NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को ठोका, फिर फुटपाथ पर चढ़ाया, स्कूटी सवार भी चपेट में आया4 घायल, छातामुड़ा बाईपास की घटना
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को ठोका, फिर फुटपाथ पर चढ़ाया, स्कूटी सवार भी चपेट में आया4 घायल, छातामुड़ा बाईपास की घटना
रायगढ़

ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को ठोका, फिर फुटपाथ पर चढ़ाया, स्कूटी सवार भी चपेट में आया4 घायल, छातामुड़ा बाईपास की घटना

lochan Gupta
Last updated: June 4, 2026 1:52 am
By lochan Gupta June 4, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रैक्टर ने एक स्कूटी सवार को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के मुताबिक, सराईभद्दर के रहने वाले 22 वर्षीय अमरनाथ साहू ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह पेंट और पुट्टी का काम करता है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह अपने दोस्त पुरन साहू और चंद्रशेखर साहू के साथ बाइक से कांशीराम चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान सराईभद्दर निवासी धर्मेंद्र साहू अपनी स्कूटी से कहीं जा रहा था। तभी छातामुड़ा बाईपास के पास महाडा फेब्रिकेशन कोल्ड स्टोरेज के सामने से एक ट्रैक्टर तेज रफ्तार में आया। ट्रैक्टर के ड्राइवर ने पहले स्कूटी को साइड से टक्कर मारी, फिर सामने से आ रहे बाइक को जोरदार टक्कर मारते हुए फुटपाथ पर चढ़ गया। इस हादसे में अमरनाथ के सिर में, पुरन साहू के पैर में और चंद्रशेखर साहू के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोटें आईं। स्कूटी सवार धर्मेंद्र साहू भी घायल हो गया।
घटना देखकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर इक_ा हो गए। इसके बाद लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर के ड्राइवर ने किस तरह यह हादसा किया। घायल अमरनाथ साहू ने जूटमिल थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ धारा 184-एमओटी, 125(ए)-बीएनएस और 281-बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जूटमिल थाना प्रभारी अभिनवकांत सिंह ने बताया कि सोमवार को ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार लोग घायल हो गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की आगे जांच की जा रही है।

You Might Also Like

दुर्गा चौक में पकड़ाया शराब तस्कर

थवाईत महिला समाज की अध्यक्ष बनीं दिशा : उमेश थवाईत

आज आधी रात को हुआ होलिका दहन

लॉयंस क्लब रायगढ़ सिटी ने लगाया भोजन शिविर

अब 39 गांव को बिजली की समस्या से मिलेगी राहत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article खरसिया में गहराया जल संकट: खाली मटके लेकर सडक़ों पर उतरी कांग्रेस
Next Article सीएम सचिवालय के अधिकारियों में काम का हुआ बंटवारा

खबरें और भी है....

अवैध रेत खनन पर राज्यपाल सख्त, रमेन डेका बोले : नदियों के अस्तित्व से खिलवाड़ मंजूर नहीं
हाथी के हमले में बुजुर्ग महिला की हुई मौत
35 फीट ऊंचे पुल से नदी में कूदा, मौत
तहसीलदारों की हड़ताल खत्म, आज से लौटेंगे काम पर
आमाघाट रोड पर ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Popular Posts

अवैध रेत खनन पर राज्यपाल सख्त, रमेन डेका बोले : नदियों के अस्तित्व से खिलवाड़ मंजूर नहीं
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?