NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिला अस्पताल में ‘अटल आरोग्य लैब’ का भव्य शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > जिला अस्पताल में ‘अटल आरोग्य लैब’ का भव्य शुभारंभ
सारंगढ़

जिला अस्पताल में ‘अटल आरोग्य लैब’ का भव्य शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के ‘हेल्थ मॉडल’ से संवर रहा जिला

lochan Gupta
Last updated: June 4, 2026 1:36 am
By lochan Gupta June 4, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के ‘अंत्योदय और सुशासन’ के संकल्प के तहत छत्तीसगढ़ के वनांचल और नवगठित जिलों में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है। इसी कड़ी में आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के चिकित्सा इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर स्थापित हुआ। जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में अत्याधुनिक और सर्वसुविधायुक्त ‘अटल आरोग्य लैब’ का गरिमामयी माहौल में भव्य शुभारंभ किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ज्योति पटेल एवं जिला कलेक्टर महोदया पद्मिनी भोई साहू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर लैब को जनता को समर्पित किया। इससे पहले मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (ष्टरू॥ह्र) डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव और सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

एक ही छत के नीचे निशुल्क 136 टेस्ट

अब तक सारंगढ़ के नागरिकों को जटिल और उच्च-स्तरीय पैथोलॉजी जांच के लिए रायपुर, बिलासपुर या अन्य महानगरों की ओर रुख करना पड़ता था, जिससे उन पर आर्थिक बोझ और मानसिक परेशानी बढ़ती थी। लेकिन अब ‘अटल आरोग्य लैब’ के शुरू होने से कुल 136 प्रकार के एडवांस और सामान्य टेस्ट की निशुल्क सुविधा सीधे जिला अस्पताल में ही निशुल्क मिलने लगेगी। यह लैब पूरी तरह से डिजिटल और अत्याधुनिक ऑटोमैटिक मशीनों से लैस है, जहां खून, यूरिन सहित अन्य बायोकेमिकल और हार्मोनल जांचें बेहद सटीक और त्वरित गति से की जाएंगी। जाँच की रिपोर्ट मरीज को उनके मोबाईल पर भी डिजिटल रूप में प्रेषित की जाएगी एवं प्रिंट कॉपी भी दी जाएगी।

साय सरकार के नेतृत्व में बदल रही जिले की तस्वीर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का विजन है कि इलाज के अभाव में किसी भी गरीब को भटकना न पड़े। यह लैब जिले के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी महानगरों जैसी जांच सुविधा निशुल्क या बेहद रियायती दरों पर उपलब्ध कराएगी।

प्रशासनिक सतर्कता और डॉक्टरों का संकल्प-

जिला कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने इस दौरान लैब का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि मशीनों का रखरखाव और टेस्ट की गुणवत्ता अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हो। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (ष्टरू॥ह्र) डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव और सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने मशीनों की कार्यप्रणाली से सभी अतिथियों को अवगत कराया. इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के समस्त विशेषज्ञ डॉक्टर, अधिकारी-कर्मचारी और सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण व गणमान्य नागरिक मौजूद थे, जिन्होंने इस सुविधा के लिए शासन-प्रशासन की सराहना की।

You Might Also Like

झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस – सतीश

लक्ष्मी पूजन महोत्सव डांस स्पर्धा में वसुंधरा डांस ग्रुप बनी विजेता

कोई भी निर्माण काम नहीं रुकना चाहिए : कलेक्टर

10 लाख का गांजा व वाहन जप्त, आरोपी गिरफ्तार

बिलाईगढ़ पुलिस के हत्थे चढे चोरी के आरोपी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जनता के अपार स्नेह और शुभकामनाओं के बीच मना वित्त मंत्री ओपी चौधरी का जन्मदिन
Next Article ‘धर्मांतरण करो, नहीं तो घर फूंक देंगे!’, कलेक्टर-एसपी तक पहुंची गुहार, कब होगी जांच औऱ कार्रवाई

खबरें और भी है....

कुनकुरी को मिलेगी पहली आधुनिक आवासीय कॉलोनी, अटल विहार योजना के तहत 97 आवासों का होगा निर्माण
आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा रायगढ़ प्रेस क्लब भवन
अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
पति की मारपीट से पत्नी की मौत
इनोवा व मारूती एक्सएल-6 से हो रही थी गांजा की तस्करी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कुनकुरी को मिलेगी पहली आधुनिक आवासीय कॉलोनी, अटल विहार योजना के तहत 97 आवासों का होगा निर्माण
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?