनाया गया। इस अवसर पर मुख्यालय स्तर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, तत्क्षण भाषण प्रतियोगिता एवं कवि सम्मेलन के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को मंचासीन अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री शेख जाकिर हुसैन, मुख्य प्रबंधक (पर्यावरण) ने किया तथा अंत में डॉ. एम.एस. प्रियंका ने आभार व्यक्त किया।

You Might Also Like

बिलासपुर स्टेशन में जरूरतमंद यात्रियों के लिए नि:शुल्क बैटरी कार सेवा का शुभारंभ

शिकायत निवारण एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित

सेवानिवृत्त हो रहे मंडल रेल परिवार के 17 सदस्यों को दी गई भावभीनी विदाई

ऐतिहासिक धरोहर से आधुनिकता की ओर रेलवे स्टेशन बिलासपुर

पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखार्द हरी झंडी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और पॉपकॉर्न स्टेटस से बाहर निकलने की आवश्यकता है : श्री डेका
Next Article छत्रपति शिवाजी महाराज राज्याभिषेक दिवस पर महाराष्ट्र मंडल में कार्यक्रम

खबरें और भी है....

कुनकुरी को मिलेगी पहली आधुनिक आवासीय कॉलोनी, अटल विहार योजना के तहत 97 आवासों का होगा निर्माण
आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा रायगढ़ प्रेस क्लब भवन
अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
पति की मारपीट से पत्नी की मौत
इनोवा व मारूती एक्सएल-6 से हो रही थी गांजा की तस्करी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कुनकुरी को मिलेगी पहली आधुनिक आवासीय कॉलोनी, अटल विहार योजना के तहत 97 आवासों का होगा निर्माण
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?