NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आबकारी विभाग में भाजपा महिला मोर्चा का ताला बंदी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > आबकारी विभाग में भाजपा महिला मोर्चा का ताला बंदी
सारंगढ़

आबकारी विभाग में भाजपा महिला मोर्चा का ताला बंदी

lochan Gupta
Last updated: September 13, 2023 12:15 am
By lochan Gupta September 13, 2023
Share
5 Min Read

सारंगढ़। भारत माता चौक में भाजपा महिला मोर्चा सारंगढ़ बिलाईगढ़ इकाई के द्वारा जांजगीर में जहरीली शराब के कारण हुई 8 मौतो को लेकर आंदालन किया गया। जहां भाजपा महिला मोर्चा नेत्रियों के द्वारा उद्बोधन दिया गया तो वहीं भुपेश सरकार पर जमकर हल्ला बोला गया। जिला स्तरीय आयोजित इस आंदोलन में जहां पर महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी उपस्थित रही तो वहीं धरना प्रदर्शन के बाद आबकारी विभाग की ताला बंदी की गई। भाजपा के इस आंदोलन में दो सौ से अधिक भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए, तो पुर्व विधायक सुश्री कामदा जोल्हे, पुर्व विधायक श्रीमती केराबाई मनहर ने वर्तमान विधायक श्रीमती उत्तरी जांगडे के खिलाफ जमकर मोर्चा खोला। इसके अलावा आबकारी विभाग में भी तालाबंदी के दौरान महिला कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की जमकर धक्का मुक्की हुई। दो सौ से अधिक की संख्या में आए हुए महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं के लिए पुलिस विभाग ने बेरिकेटिंग की थी और अल्प महिला पुलिस बल होने के कारण पुरूष पुलिस को तैनात किया गया था। तालाबंदी के दौरान महिला पुलिस बल नही होने और पुरूष बल की तैनाती के कारण कई बार वाद विवाद की स्थिति बनी। महज चार महिला पुलिस बल होने के कारण पुरूष पुलिस भी तैनात हो गए थे। जिससे भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। पुलिस के साथ जमकर हुई झुमाझटकी में महिला कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की तीखी नोक झोंक भी हुई।
भारत माता चौक में धरना प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नंदनी वर्मा, पुर्व विधायक श्रीमती केराबाई मनहर, पुर्व विधायक सुश्री कामदा जोल्हे, भटगांव से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती लक्ष्मी साहु,बरमकेला से श्रीमती हेमकुंवर नायक, जिला मंत्री श्रीमती मीराधरम जाल्हे, महामंत्री दृय श्रीमती नवीन वैष्णव, सहौद्रा सिदार , श्रीमती चंद्रिका ठाकुर,सविता गढतिया सरिता भारती,जिला कार्यसमिति सदस्य दीप्ति साहु, कमला राजपुत, रत्न ज्योति रात्रे, सेतबाई चौहान , शिवकुमार सारधन चौहान, श्रीमती नैना रागिनी वानी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अनुपमा केशरवानी, युवा मोर्चा जिला कन्या संयोजिका कु. टिया चौहान समेत अन्य महिला पदाधिकारी उपस्थित थे। धरना प्रदर्शन के दौरान पुर्व विधायक सुश्री कामदा जोल्हे ने स्थानीय विधायक उत्तरी जांगडे को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि इस सरकार में गांव गांव में शराब बिक रहा है। बुढ़ा बाप अपने जवान बेटे को कंधा दे रहा है। वर्तमान विधायक एक महिला होकर भी महिलाओं का दर्द नही समझ रही है। महिला वर्ग बहुत ज्यादा प्रताडि़त है।
पुर्व विधायक श्रीमती केरा बाई मनहर ने अपने उद्बोधन कहा कि – पुरे कार्यकाल में एक भी हॉस्टल नही बना। नरवा गरूवा घुरूवा बारी भ्रष्ट्राचार का चार चिन्हारी बन चुका है। यह सरकार कोयला, चावल, रेत, शराब सभी में घोटाला कर रही है। कांग्रेस की गुंडागर्दी अपने इतने चरम पर चल रही है। प्रदेश का पैसा एटीम की तरह यहां से अपने आकाओं को भेजा जा रहा है। सरकार के अंतिम दिन आ चुके हैं।
भाजपा महिला मोर्चा जिला प्रभारी शीला तिवारी ने कहा कि-यह सरकार शराब में पैसे उडा रही है। शराबबंदी का वादा जो पुर्ण रूप से दिखावा था। कोरोना काल में जहां मोदी जी ने घर घर गांव गांव चावल भेजा, वैक्सीन लगाया तो वहीं कांग्रेस सरकार ने घर घर शराब की होम डिलीवरी कराई। सरकार को चुल्लु भर पानी में डुब मरना चाहिए।
भाजपाम मोर्चा जिलाध्यक्ष नंदनी वर्मा ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथो लिया। नंदनी वर्मा ने कहा कि – 36 वायदों के साथ यह सरकार सत्ता में आयी थी। गंगा जल जैसे पवित्र जल को हाथ में लेकर शराबबंदी की कसम खायी थी लेकिन आज पांच साल होने को आ गए, आज तक इस सरकार ने शराबबंदी नही की। निकम्मी भ्रष्ट्र सरकार का जाना तय है। आंदोलन के विषय में महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती अनुपमा केशरवानी ने सभी मंडलों से आए हुए महिला कार्यकर्ताओं का आभार ज्ञापित किया और साधुवाद प्रेषित किया। धरना प्रदर्शन के पश्चात रैली की रूप में आबकारी विभाग घेराव, तालाबंदी कार्यक्रम पुर्ण होने के बाद सभी मंडलों से आए हुए महिला कार्यकर्ता हेतु अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई थी।

You Might Also Like

राष्ट्रपति भवन में नक्सल पीडि़त बस्तरवासियों ने रखी अपनी पीड़ा

डोंगरीपाली पुलिस ने पकड़ा 22 कि. गांजा

डॉ दिनेश जांगड़े के जन्मदिन पर कटा केक

जेलर के खिलाफ ज्ञापन कलेक्टर को : सुभाष जालान

प्रशासन व नागरिक के क्रिकेट मैच में प्रशासन की हुई जीत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नौरंगपुर दशकर्म में पहुंचे अ.जा. आयोग के पूर्व सदस्य पुनीतराम
Next Article कोटवारों का विधायक उत्तरी जांगड़े ने शाल श्रीफल से किया सम्मान

खबरें और भी है....

कलेक्टरों को राजस्व न्यायालयों का नियमित संचालन करने के निर्देश
साय सरकार ने आयोग के अध्यक्ष बदले, नए सिरे से बांटे गए पद
कार की ठोकर से जंगली सुअर की मौत
महिला पर कुल्हाड़ी से हमला, आरोपी गिरफ्तार, जेल दाखिल
पत्थलगांव नगर पंचायत को मिला नगर पालिका का दर्जा

Popular Posts

कलेक्टरों को राजस्व न्यायालयों का नियमित संचालन करने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?