NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खरीफ सीजन में उर्वरक कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > खरीफ सीजन में उर्वरक कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त
रायगढ़

खरीफ सीजन में उर्वरक कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त

कलेक्टर ने जिलेभर में गठित किए विशेष उडऩदस्ता दल, जमाखोरी, अवैध भंडारण, जबरन टैगिंग व कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई

lochan Gupta
Last updated: May 30, 2026 12:02 am
By lochan Gupta May 30, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को पर्याप्त मात्रा में निर्धारित मूल्य पर रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। वैश्विक परिस्थितियों और उर्वरकों की मांग को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी ने जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी, अवैध भंडारण तथा अनियमित विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से विकासखंडवार विशेष ‘उडऩदस्ता दल’ (फ्लाइंग स्क्वॉड) का गठन किया है।
यह आदेश कृषि उत्पादन आयुक्त एवं सचिव, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, नवा रायपुर द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में जारी किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार गठित उडऩदस्ता दल में कार्यपालिक दण्डाधिकारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी तथा उर्वरक निरीक्षक शामिल रहेंगे। ये दल जिले के विभिन्न विकासखंडों में नियमित और औचक निरीक्षण कर उर्वरकों के भंडारण, वितरण और विक्रय व्यवस्था की निगरानी करेंगे।
जिला प्रशासन ने उडऩदस्ता दलों को विशेष रूप से निर्देशित किया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि किसानों को उर्वरकों के साथ अन्य सामग्री जैसे सूक्ष्म पोषक तत्व, कीटनाशक रसायन, वृद्धि हार्मोन या अन्य उत्पादों की जबरन टैगिंग कर खरीदने के लिए बाध्य न किया जाए। साथ ही सभी निजी उर्वरक विक्रेताओं के यहां पीओएस मशीन में दर्ज स्टॉक तथा वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान दुकानों में उपलब्ध उर्वरक मात्रा एवं निर्धारित मूल्य सूची का स्पष्ट प्रदर्शन भी अनिवार्य रूप से जांचा जाएगा। प्रत्येक उर्वरक विक्रेता द्वारा कृषक विवरण पंजी संधारित किया जा रहा है या नहीं, इसकी भी जांच होगी। इस रजिस्टर में किसान का नाम, व्यक्तिगत जानकारी, भूमि विवरण तथा विक्रय किए गए उर्वरक की मात्रा दर्ज होना आवश्यक रहेगा। थोक से फुटकर वितरण तक उर्वरकों की पूरी सप्लाई चेन पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। थोक व्यापारियों द्वारा किस फुटकर विक्रेता को कितनी मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया गया है, इसकी जानकारी भी उडऩदस्ता दल जुटाएंगे। इसके अतिरिक्त सब्सिडी वाले उर्वरकों के औद्योगिक उपयोग की आशंका को देखते हुए पशु आहार निर्माण, रेसिन एवं प्लाईवुड उद्योगों सहित अन्य औद्योगिक इकाइयों में भी औचक निरीक्षण किए जाएंगे।

अंतर्राज्यीय सीमा पर निगरानी, गड़बड़ी मिलने पर होगी एफआईआर

कलेक्टर ने जिले की अंतर्राज्यीय सीमाओं पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि जिले से अन्य राज्यों में अवैध रूप से उर्वरकों की बिक्री या परिवहन रोका जा सके। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यकता पडऩे पर प्रकरण न्यायालय में भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

विकासखंडवार उडऩदस्ता दल

रायगढ़ विकासखंड में कार्यपालिक दण्डाधिकारी के रुप में श्रीमती वर्षा तिवारी, अतिरिक्त तहसीलदार रायगढ़ मोबा. 9993223121, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी- अभिषेक पटेल मोबा. 94241-83201 एवं उर्वरक निरीक्षक- विनोद कुमार पटेल मोबा. 96919-66813 को शामिल किया गया है। इसी तरह पुसौर विकासखंड में कार्यपालिक दण्डाधिकारी-श्रीमती अनुराधा पटेल, तहसीलदार पुसौर मोबा. 8770810450, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी- रोहित कुमार पटेल-75667-76565, उर्वरक निरीक्षक-श्रीमती मनीषा राठौर मोबा.96914-41203, खरसिया विकासखंड में कार्यपालिक दण्डाधिकारी-संदीप राजपूत, तहसीलदार खरसिया मोबा. 9818069610, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी-नीलाम्बर प्रसाद सिदार मोबा.99773-62938, उर्वरक निरीक्षक -जन्मेजय पटेल मोबा.81208-80118 एवं पुरुषोत्तम चौधरी मोबा. 95220-44027, लैलूंगा विकासखंड में कार्यपालिक दण्डाधिकारी-उज्जवल पाण्डेय, प्रभारी तहसीलदार लैलूंगा- 9755602917, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी-फलेश्वर प्रसाद मोबा.97532-78107, उर्वरक निरीक्षक-पवन कुमार उरांव मोबा. 99770-92092, घरघोड़ा विकासखंड में कार्यपालिक दण्डाधिकारी- शिवम पांडेय, तहसीलदार घरघोड़ा मोबा.8770697391, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी-श्री दुबराज सिंह राठिया मोबा.97537-56432, उर्वरक निरीक्षक-यू.एन. नगाइच मोबा.97539-90029, तमनार विकासखंड में कार्यपालिक दण्डाधिकारी-श्रीमती ऋचा सिंह परिहार, तहसीलदार तमनार मोबा.8085744738, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं उर्वरक निरीक्षक यू.एन. नगाइच मोबा. 97539-90029 तथा धरमजयगढ़ विकासखंड में कार्यपालिक दण्डाधिकारी के रूप में हितेश साहू, तहसीलदार धरमजयगढ़ मोबा. 9669924292, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी-कुंवर किशोर पैंकरा मोबा. 79992-60105 तथा उर्वरक निरीक्षकएस.यू. खान मोबा. 83195-10508 तथाराम कुमार पटेल मोबा. 83059-74960 को उडनदस्ता में शामिल किया गया है। जिला प्रशासन ने सभी गठित उडऩदस्ता दलों को तत्काल प्रभाव से सक्रिय होकर किसानों के हितों की रक्षा एवं उर्वरकों की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

You Might Also Like

विप्रजनों का आधार है शिक्षा : ओपी

मुख्यमंत्री ने की तमनार को नगर पंचायत बनाने की घोषणा

मे.रूपेश स्पंज की जनसुनवाई का जबर्दस्त विरोध

बड़ाबाम्बो में हुए हादसा के चलते टे्रने हो रही रद्द

एन.एच.एम. कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का दूसरा दिन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नशीले इंजेक्शन बुट्रम बेचने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
Next Article 15 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

हाईकमान ने कभी इस्तीफा नहीं मांगा-भूपेश बघेल
पत्नी बोली- बेटे से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाता था
60 हजार रुपए रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार
घर में पाले हुए 14 कबूतरों की चोरी
15 मिनट की आंधी से 15 लाख का फटका

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
हाईकमान ने कभी इस्तीफा नहीं मांगा-भूपेश बघेल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?