रायगढ़। हीराकुंड एक्सप्रेस से गांजा की तस्करी हो रही थी, इसकी जानकारी मिलते ही आरोपी ने गांजा को छोड़ कर फरार हो गया। जिससे रायगढ़ स्टेशन में ट्रेन पहुंचते ही जीआरपी ने कुल 10 किलो मादक पदार्थ को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि सडक़ मार्ग में लगातार नाकेबंदी और जांच तेज होने के कारण अब तस्कर गांजा सप्लाई के लिए रेल मार्ग को सुरिक्षत बना लिया है। जिसके चलते विगत कुछ दिनों से लगातार ट्रेनों से गांजा की जब्ती की जा रही है। इस संबंध में जीआरपी टीआई ने बताया कि शुक्रवार शाम को टीटीई से सूचना मिली कि विशापटनम-हीराकुंड एक्सप्रेस के थर्ड ऐसी कोच के एम-1 के बाथरूम सफाई कर्मी पहुंचा तो वहां संदिग्ध हालत में एक बैग पड़ा था, जिसमें 10 पैकेट गांजा था, इस जिसकी सूचना मिलते ही जब टे्रेन शाम करीब 6.45 बजे रायगढ़ स्टेशन पहुंची तो जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पहुंच कर गांजा को जब्त करते हुए आरेापी की तलाश के लिए बोगियों का जांच शुरू किया, लेकिन इस दौरान उससे संबंधित कोई भी व्यक्ति नहीं मिला। इससे गांजा को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है। वहीं बताया जा रहा है कि उक्त आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। क्योंकि किसी न किसी व्यक्ति द्वारा तो लाया ही जा रहा था। ऐसे में अब आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।
हीराकुंड एक्सप्रेस मेें हो रही थी गांजा की तस्करी
बाथरूम में लावारिश मिला 10 किलो मादक पदार्थ



