NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ‘धर्मांतरण करो, नहीं तो घर फूंक देंगे!’, कलेक्टर-एसपी तक पहुंची गुहार, कब होगी जांच औऱ कार्रवाई
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > ‘धर्मांतरण करो, नहीं तो घर फूंक देंगे!’, कलेक्टर-एसपी तक पहुंची गुहार, कब होगी जांच औऱ कार्रवाई
सारंगढ़

‘धर्मांतरण करो, नहीं तो घर फूंक देंगे!’, कलेक्टर-एसपी तक पहुंची गुहार, कब होगी जांच औऱ कार्रवाई

पीडि़ता ने जनदर्शन में लगाई न्याय की गुहार, दहशत में जी रहा परिवार, सरसींवा थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली ‘संदेह’ के घेरे में?

lochan Gupta
Last updated: June 4, 2026 1:37 am
By lochan Gupta June 4, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़/सरसींवा। एक तरफ सूबे में कानून व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरसींवा थाना क्षेत्र से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक तंत्र की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्राम बालपुर में एक परिवार को कथित तौर पर जबरन धर्मांतरण करने और बात न मानने पर जिंदा जला देने व घर फूंकने की धमकी दी जा रही है। हैरानी की बात यह है कि पीडि़ता द्वारा कलेक्टर से लेकर पुलिस कप्तान तक न्याय की गुहार लगाने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे पीडि़त परिवार आज भी दहशत के साये में जीने को मजबूर है।
सरसींवा थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली ‘संदेह’ के घेरे में?
इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू सरसींवा पुलिस की ‘रहस्यमयी चुप्पी’ है। सूत्रों और शिकायत के मुताबिक, इस मामले में एक पूर्व विधायक के रसूख और राजनीतिक दबाव की चर्चाएं गर्म हैं। आरोप लग रहे हैं कि इसी ‘सियासी दहशत’ के चलते सरसींवा थाना प्रभारी धर्मांतरण के इस गंभीर खेल पर हाथ डालने से कतरा रही हैं। पीडि़त परिवार ने साफ कहा है कि अगर भविष्य में हमारे या हमारे परिवार के साथ कोई भी अप्रिय घटना या अनहोनी होती है, तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी उक्त आरोपी व्यक्तियों और प्रशासन की होगी। बड़ा सवाल- जब सूबे के मुखिया धर्मांतरण और गुंडागर्दी पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की बात करते हैं, तो सारंगढ़ में पीडि़तों की फाइलों पर धूल क्यों जम रही है? क्या रसूखदारों के दबाव में सरसींवा पुलिस किसी बड़ी अप्रिय घटना का इंतजार कर रही है? अब देखना यह है कि इस गंभीर शिकायत के बाद पुलिस कप्तान और कलेक्टर महोदय क्या एक्शन लेते हैं।

‘प्रभु के दास’ बनो, वरना भुगतना होगा अंजाम

कलेक्टर जनदर्शन और पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए शिकायती पत्र के अनुसार, ग्राम बालपुर निवासी भेषबाई पति टीकाराम खुटे ने गांव के ही सूर्य कुमार सायतोड़े और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी पक्ष द्वारा पीडि़त परिवार पर ‘कैलिसिया’ (प्रार्थना सभा) में जाने और आगामी सर्वे में खुद को ईसाई दर्ज कराने का लगातार दबाव बनाया जा रहा है। आरोप है कि जब पीडि़त परिवार ने अपनी संस्कृति और धर्म छोडऩे से मना किया, तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

झोपड़ी जलाने और जेल भिजवाने की कथित धमकी

पीडि़ता भेषबाई का आरोप है कि मना करने पर आरोपी सूर्य कुमार सायतोड़े आग बबूला हो गया। उसने धमकी दी है कि वह तहसीलदार के पास अतिक्रमण की झूठी शिकायत कर उन्हें जेल भिजवा देगा। इतना ही नहीं, पीडि़ता ने आशंका जताई है कि उनके रोजी-रोटी के एकमात्र साधन (ठेले/झोपड़ी) को आग के हवाले करने और पड़ोसियों को भडक़ाकर मारपीट कराने की साजिश रची जा रही है।

You Might Also Like

अवैध मादक पदार्थ गांजा पौधा पर थाना डोंगरीपाली की बड़ी कार्यवाही

राजस्व के 2 मिनट के काम के लिए 6 माह तक घुमाना नहीं है : मंत्री वर्मा

सूदखोरी पर सरसींवा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

प्रयागराज महाकुंभ में ठहरने, भोजन की साय सरकार ने की नि:शुल्क व्यवस्था

श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात की

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जिला अस्पताल में ‘अटल आरोग्य लैब’ का भव्य शुभारंभ
Next Article जशपुर में धरना प्रदर्शन ऐतिहासिक रूप से सफल!

खबरें और भी है....

अवैध रेत खनन पर राज्यपाल सख्त, रमेन डेका बोले : नदियों के अस्तित्व से खिलवाड़ मंजूर नहीं
हाथी के हमले में बुजुर्ग महिला की हुई मौत
35 फीट ऊंचे पुल से नदी में कूदा, मौत
तहसीलदारों की हड़ताल खत्म, आज से लौटेंगे काम पर
आमाघाट रोड पर ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Popular Posts

अवैध रेत खनन पर राज्यपाल सख्त, रमेन डेका बोले : नदियों के अस्तित्व से खिलवाड़ मंजूर नहीं
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?