रायगढ़। ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत थाना छाल पुलिस द्वारा ग्राम बरभौना में कल छापेमार कार्रवाई कर अवैध महुआ शराब निर्माण की भ_ी को नष्ट किया गया। थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम बरभौना के बाहर जंगल क्षेत्र में भ_ी बनाकर अवैध महुआ शराब तैयार की जा रही है।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। पुलिस को आता देख अवैध शराब बनाने में संलिप्त व्यक्ति मौके से जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस टीम द्वारा मौके का निरीक्षण करने पर बड़ी मात्रा में महुआ पास (कच्चा माल) पाया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, जिससे अवैध शराब निर्माण की प्रक्रिया को तत्काल रोक दिया गया।
गौरतलब है कि हाल ही में थाना प्रभारी छाल द्वारा छाल बस्ती में जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी तथा ग्रामीणों को ऐसे असामाजिक तत्वों की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया था। ग्रामीणों की जागरूकता और सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध शराब निर्माण पर प्रभावी कार्रवाई की है। गांव में मुनादी कराकर अवैध शराब बनाने वालों को फिर से चेतावनी दी गई है कि अवैध शराब बनाने वालों को पकड़ा जायेगा और कड़ी कार्यवाही की जावेगी ।
बरभौना जंगल में पुलिस की छापेमारी
अवैध महुआ शराब की भट्ठी नष्ट



