NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महापौर ने किया 44 लाख के सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > महापौर ने किया 44 लाख के सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन
रायगढ़

महापौर ने किया 44 लाख के सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन

lochan Gupta
Last updated: May 23, 2026 11:58 pm
By lochan Gupta May 23, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। शहर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनसुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में महापौर जीवर्धन चौहान ने वार्ड क्रमांक 16 एवं वार्ड क्रमांक 40 में कुल 44 लाख रुपये की लागत से होने वाले सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।वार्ड क्रमांक 16 में दशरथ पान ठेला के सामने 19 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन क्षेत्रीय पार्षद अशोक यादव, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में किया गया।वहीं वार्ड क्रमांक 40 सुभाष नगर कॉलोनी के अंदर 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का भी विधिवत भूमिपूजन किया गया। इन विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों को बेहतर सडक़, सुगम आवागमन एवं जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा। लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा इन कार्यों की मांग की जा रही थी, जिसे अब प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है।महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि रायगढ़ शहर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है और नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए लगातार योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं ताकि हर क्षेत्र में विकास की समान गति बनी रहे।उन्होंने प्रदेश के वित्तमंत्री ओपी चौधरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच, विकास के प्रति प्रतिबद्धता एवं रायगढ़ के प्रति समर्पण का ही परिणाम है कि शहर में लगातार करोड़ों रुपये के विकास कार्य स्वीकृत हो रहे हैं। वित्तमंत्री के मार्गदर्शन में रायगढ़ शहर तेजी से विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है और हर वार्ड में विकास की नई तस्वीर दिखाई दे रही है।भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान सभापति डिग्रीलाल साहू, वार्ड पार्षद अशोक यादव, वार्ड पार्षद अरुण गुरुजी, एमआईसी सदस्य मुक्तिनाथ बबुआ, पार्षद प्रतिनिधि मूक्कू यादव, पूर्व पार्षद सीनूराव, रमेश शर्मा (पप्पी), विजेंद्र थवाईत, अजय शर्मा, अजय पल्लू बेरीवाल, सुरेंद्र पांडेय, लक्की देवांगन, विनोद मामा, श्याम शर्मा, प्राण शंकर पांडेय, गणेश दुबे, एलपी कटकवार, सजन शर्मा, रामकुमार पांडे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

You Might Also Like

तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत

हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत, धरमजयगढ़ के अलोला बीट की घटना

विकास के नाम पर विनाश पर अमादा अडानी

शर्मा परिवार में श्रीमती नारायणी देवी ने ‘पहले परिवार- फिर संस्कार’ रूपी अनुशासन का बीज उगाया

लॉयंस क्लब रायगढ़ दिव्य ऊर्जा ने पौष्टिक भोजन का किया वितरण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 13 वर्ष पुराने चोरी के मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Next Article एमसीएच का बोरबेल खराब : बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते रहे मरीज

खबरें और भी है....

नगमा प्लांस्टिक कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, छातामुड़ा बाईपास मार्ग पर दिन भर धधकती रही आग
प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, अफवाहों से बचें
‘अंत्योदय ही भाजपा का मूलमंत्र’- ओपी चौधरी
निर्माण कार्यों में लापरवाही एक और ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड
एमसीएच का बोरबेल खराब : बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते रहे मरीज

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नगमा प्लांस्टिक कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, छातामुड़ा बाईपास मार्ग पर दिन भर धधकती रही आग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?