NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एसएसपी, सीईओ, कुलपति और एसडीएम ने छात्रों को दिए सफलता के गुरुमंत्र
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > एसएसपी, सीईओ, कुलपति और एसडीएम ने छात्रों को दिए सफलता के गुरुमंत्र
खरसिया

एसएसपी, सीईओ, कुलपति और एसडीएम ने छात्रों को दिए सफलता के गुरुमंत्र

मुख्य अतिथि अनुराग सिंह देव ने विद्यार्थियों का बढ़ाया हौसला

lochan Gupta
Last updated: June 1, 2026 1:02 am
By lochan Gupta June 1, 2026
Share
4 Min Read

खरसिया। छात्रों को भविष्य की राह दिखाने और उनमें करियर के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए खरसिया के श्री लखीराम ऑडिटोरियम में एक भव्य ‘करियर गाइडेंस काउंसलिंग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षाविदों और राजनेताओं ने शिरकत कर छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन किया और उन्हें सफलता के अचूक गुरुमंत्र दिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री शशि मोहन सिंह ने विद्यार्थियों में नया जोश भरा, उन्होंने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा हर व्यक्ति के भीतर एक अनूठी प्रतिभा छुपी होती है, बस उसे सही समय पर पहचानने और दिशा देने की जरूरत है। अपने सपनों को पूरा करने के लिए पूरे जुनून के साथ जुट जाएं। हालांकि, इसके साथ ही हमेशा जीवन में एक दूसरा विकल्प ऑप्शन बी भी तैयार रखें, ताकि विपरीत परिस्थितियों में भी आप सफलता की राह पर आगे बढ़ सकें।
काउंसलिंग सत्र में पहुंचे अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी अपने अनुभवों के माध्यम से बच्चों का मार्गदर्शन किया। आईपीएस अभिजीत बबन पठारे सीईओ, जिला पंचायत ने प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी और सटीक रणनीति बनाने के गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि अपना ग्रेजुएशन जरूर पूरा करें और आप में जो प्रतिभा है उसी विषय को चुनें, देश में 10 लाख यूपीएससी की तैयारी करते हैं और मात्र 800 मुख्य परीक्षा पास कर पाते हैं और उनमें भी 180 विद्यार्थियो आईएएस के लिए चयन होता है। ?प्रो. विनय चौहान वाइस चांसलर, शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा के बदलते स्वरूप और भविष्य के नए करियर विकल्पों की जानकारी दी। प्रवीण तिवारी एसडीएम, खरसिया ने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों और स्कूली शिक्षा के बाद सही दिशा चुनने के महत्व पर प्रकाश डाला।
समापन सत्र में मुख्य अतिथियों ने बढ़ाया हौसलाकार्यक्रम के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त (अध्यक्ष, हाउसिंग बोर्ड एवं अधोसंरचना विकास मंडल) श्री अनुराग सिंह देव और खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष श्री कमल गर्ग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि अनुराग सिंह देव ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आज के दौर में अवसरों की कोई कमी नहीं है, बशर्ते छात्र सही मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ें। आज देश में क्या हो रहा है भविष्य में किस क्षेत्र में स्कोप है इसका ध्यान रखें, जैसे कि अभी देश के कानून में वृहद रूप से बदलाव करते हुए बीएनएस लागू किया गया है, जिसमें 80त्न फॉरेंसिक सबूतों को मान्य किया गया है, जिसमें आने वाले भविष्य में एक बड़ा स्कोप है, साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित भविष्य की संभावनाओं पर विशेष ध्यान रखें। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के बच्चों को सही दिशा देने में मील का पत्थर साबित होते हैं। कमल गर्ग ने कार्यक्रम के संबंध में बताया कि प्रत्येक माह विशिष्ट और प्रत्येक क्षेत्र के विशेषज्ञ व्यक्तित्व को आमंत्रित किया जाएगा जो क्षेत्र के विद्यार्थियों को कैरियर से संबंधित जीवन में सफलता के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इस करियर काउंसलिंग शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे, जिन्होंने इस सत्र का भरपूर लाभ उठाया।

You Might Also Like

स्काई एलॉयज में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

स्वयं-सेवकों ने विद्यालय परिसर में की साफ-सफाई

भाजपा व नपा में योग सत्र का भव्य आयोजन

ग्राम दर्रामुड़ा के वरिष्ठ कांग्रेसी पदुमराम पटेल का निधन

विद्यार्थियों की सुविधा को लेकर शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, विभिन्न संतों पर हुई विस्तृत चर्चा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव, यह प्रदेश की प्रतिभा और विरासत को राष्ट्रीय सम्मान मिलने का क्षण : सीएम साय
Next Article अनुराग सिंहदेव ने किया आवासीय परियोजना का भूमिपूजन

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों को मिल रहा सम्मान : सीएम साय
तीन माह से गहरीकरण की बाट जोह रहा लाखा का बडख़ा तालाब
किन्नर समुदाय के दो गुट आपस में भिड़े
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक की हत्या
मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की आधारशिला : पावन अग्रवाल

Popular Posts

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों को मिल रहा सम्मान : सीएम साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?